Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अध्ययन: पेट ही नहीं, गर्दन का साइज बढ़ना भी खतरे से खाली नहीं; हार्ट अटैक-स्ट्रोक का हो सकता है खतरा

Mon, 16 Nov 2026 01:25 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 16 Nov 2026 01:25 PM IST
सार

Neck Size & Heart Disease: एक नए अध्ययन के मुताबिक, गर्दन का ज्यादा चौड़ा होना सामान्य वजन वाले लोगों में भी इंसुलिन रेजिस्टेंस का संकेत हो सकता है। पुरुषों में 16 इंच और महिलाओं में 13.5 इंच से ज्यादा गर्दन का आकार कई प्रकार के स्वास्थ्य जोखिमों को बढ़ाने वाला हो सकता है। यह स्थिति डायबिटीज, हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ा सकती है।

विज्ञापन
Neck size could be powerful indicator of heart disease risk know Wider Neck health risks
कहीं आपका गर्दन भी तो नहीं है मोटा? - फोटो : Amarujala.com/AI

आपसे कोई पूछे कि दिल की बीमारी क्यों होती है? तो इसके लिए कई कारणों को जिम्मेदार माना जा सकता है। लाइफस्टाइल और खानपान में गड़बड़ी हो या फिर वजन बढ़ना, ये सभी स्थितियां समय के साथ कार्डियोवैस्कुलर डिजीज का जोखिम बढ़ाने वाली हो सकती हैं। पर क्या आप जानते हैं कि सिर्फ बढ़ते वजन, पेट निकलने या हाई कोलेस्ट्रॉल से ही हार्ट डिजीज के खतरों को नहीं जाना जा सकता है? कई बार शरीर का एक ऐसा हिस्सा भी सेहत से जुड़े गंभीर संकेत दे सकता है, जिस पर आमतौर पर हमारा ध्यान नहीं जाता- यह है आपकी गर्दन।



एक हालिया अध्ययन की रिपोर्ट से पता चलता है कि गर्दन का सामान्य से ज्यादा मोटा होना भी सेहत के लिए गंभीर समस्याओं का संकेत हो सकता है। मसलन अगर आपके गर्दन की चौड़ाई ज्यादा है तो ये सेहत के लिए गंभीर खतरे का संकेत हो सकती है।  चिंता की बात यह है कि सामान्य वजन होने के बावजूद भी अगर आपके गर्दन की मोटाई ज्यादा है तो भी इसे सेहत के लिए चिंताजनक माना जाता है।

मसलन अपने हेल्थ के बारे में जानने के लिए बेली फैट के साथ गर्दन की मोटाई पर भी निरंतर ध्यान देते रहना बहुत जरूरी है।

Trending Videos
Neck size could be powerful indicator of heart disease risk know Wider Neck health risks
गर्दन की मोटाई बढ़ा सकती है सेहत के लिए मुश्किलें - फोटो : Amarujala.com/AI

गर्दन का आकार बढ़ना खतरे की घंटी

हाल ही में हुए एक अध्ययन में पाया गया कि जिन पुरुषों की गर्दन 16 इंच और महिलाओं की 13.5 इंच से ज्यादा थी, उनमें इंसुलिन रेजिस्टेंस सहित दूसरी बीमारियों का जोखिम सामान्य से ज्यादा पाया गया है। यह समस्या आगे चलकर डायबिटीज, हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ा सकती है।

डॉक्टर आमतौर पर हमारे शरीर के वजन और लंबाई को देखकर बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) निकालते हैं। इसके आधार पर पता लगाया जाता है कि हमारा वजन सामान्य है या मोटापे की श्रेणी में आता है।
 

  • बीएमआई 25 या इससे अधिक होने पर व्यक्ति को ओवरवेट यानी सामान्य से ज्यादा वजन वाला माना जाता है।
  • वहीं, बीएमआई 30 या इससे अधिक होने पर उसे मोटापे की श्रेणी में रखा जाता है।
  • इससे पहले हुए अध्ययनों में यह बात सामने आ चुकी है जिन लोगों का बीएमआई सामान्य है, उन्हें भी कुछ स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा हो सकता है।


शिकागो में आयोजित अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के साइंटिफिक सेशंस में प्रस्तुत किए गए इस अध्ययन में गर्दन के आकार और इसके कारण होने वाली समस्याओं को लेकर भी अलर्ट किया गया है।

Neck size could be powerful indicator of heart disease risk know Wider Neck health risks
गर्दन की चौड़ाई पर भी दें ध्यान - फोटो : Amarujala.com/AI

अध्ययन में क्या पता चला?

इस अध्ययन के लिए पेंसिल्वेनिया के एक अस्पताल में 197 स्वस्थ लोगों के हेल्थ डेटा का विश्लेषण किया गया। शोधकर्ताओं ने सबसे पहले सभी प्रतिभागियों की गर्दन और कमर का साइज मापा। इसके बाद जांच की गई कि उनमें इंसुलिन रेजिस्टेंस की समस्या तो नहीं है?
 

  • इंसुलिन रेजिस्टेंस का संबंध मेटाबॉलिक सिंड्रोम से भी होता है। मेटाबॉलिक सिंड्रोम के कारण हाई ब्लड प्रेशर, हाई ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याएं बढ़ जाती है। ये समस्याएं धीरे-धीरे रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंचा सकती हैं।
  • पिछले अध्ययनों में पाया गया है कि मेटाबॉलिक सिंड्रोम से पीड़ित लोगों में हार्ट अटैक या स्ट्रोक का खतरा, अन्य लोगों की तुलना मे लगभग दोगुना हो सकता है।
  • चिंता की बात यह है कि ये परेशानियां उन लोगों में भी विकसित हो सकती हैं, जिनका वजन ज्यादा नहीं है।



शोधकर्ताओं ने पाया कि जिन लोगों की गर्दन का घेरा ज्यादा था, उनमें इंसुलिन रेजिस्टेंस की आशंका भी अधिक थी।
 

  • जिन पुरुषों की गर्दन का घेरा 16 इंच और महिलाओं की गर्दन का घेरा 13.5 इंच से ज्यादा था उनमें इंसुलिन रेजिस्टेंस की आशंका अधिक देखी गई।
  • खास बात यह रही कि कमर की चौड़ाई भले ही कम हो पर  गर्दन के आकार ज्यादा होना इंसुलिन रेजिस्टेंस और अन्य दूसरी स्वास्थ्य समस्याओं को बढ़ाने वाला हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Neck size could be powerful indicator of heart disease risk know Wider Neck health risks
स्लीप एप्निया की समस्या और खतरे - फोटो : Adobe Stock

अध्ययन की प्रमुख लेखिका डॉ. सिंथिया चेंग कहती हैं, स्वास्थ्य जांच के दौरान गर्दन की चौड़ाई आमतौर पर नहीं मापी जाती, लेकिन यह शरीर के ऊपरी हिस्से में जमा चर्बी का अंदाजा लगाने का आसान और सटीक तरीका हो सकता है।

अगर आप गर्दन के आसपास जमा चर्बी पर ध्यान नहीं देते हैं तो इससे मेटाबॉलिक समस्याओं के शुरुआती संकेत नजरअंदाज हो सकते हैं। इससे हृदय और रक्त वाहिकाओं से जुड़ी बीमारियों को रोकने के लिए समय पर कदम उठाने का मौका भी हाथ से निकल सकता है।

गर्दन की चौड़ाई से और क्या दिक्कतें होती हैं?
 

  • साल 2022 में हुए एक अध्ययन में भी गर्दन की चौड़ाई ज्यादा होने के कारण एट्रियल फिब्रिलेशन का खतरा ज्यादा देखा गया था। इसमें दिल की धड़कन अनियमित हो जाती है। इससे खून का थक्का बनने और स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है। कुछ मामलों में यह हार्ट फेलियर होने की आशंका भी बढ़ाती है।
  • इसके अलावा, गर्दन का ज्यादा मोटा होना ऑब्स्ट्रक्टिव स्लीप एपनिया का भी कारण बन सकता है। यह नींद से संबंधित एक बीमारी है, जिसमें सोते समय सांस बार-बार रुकती है। गले के आसपास की मांसपेशियों और ऊतकों के कारण सांस का रास्ता संकरा होने की वजह से ये समस्या होती है। 
  • स्लीप एपनिया समय के साथ हृदय और रक्त वाहिकाओं से जुड़ी समस्याओं को भी बढ़ा देती है। अध्ययनों में पाय गया है कि जिन लोगों को स्लीप एपनिया है और वे इसका इलाज नहीं कराते, उनमें हार्ट अटैक का खतरा अन्य लोगों की तुलना में लगभग दोगुना हो सकता है।




--------------
स्रोत:
Neck Circumference as a Novel Measure of Cardiometabolic Risk: The Framingham Heart Study


अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed