फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का हेल्थ टिप्स: सर्दियों में सेहत का रखें विशेष ख्याल, इन चीजों के सेवन से करें परहेज

Fri, 24 Dec 2021 11:36 AM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Fri, 24 Dec 2021 11:36 AM IST
विज्ञापन
how to take care of health in winter, what not to eat
जुकाम-बुखार से कैसे बचें - फोटो : freepik

सर्दियों के मौसम में सेहत का ख्याल रखना बहुत आवश्यक होता है। इस मौसम में तमाम तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, ठंड का मौसम रोगाणुओं के पनपने के लिए भी अनुकूल होता है। इसके अलावा तापमान में गिरावट शरीर की प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया को भी कम कर देती है। कुल मिलाकर, सर्दियों के मौसम में लोगों के बीमार पड़ने की आशंका काफी अधिक बढ़ जाती है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को स्वस्थ और पौष्टिक आहार के सेवन की सलाह देते हैं।



डॉक्टर कहते हैं, सर्दियों के मौसम में बीमारियों से बचे रहने के लिए खाद्य पदार्थों का सही चयन करना बहुत आवश्यक होता है। इस मौसम में उन चीजों के सेवन से परहेज करना चाहिए जो सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती हैं। आइए आगे की स्लाइडों में ऐसे खाद्य पदार्थों के बारे में जानते हैं, जो सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ठंड के मौसम में इन चीजों के सेवन से परहेज किया जाना चाहिए। 

how to take care of health in winter, what not to eat
ठंडी चीजों से करें परहेज - फोटो : Pixabay

ठंडी तासीर वाली चीजों का सेवन न करें
आहार विशेषज्ञों के मुताबिक ठंड के मौसम में उन चीजों के सेवन से परहेज किया जाना चाहिए, जिनकी तासीर ठंडी होती है। नारियल का पानी, छाछ, दही आदि का तासीर ठंडी होती है। सर्दियों के मौसम में इन चीजों का सेवन करना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। यह चीजें गला खराब कर सकती है, वहीं जिन लोगों की इम्युनिटी कमजोर होती है, उन्हें कई सारी मौसमी बीमारियों का खतरा हो सकता है।

how to take care of health in winter, what not to eat
प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थ से बचें - फोटो : iStock

मांस या प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थ
सर्दियों के मौसम में मांस जैसे हैवी खाद्य पदार्थों के सेवन से बचना चाहिए। विशेषज्ञों का कहना है कि शरीर को इन्हें पचाने में अधिक समय लगता है। इन चीजों के अधिक सेवन से पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं और वजन भी बढ़ सकता है। ठंड के मौसम में प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थों के भी कम सेवन की सलाह दी जाती है। ऐसे खाद्य पदार्थ एलर्जी प्रतिक्रियाओं को ट्रिगर कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
how to take care of health in winter, what not to eat
खान-पान का रखें विशेष ख्याल - फोटो : iStock

इन चीजों से भी करें परहेज
आहार विशेषज्ञ बताते हैं, सर्दियों में सलाद और कच्ची सब्जियों को खाने से बचना सबसे अच्छा है। ऐसी चीजें अम्लता बढ़ा देती हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक ठंड के मौसम में फलों के जूस का भी ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए। मीठे या शुगर वाली चीजों से भी परहेज करें, सर्दियों में इनका पाचन धीरे होता है जिससे मोटापे का खतरा बढ़ सकता है।



----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से प्राप्त जानकारियों आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed