फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दूध के साथ भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, पड़ सकता है पछताना

Mon, 21 Oct 2019 01:42 PM IST
मंजू ममगाईं लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला Published by: मंजू ममगाईं Updated Mon, 21 Oct 2019 01:42 PM IST
विज्ञापन
Never consume these food items with milk

दूध में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो सेहत बनाएं रखने के लिए बेहद जरूरी होते हैं। पर क्या आप जानते हैं कई ऐसी चीजें हैं जिनके साथ दूध का सेवन करने से आपके शरीर पर बुरा असर पड़ सकता है।आइए जानते हैं आखिर वो कौन सी चीजें हैं जिनका हमें दूध के साथ सेवन नहीं करना चाहिए।

Never consume these food items with milk
curd

- दूध के साथ दही कभी नहीं खानी चाहिए।ऐसा करने से आपको एसिडिटी, गैस और उल्टी की समस्या हो सकती है। दही खाने के करीब एक से डेढ़ घंटे बाद ही किसी व्यक्ति को दूध पीना चाहिए।

- उड़द की दाल के साथ कभी भी दूध का सेवन ना करें।

Never consume these food items with milk
fruits
- दूध पीने से तुरंत पहले या बाद में कभी भी किसी फल का सेवन नहीं करना चाहिए। अगर आप दूध के साथ अन्नास, संतरे जैसे खट्टे फल खाते हैं तो ये आपको नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसा करने से खाना सही से नहीं पचता और उल्टी की संभावना बनी रहती है।

इसके अलावा दूध और केला भी नहीं खाना चाहिए क्योंकि दूध और केला दोनों ही कफ बनाता है। दोनों को साथ खाने से कफ तो बढ़ता ही और पाचन पर भी असर पड़ता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Never consume these food items with milk
- कई लोग नाश्ते में दूध के साथ ब्रेड-बटर लेते हैं लेकिन दूध अपने आप में पूरा आहार है। इन सब चीजों का साथ में सेवन करने से पेट में भारीपन महसूस होता है क्योंकि आयुर्वेद के अनुसार, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और फैट की अधिक मात्रा एक-साथ नहीं लेनी चाहिए इसलिए दूध को अकेले लेना ही बेहतर है।

- दूध और मछली को कभी भी साथ में नहीं खाना चाहिए क्योंकि इससे गैस, एलर्जी और त्वचा संबंधित बीमारियां हो सकती हैं।
विज्ञापन
Never consume these food items with milk
- दूध को पूरा आहार कहा जाता है। इसमें विटामिन, प्रोटीन, लैक्टॉस, शुगर और मिनरल सभी तत्व पाए जाते हैं। अगर आप दूध के साथ तला-भुना या नमकीन खातें है तो इनका पाचन आसानी से नहीं हो पाता। लगातार इसे खाने से त्वचा संबंधी कई रोग हो सकते हैं।

- दूध और तिल का भी एक साथ कभी सेवन नहीं करना चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed