फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोविड-19 वैक्सीन: कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद महिलाओं में दिख रहे हैं सबसे ज्यादा साइड इफेक्ट, शोध में हुआ खुलासा

Fri, 12 Mar 2021 12:17 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 12 Mar 2021 12:17 PM IST
विज्ञापन
Most side effects seen in women after getting corona vaccine
कोरोना वैक्सीन (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए दुनियाभर में टीकाकरण अभियान चल रहा है। जहां कई चरणों में लोगों को वैक्सीन लगाने का काम काफी तेजी से जारी है। कोरोना वायरस की शुरुआत के साथ ही दुनियाभर के वैज्ञानिक कोरोना वैक्सीन बनाने के काम पर लग गए थे, ताकि जल्द से जल्द वैक्सीन तैयार करके लोगों को टीका लगाया जा सके। वहीं, अब जब कोरोना का टीका लोगों को लग रहा है, तो कई लोगों की तरफ से साइड इफेक्ट की शिकायत सामने आ रही है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इनमें महिलाओं की संख्या काफी ज्यादा है? शायद नहीं, तो चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं।

Most side effects seen in women after getting corona vaccine
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

दरअसल, अमेरिका में इस तरह के कई मामले सामने आ रहे हैं, जिनमें महिलाओं में कोरोना वैक्सीन के साइड इफेक्ट नजर आ रहे हैं। इसको आप ऐसे समझ सकते हैं कि हाल ही में अमेरिका के पेंसिलवेनिया के स्टेट कॉलेज में 44 साल की मेडिकल टेक्निशियन शेली केंडेफी ने कोरोना के टीके की दूसरी डोज लगवाई थी, जिसके बाद उनकी हालत बेहद खराब हो गई थी। शेली को मॉडर्ना की कोरोना वैक्सीन लगाई गई थी, जिसके बाद शाम को उनके हाथ में त्वचा संक्रमण हो गया और साथ ही उनके शरीर में दर्द होने लगा और वो काफी परेशान हो गई।

Most side effects seen in women after getting corona vaccine
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

शेली के अनुसार उन्हें ऐसा लगा कि जैसे उन्हें फ्लू हो गया है। उनके शरीर से पसीना निकल रहा था और दांत में कपकपी हो रही थी। वहीं, जब शेली अगले दिन अपने दफ्तर गईं और वहां जाकर उन्होंने अपनी बाकी महिला साथियों के बारे में जाना, जिन्होंने उनके साथ कोरोना वैक्सीन लगवाई थी तो वो हैरान रह गई। क्योंकि इन सात में से छह महिलाओं में साइड इफेक्ट थे। वहीं, आठ पुरुषों में से सिर्फ चार में साइड इफेक्ट देखे गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Most side effects seen in women after getting corona vaccine
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

यही नहीं, पिछले महीने सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के शोधकर्ताओं ने एक शोध किया, जिसमें उन्होंने 1.37 करोड़ अमेरिकी लोगों को लगी कोरोना वैक्सीन के आंकड़ों की जांच की थी। जहां उन्होंने ये पाया कि ये वैक्सीन लगवाने के बाद 79.1 फीसदी महिलाओं में साइड इफेक्ट थे। वहीं, आपको ये जानकर हैरानी होगी कि कुल कोरोना वैक्सीन का महज 61.2 प्रतिशत हिस्सा ही महिलाओं को दिया गया था।

विज्ञापन
Most side effects seen in women after getting corona vaccine
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सीडीसी के शोधकर्ताओं ने अपनी जांच में पाया कि फाइजर वैक्सीन के प्रति 47 में से 44 महिलाओं में साइड इफेक्ट दिखाई दिए। वहीं, वैक्सीन लगवाने के बाद महिलाओं में जो साइड इफेक्ट देख गए, उसमें हाइपरसेंसविटी संबंधी साइड इफेक्ट ज्यादा थे। गौरतलब, है कि कोरोना वायरस जैसी महामारी से बचाने के लिए लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। ऐसे में इतनी संख्या में महिलाओं में साइड इफेक्ट होना चिंता को बढ़ाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed