फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ध्यान दें: आहार से संबंधित इन अफवाहों को कहीं आप भी तो नहीं मान रहे हैं सच? सेहत को हो सकता है नुकसान

Fri, 10 Sep 2021 03:24 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Fri, 10 Sep 2021 03:24 PM IST
विज्ञापन
myths about food and nutrition, all you need to know
आहार के बारे में जानिए (सांकेतिक) - फोटो : Social media

Medically reviewed by-


डॉ अर्चना सक्सेना
(आहार और पोषण विशेषज्ञ)
लखनऊ


स्वस्थ शरीर के लिए सभी लोगों को पोषण से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए। कई लेख में आपने भी पढ़ा होगा कि आहार में फलों और तमाम तरह से पोषण से भरपूर चीजों को शामिल करना आवश्यक होता है। पर इन्हीं फायदेमंद बातों के साथ कई बार अपवाहें भी जुड़ी हो सकती हैं, जिनके बारे में लोगों को जागरूक रहना बेहद आवश्यक होता है। आहार और पोषण विशेषज्ञों का कहना है कि भोजन से जुड़े मिथक अक्सर ऐसी संस्कृति का हिस्सा होते हैं जो एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी को हस्तांतरित होती रही है। अक्सर लोग इन्हें सच मान लेते हैं, पर किसी भी चीज को सच मानने से पहले उसके कारणों और प्रभावों के बारे में भी जान लेना आवश्यक होता है।
शरीर से संबंधित मामलों में गलत सूचना खतरनाक हो सकती है, क्योंकि इसका असर प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। हालांकि शुक्र है कि विज्ञान के क्षेत्र में हो रही प्रगति के साथ-साथ हम हर दिन सच्चाई की ओर बढ़ते जा रहे हैं। आइए आगे की स्लाइडों में आहार से जुड़े ऐसे ही कुछ मिथकों के बारे में जानते हैं जिनको संभवत: अब तक आप भी सच मानते रहे होंगे।

myths about food and nutrition, all you need to know
रेड मीट का सेवन कितना फायदेमंद (सांकेतिक) - फोटो : pixabay
मिथ: स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है रेड मीट का सेवन
तथ्य: अक्सर आपने भी सुना होगा कि रेड मीट का सेवन शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है। पर क्या वास्तव में ऐसा है? आहार विशेषज्ञ डॉ अर्चना कहती हैं, यह पूरी तरह से सत्य नहीं है। रेड मीट प्रोटीन, स्वस्थ वसा और अन्य आवश्यक पोषक तत्वों का एक समृद्ध स्रोत होते हैं। ठीक से पके हुए रेड मीट का सीमित मात्रा में सेवन करने से स्वास्थ्य को कई तरह से लाभ हो सकता है। हालांकि इसका रोजाना या बहुत अधिक मात्रा में सेवन करना जरूर नुकसानदायक हो सकता है।
 
myths about food and nutrition, all you need to know
क्या सप्लीमेंट्स काफी हैं? - फोटो : Pixabay
मिथक:  पोषक तत्वों की भरपाई करने में सप्लीमेंट्स काफी हैं 
तथ्य: आहार विशेषज्ञ कहते हैं, खाद्य पदार्थों से मिलने वाले पोषक तत्वों की पूर्ति सप्लीमेंट्स से करने की सोच रहे हैं, तो आप निश्चित ही गलत दिशा में हैं। आमतौर पर भोजन से प्राप्त न हो पाने वाले पोषक तत्वों की भरपाई के लिए सप्लीमेंट्स का उपयोग किया जाता है, पर यह भोजन का विकल्प नहीं हो सकते हैं। इसके अलावा बिना डॉक्टरी सलाह के सप्लीमेंट्स का सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। सप्लीमेंट्स की जगह पर फलों का सेवन ज्यादा बेहतर माना जाता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
myths about food and nutrition, all you need to know
वजन और कैलोरी का संबंध (सांकेतिक) - फोटो : iStock
मिथक: कैलोरी का सेवन कम करने से तेजी से घटता है वजन
तथ्य: बढ़े हुए वजन की समस्याओं से परेशान लोगों के बीच यह बात अक्सर सुनने को मिलती है, पर यह पूरी तरह से सही नहीं है। कैलोरी शरीर को ऊर्जा प्रदान करने में मदद करती है, ऐसे में कैलोरी का सेवन बिल्कुल कम कर देने से कमजोरी की समस्या हो सकती है। इस तरह की समस्या से बचे रहने के लिए शरीर के लिए आवश्यक मात्रा में कैलोरी का सेवन जरूर करना चाहिए, हालांकि इसके बहुत अधिक सेवन से वजन बढ़ने की समस्या हो सकती है इसलिए मात्रा का अवश्य ध्यान रखें।
 
विज्ञापन
myths about food and nutrition, all you need to know
फास्ट फूड के नुकसान (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
मिथक: संतुलित आहार के लिए पसंदीदा खाद्य पदार्थों से बिल्कुल बना लें दूरी
तथ्य:
संतुलित आहार योजना का पालन करने के लिए आपको अपने पसंदीदा खाद्य पदार्थों को छोड़ने की आवश्यकता नहीं है। केक, पिज्जा और फ्राइज़ का सेवन करने के बाद भी आप स्वस्थ रह सकते हैं। बस ध्यान रखें इनका रोजाना सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसे खाद्य पदार्थों का पाचन कठिन होता है इसलिए पर्याप्त व्यायाम करना आवश्यक होता है। महीने में एक से दो बार पसंदीदा खाद्य पदार्थों का सेवन किया जा सकता है, पर मात्रा का ध्यान रखना और भोजन के पाचन के लिए उपाय करना आवश्यक है।



--------------------
नोट: यह लेख आहार और पोषण विशेषज्ञ डॉ अर्चना सक्सेना के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। डॉ अर्चना, लखनऊ के एक अस्पताल में कार्यरत हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed