फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Covid-19 Symptoms: कोरोना के नए लक्षणों ने डराया, विशेषज्ञों ने ऐसे संकेतों को लेकर किया सावधान

Sun, 06 Mar 2022 01:43 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 06 Mar 2022 01:43 PM IST
विज्ञापन
New symptoms of coronavirus in hindi, covid 19 cause urinary tract infection
कोरोना संक्रमण के नए लक्षण क्या हैं? - फोटो : Pixabay

कोरोना संक्रमण से मुकाबला करते-करते दो साल से अधिक का समय बीत गया है। इस दौरान आए तमाम वैरिएंट्स ने शरीर को अलग-अलग तरह से प्रभावित किया। डेल्टा जैसे वैरिएंट से संक्रमण के चलते लोगों को जहां फेफड़ों से संबंधित समस्याओं का अधिक सामना करना पड़ा वहीं ओमिक्रॉन के लक्षण हल्के रहे और त्वचा और पेट संबंधित दिक्कतें भी इसमें देखने को मिलीं। मसलन यह कहा जाए कि कोरोनावायरस का संक्रमण सिर्फ श्वसन तंत्र तक ही सीमित नहीं है, तो यह गलत नहीं होगा। अध्ययनों से पता चलता है कि वायरस, शरीर के कई अंगों को प्रभावित कर सकता है, ऐसे में सभी लोगों को इससे विशेष बचाव करते रहने की आवश्यकता होती है।



महामारी के पिछले दो साल के दौरान संक्रमण के कारण हृदय, फेफड़े, मांसपेशियों, मस्तिष्क और अन्य संवेदी अंगों पर इसका असर देखा गया। वहीं हालिया अध्ययन में ऐसे संकेत भी मिले हैं जिससे पता चलता है कि  वायरस यूरिनरी सिस्टम को भी प्रभावित कर सकता है। अध्ययनकर्ताओं का कहना है कि संक्रमितों को ऐसे में पेशाब से संबंधित दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आइए आगे की स्लाइडों में इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

New symptoms of coronavirus in hindi, covid 19 cause urinary tract infection
संक्रमितों में देखे जा रहे हैं यूटीआई के लक्षण - फोटो : istock

कोविड-19 के कारण यूटीआई की समस्या
हालिया अध्ययनों से संकेत मिलते हैं कि संक्रमितों में यूरीनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (यूटीआई) जैसे संकेत देखे जा रहे हैं। यूटीआई ज्यादातर हाइजीन, यौन गतिविधियों के संक्रमण और गर्भनिरोधक गोलियां लेने के कारण होता है। हालांकि अध्ययन में बताया गया है कि जब वायरस शरीर के निचले हिस्सों को प्रभावित करता है तो ऐसी स्थिति में यूटीआई के विशिष्ट लक्षण दिखाई दे सकते हैं। कोविड-19 संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती लोगों में अन्य की तुलना में यूटीआई होने की आशंका अधिक होती है।

New symptoms of coronavirus in hindi, covid 19 cause urinary tract infection
कोरोना में यूटीआई की समस्या - फोटो : Pixabay

मूत्र पथ पर वायरस का असर
सार्स-सीओवी-2 संक्रमण और पुरुष जननांग के बीच संबंध को समझने के लिए किए गए एक अन्य अध्ययन शोधकर्ताओं ने पाया कि वायरस का असर  मूत्र पथ पर भी देखा जा सकता है। इस स्थिति में पुरुषों को जननांगों में दर्द और असहजता जैसे लक्षणों का अनुभव हो सकता है। अध्ययन के दौरान यह भी देखा गया कि कुछ लोगों को जननांगों की सूजन, दर्द के साथ अंडकोश की थैली से संबंधित समस्याएं भी हो सकती हैं। हल्के संक्रमण वाले पुरुषों में यूटीआई का खतरा कम पाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
New symptoms of coronavirus in hindi, covid 19 cause urinary tract infection
मूत्र मार्ग के संक्रमण के संकेत - फोटो : iStock

कोरोना संक्रमण के यूटीआई से संबंधित लक्षण
स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, कोरोना संक्रमण के सामान्य लक्षणों के साथ पेशाब से संबंधित समस्याओं को लेकर भी लोगों को अलर्ट रहना चाहिए। संक्रमितों को पेशाब करने की लगातार इच्छा होने, पेशाब करते समय जलन महसूस होने, पेशाब के रंग में बदलाव, पेशाब से बदबू आने, महिलाओं को पेल्विक हिस्से में दर्द जैसी समस्या हो सकती है। कुछ रोगियों को डिसुरिया और पेशाब में असहजता से संबंधित लक्षण भी हो सकते हैं।

विज्ञापन
New symptoms of coronavirus in hindi, covid 19 cause urinary tract infection
कोविड लक्षण दिखने पर डॉक्टर से करें संपर्क - फोटो : iStock

लक्षण दिखने पर क्या करें?
विशेषज्ञ बताते हैं, फिलहाल यह जानने का तो कोई स्पष्ट तरीक नहीं है जिससे अंदाजा लगाया जा सके कि कोविड-19 संक्रमण के कारण यूटीआई की समस्या होगी या नहीं? यदि आपको भी कोरोना के सामान्य लक्षणों के साथ यूटीआई की समस्या भी महसूस हो रही हो तो डॉक्टर से संपर्क करके आरटी-पीसीआर परीक्षण करा सकते हैं। सामान्य मामलों में यूटीआई से ठीक होने में आमतौर पर 4 से 7 दिन लगते हैं, वहीं यदि यह कोविड-19 के कारण होता है, तो इसमें अधिक समय लग सकता है।


----------------
स्रोत और संदर्भ
Urinary Frequency as a Possibly Overlooked Symptom in COVID-19 Patients: Does SARS-CoV-2 Cause Viral Cystitis?

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed