फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का हेल्थ टिप्स: नए साल में लीजिए ये तीन रेजोल्यूशन, ताकि सेहत को लेकर कभी न करनी पड़े चिंता

Sat, 01 Jan 2022 11:22 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 01 Jan 2022 11:22 AM IST
विज्ञापन
new year health resolutions, How to be mentally and physically fit
स्वस्थ रहने के लिए क्या करें? - फोटो : istock

दुनियाभर में नए साल का जश्न मनाया जा रहा है। अमर उजाला परिवार की तरफ से आप सभी को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं। नए साल की शुरुआत कोरोना के बढ़ते खतरे के बीच हो रही है, ऐसे में इस साल हम सभी को सेहत को लेकर विशेष सतर्क रहने की आवश्यकता है। कोरोना महामारी की दो लहरों में सभी का शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य गंभीर रूप से प्रभावित हुआ है, ऐसे में हमें संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर रखने की योजनाओं पर काम करते रहने की जरूरत है।



साल 2020 और 2021 सेहत को लेकर काफी चुनौतिपूर्ण रहा है। इस दौरान कोरोना की आई दो लहरों ने लोगों को सेहत को गंभीर रूप से प्रभावित किया। कोरोना का खतरा उन लोगों के लिए अधिक माना जाता है जिनकी इम्युनिटी कमजोर हो या जो पहले से ही गंभीर बीमारियों के शिकार हों। ऐसे में इस साल कोरोना के साथ सेहत से जुड़ी तमाम तरह की अन्य समस्याओं से बचे रहने के लिए हम सभी को हेल्दी लाइफ का रेजोल्यूशन लेना चाहिए। आइए आगे की स्लाइडों में जानते हैं, इस साल शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहने के लिए आपको किन बातों को गांठ बांध लेने की आवश्यकता है?

new year health resolutions, How to be mentally and physically fit
स्वस्थ आहार का सेवन जरूरी - फोटो : iStock

पौष्टिक और स्वस्थ आहार के सेवन के  रेजोल्यूशन
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मताबिक हमारे आहार का सेहत पर विशेष प्रभाव पड़ता है, ऐसे में शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहने के लिए पौष्टिक आहार के सेवन की शपथ लें। खाने में हरी सब्जियों, मौसमी फल, डेयरी उत्पाद और तमाम तरह के विटामिन्स और पोषक तत्वों से भरपूर चीजों के सेवन को बढ़ाएं। जंक और प्रोसेस्ड फूड से इस साल दूरी बनाएं।

new year health resolutions, How to be mentally and physically fit
दिनचर्या में शामिल करें योग - फोटो : Istock

योग और व्यायाम को बनाए जीवनशैली का हिस्सा
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक  शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए योग-व्यायाम को जीवनशैली का हिस्सा बनाना आपके लिए बहुत आवश्यक है। इस साल रोजाना कुछ समय योग-व्यायाम के लिए निकालने की शपथ लें। व्यायाम न केवल शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने में सहायक हैं, साथ ही इसके नियमित अभ्यास से कई तरह की बीमारियों का जोखिम कम हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
new year health resolutions, How to be mentally and physically fit
कोरोना से बचाव के करें उपाय - फोटो : iStock

कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर का पालन
दुनियाभर में कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट का संक्रमण तबाही मचाए हुए है। अध्ययनों से पता चलता है कि कोरोना के वायरस में अगर आने वाले महीनों में म्यूटेशन होता है तो ओमिक्रॉन की तरह और भी नए वैरिएंट्स भी सामने आ सकते हैं। ऐसे में पूरे साल हम सभी को कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर का पालन करते रहने की आवश्यकता होगी। मास्क, हैंड हाइजीन और सोशल डिस्टेंसिंग जैसे नियमों का लगातार पालन करके आप कोरोना के खतरे से सुरक्षित रह सकते हैं।


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से प्राप्त जानकारियों आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed