फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान: हृदय रोगों के अलावा इन जानलेवा बीमारियों का भी कारण बन सकता है मोटापा, जानिए वजन कैसे कम करें?

Mon, 06 Dec 2021 03:43 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Mon, 06 Dec 2021 03:43 PM IST
विज्ञापन
obesity causes type 2 diabetes and heart disease, know Consequences of Obesity
मोटापा है गंभीर समस्या - फोटो : iStock

पिछले दो दशकों में मोटापा ग्रसित रोगियों की वैश्विक संख्या में भारी उछाल देखने को मिला है। मोटापा या अधिक वजन को कई तरह की गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जोड़कर देखा जाता है।आहार और जीवनशैली में गड़बड़ी को स्वास्थ्य विशेषज्ञ इसका प्रमुख कारण मानते हैं। आमतौर पर माना जाता है कि मोटापा, हृदय रोगों के खतरे को बढ़ा देता है, हालांकि स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, इसका शारीरिक और मानसिक दोनों ही स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। इतना ही नहीं इससे जनित कई स्वास्थ्य स्थितियां जानलेवा भी हो सकती हैं।



स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक कुछ बीमारियां भी मोटापा या वजन बढ़ने का कारण बन सकती हैं। इसके अलाना स्टेरॉयड और कुछ एंटीडिप्रेसेंट जैसी दवाओं का सेवन करना भी वजन बढ़ने का कारण हो सकती हैं। वजन को नियंत्रित रखकर कई प्रकार की गंभीर बीमारियों के जोखिम को कम किया जा सकता है। आइए आगे की स्लाइडों में अधिक वजन के कारण होने वाली गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में जानते हैं। 

obesity causes type 2 diabetes and heart disease, know Consequences of Obesity
मोटापे के कारण होने वाले रोग - फोटो : iStock

डायबिटीज और हृदय रोगों का खतरा
स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, मोटापा, टाइप-2 डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, हृदय रोग, स्ट्रोक, स्लीप एपनिया और मेटाबोलिक सिंड्रोम जैसी गंभीर समस्याओं के खतरे को बढ़ा देता है। मोटापे के कारण इंसलिन प्रतिरोध बढ़ सकता है जो डायबिटीज की समस्या को बढ़ा देती है। इसके अलावा यह बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को भी बढ़ावा दे सकती है, जिससे हृदय रोग का खतरा बढ़ जाता है।

obesity causes type 2 diabetes and heart disease, know Consequences of Obesity
अधिक वजन का मानसिक स्वास्थ्य पर असर - फोटो : Pixabay

मानसिक रोगों का भी बढ़ जाता है खतरा
शारीरिक स्वास्थ्य समस्याओं के अलावा, मोटापा मानसिक रोगों जैसे अवसाद, तनाव और चिंता का भी कारण बन सकता है। मोटे या अधिक वजन वाले लोगों को अक्सर बॉडी शेमिंग से जूझना पड़ता है, जो उनके आत्मविश्वास को कमजोर कर सकता है। इसके अलावा अधिक वजन के कारण शरीर में होने वाले कई बदलाव अन्य मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
obesity causes type 2 diabetes and heart disease, know Consequences of Obesity
वजन बढ़ना है खतरनाक - फोटो : iStock

इन बीमारियों का भी बढ़ जाता है जोखिम
स्वस्थ वजन वाले लोगों की तुलना में मोटापे से ग्रस्त लोगों में कई अन्य गंभीर बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है। इस बारे में विशेष सावधान रहने की आवश्यकता होती है।

  • हाई या बैड कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना।
  • पित्ताशय के रोग
  • ऑस्टियोआर्थराइटिस
  • स्लीप एपनिया और सांस लेने में तकलीफ
  • कई प्रकार के कैंसर का खतरा
  • मानसिक बीमारी जैसे अवसाद, चिंता, और अन्य मानसिक विकार
  • शरीर में दर्द और काम करने में कठिनाई
विज्ञापन
obesity causes type 2 diabetes and heart disease, know Consequences of Obesity
मोटापा को कैसे कम करें - फोटो : iStock
मोटापे को कैसे कम किया जा सकता है?
शरीर से अतिरिक्त वजन को कम करने के लिए नियमित व्यायाम, स्वस्थ खान-पान और तनाव को प्रतिबंधित रखने को सबसे आवश्यक माना जाता है।
  • संतुलित आहार का सेवन करें।  आहार में ताजी सब्जियां, साबुत अनाज, फलियां, दाल, और बीन्स शामिल करना सुनिश्चित करें।
  • प्रोसेस्ड, जंक, मसालेदार, तैलीय और डिब्बाबंद भोजन से बचें।
  • फिट और स्वस्थ रहने के लिए धूम्रपान और शराब से बचना भी जरूरी है।
  • तनाव के कारण वजन बढ़ सकता है, इसलिए रोजाना योग, मेडिटेशन और व्यायाम करें। 
  • अपनी पसंद की चीजों को करने की कोशिश करें।


----------------
स्रोत और संदर्भ
Obesity Causes & Consequences

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed