फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

National Nutrition Week 2020:बच्चों के संपूर्ण विकास के लिए डाइट में इन पोषक तत्वों को जरुर करें शामिल

Sat, 05 Sep 2020 03:13 PM IST
Shashi Shashi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shashi Shashi Updated Sat, 05 Sep 2020 03:13 PM IST
विज्ञापन
National Nutrition Week 2020 healthy diet for children Nutrients food diet for physical and mental development of children
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हर वर्ष 1 से लेकर 7 सितंबर के बीच नेशनल न्यूट्रीशन वीक (राष्ट्रीय पोषण सप्ताह) मनाते हैं, इसका जिसका मुख्य उद्देश्य सेहत के लिए पोषण के प्रति जागरुकता बढ़ाना है। ये वार्षिक पोषण कार्यक्रम भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, खाद्य और पोषण बोर्ड द्वारा शुरू किया गया है।



प्रत्येक व्यक्ति को सही और संतुलित आहार मिलना बेहद आवश्यक है, सबसे ज्यादा पोषक तत्वों की कमी का बुरा असर बच्चों के स्वास्थ और विकास पर पड़ता है, सही आहार न मिलने पर वे कुपोषण का शिकार हो सकते हैं। बच्चों के मानसिक और शरीरिक विकास के लिए उनके खाने में कुछ पोषक तत्वों का होना बहुत जरुरी होता है। तो आइए जानते हैं कि बच्चों के आहार में किन पोषक तत्वों को जरुर शामिल करना चाहिए।

National Nutrition Week 2020 healthy diet for children Nutrients food diet for physical and mental development of children
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

बच्चों के आहार में कैल्शियम युक्त चीजें जरुर शामिल करनी चाहिए, क्योंकि इससे बच्चों की हड्डियां मजबूत होती हैं। बच्चों का शारीरिक विकास कैल्शियम पर बहुत हद तक निर्भर करता है। कैल्शियम की कमी से बच्चों की लंबाई रुक सकती है, उनके दांतो पर बुरा असर पड़ सकता है। इसलिए बढ़ती उम्र में बच्चों की डाइट में कैल्शियम युक्त खाद्यपदार्थ जैसे दूध, पनीर और अन्य डेयरी प्रोडक्ट शामिल करने चाहिए। इसके अलावा बच्चों के खाने में टोफू, ब्रोकली और पालक भी जरुर शामिल करें।

National Nutrition Week 2020 healthy diet for children Nutrients food diet for physical and mental development of children
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

बड़ो के साथ बच्चों के खाने में भी एक सही मात्रा में फाइबर होना आवश्यक है। आज के समय में बच्चों में भी मोटापा एक बड़ी समस्या होता जा रहा है। फाइबर मोटापे से बचाने का काम करता है। बच्चों की डाइट में ओट्स, ब्रोकली, सेब, नाशपाती, एवोकाडो और नट्स आदि शामिल कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
National Nutrition Week 2020 healthy diet for children Nutrients food diet for physical and mental development of children
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

आयरन 
आयरन शरीर में रेड बल्ड सेल्स बढ़ाने में मदद करता है, जो घाव को जल्दी भरने और शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाने में सहायता करते हैं। आयरन त्वचा के लिए भी बहुत जरुरी होता है। बच्चे ठीक से खाना नहीं खाते हैं,  आयरन युक्त चीजें उनकी भूख बढ़ाती हैं, जिससे वे एक सही डाइट ले पाते हैं। शरीर में आयरन के लिए बच्चों के खाने में बीन्स, हरी पत्तेदार सब्जियां, चुकंदर, साबुत अनाज और नट्स आदि शामिल करें।

विज्ञापन
National Nutrition Week 2020 healthy diet for children Nutrients food diet for physical and mental development of children
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विटामिन सी
विटामिन सी भी शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्वों में से एक है। विटामिन सी से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। बच्चों के खाने में विटामिन सी के लिए आप खट्टे फल आंवला, संतरा आदि शामिल कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed