फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का हेल्थ टिप्स: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बहुत आवश्यक है ओमेगा-3 फैटी एसिड, इन चीजों से कर सकते हैं प्राप्त

Tue, 21 Dec 2021 11:32 AM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Tue, 21 Dec 2021 11:32 AM IST
विज्ञापन
omega 3 rich foods and its benefits, all you need to know
ओमेगा 3 फैटी एसिड - फोटो : iStock

शरीर के पूरी तरह से स्वस्थ बनाए रखने के लिए आहार में उन चीजों को अधिक मात्रा में शामिल किया जाना चाहिए, जिससे शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्वों की आसानी से पूर्ति की जा सके। अक्सर हम सभी भोजन के माध्यम से प्रोटीन, विटामिन्स और आयरन प्राप्त करने पर तो जोर देते हैं, हालांकि कुछ ऐसे पोषक तत्वों को जाने-अनजाने नजरअंदाज कर दिया जाता है जिनकी शरीर को बहुत आवश्यकता होती है। ओमेगा-3 फैटी एसि़ड ऐसा ही पोषक तत्व है, जो शरीर के बेहतर स्वास्थ्य के लिए आवश्यक मानी जाती है।


 
ओमेगा -3 फैटी एसिड के आपके शरीर और मस्तिष्क के लिए विभिन्न लाभ होते हैं। इतना ही नहीं कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि इस पोषक तत्व का सेवन करके दिल की बीमारियों से भी सुरक्षित रहा जा सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक वयस्कों को भोजन के माध्यम से प्रतिदिन 250-500 मिलीग्राम ओमेगा-3 फैटी एसिड का सेवन जरूर करना चाहिए। आइए आगे की स्लाइडों में उन चीजों के बारे में जानते हैं जिन्हें ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर माना जाता है।

omega 3 rich foods and its benefits, all you need to know
अखरोट खाने के क्या लाभ हैं? - फोटो : istock

अखरोट का सेवन है फायदेमंद
अखरोट बहुत ही पौष्टिक और तमाम तरह के पोषक तत्वों से भरपूर नट्स होता है। इसके 28 ग्राम में 2,570 मिलीग्राम के करीब की मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाई जाती है। इसके अलावा अखरोट को फाइबर, उच्च मात्रा में कॉपर, मैंगनीज, विटामिन ई जैसे पोषक तत्वों का भी बेहतर स्रोत माना जाता है। अध्ययनों से पता चलता है कि अखरोट में फिनोल नामक एंटीऑक्सिडेंट होता हैं जो स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है।

omega 3 rich foods and its benefits, all you need to know
चिया सीड के लाभ - फोटो : pixabay

चिया सीड का कर सकते हैं सेवन
चिया सीड फाइबर के साथ-साथ ओमेगा-3 फैटी एसिड का भी उत्कृष्ट स्रोत माने जाते हैं। चिया सीड्स की 28 ग्राम की मात्रा में 5.055 ग्राम ओमेगा-3 होता है। शाकाहारी लोगों के लिए चिया सीड का सेवन करना अच्छा विकल्प हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
omega 3 rich foods and its benefits, all you need to know
ओमेगा 3 के स्रोत - फोटो : iStock

इन चीजों का भी कर सकते हैं सेवन
सैल्मन मछली, ओमेगा-3 फैटी एसिड का सबसे बेहतर स्रोत मानी जाती है। कई तरह के मांस और विभिन्न प्रजातियों की मछलियों में ओमेगा-3 फैटी एसिड की अच्छी मात्रा पाई जाती है।  इसके अलावा ब्लूबेरी, अलसी के बीज और सोयाबीन में भी इस पोषक तत्व की अच्छी मात्रा उपलब्ध होती है। कोरोना के इस दौर में इम्युनिटी बढ़ाने से लेकर हृदय रोग, फेफड़ों की बीमारियों और शरीर में सूजन की समस्या को कम करने में भी ओमेगा-3 फैटी एसिड का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है।



----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से प्राप्त जानकारियों आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed