बैक्टीरिया, वायरस, फंगस जैसे रोगजनकों के कारण संक्रामक रोगों का खतरा होता है, ये समस्या किसी भी उम्र के लोगों में हो सकती है। आमतौर पर हमारी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता संक्रमण होते ही उससे मुकाबला करना शुरू कर देती है और रोग के गंभीर जोखिमों से सुरक्षित रखने में मदद करती है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सभी लोगों को आहार में उन चीजों को जरूर शामिल करना चाहिए जो इम्युनिटी सिस्टम को मजबूती देती हैं।
Health Tips: जानिए संक्रामक रोगों से बचने का सबसे कारगर उपाय, गर्मियों की ये चीजें देंगी सुरक्षा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संक्रामक रोगों से बचाव कैसे करें?
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, संक्रामक रोगों से बचाव के लिए जरूरी है कि हम अपने आहार और दिनचर्या को ठीक रखें। आहार में पौष्टिक चीजों का शामिल करना और नियमित व्यायाम की आदत बनाना इम्युनिटी सिस्टम को ठीक रखने के लिए सबसे आवश्यक है। अगर आप आहार में विटामिन-सी से भरपूर चीजों को शामिल करते हैं तो इसे सबसे कारगर तरीका माना जाता है।
संक्रमण की स्थिति में विटामिन सी संक्रमण स्थल पर न्यूट्रोफिल मिग्रेशन को उत्तेजित करती है, जो रोगजनकों से मुकाबले में सहायक है। यह प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देती है जिससे शरीर अधिक आसानी से रोगजनकों को बीमारी बढ़ाने से पहले ही खत्म कर सके।
गर्मियों के मौसम में कई ऐसी चीजें मौजूद होती हैं, जो विटामिन-सी से भरपूर हैं और शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाकर संक्रामक रोगों से बचाने में कारगर हो सकती हैं।
अनानास खाने से मिलता है लाभ
अनानास, गर्मियों में मिलने वाले सबसे लाभकारी फलों में से एक है जो न सिर्फ अपने स्वाद के लिए लोगों की पसंद रहा है साथ ही इससे शरीर के लिए आवश्यक कई प्रकार के पोषक तत्व भी आसानी से प्राप्त किए जा सकते हैं। यह मैंगनीज और विटामिन सी से भरपूर होता है। 100 ग्राम अनानास से करीब 48 एमजी की मात्रा में विटामिन सी प्राप्त किया जा सकता है। इसमें ब्रोमेलेन नामक एक एंजाइम भी पाया जाता है जो ऑस्टियोआर्थराइटिस, कैंसर, पाचन समस्याओं और मांसपेशियों में दर्द में काफी फायदेमंद है।
आम स्वाद और सेहत दोनों के लिए फायदेमंद
गर्मियों में आम सबसे पसंदीद फल रहा है, यह स्वाद के साथ सेहत के लिए भी कई प्रकार से लाभकारी है। आम, एंटीऑक्सीडेंट, बीटा-कैरोटीन के साथ विटामिन-सी से भरपूर मात्रा में होता है जो प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाने में मदद करता है। 100 ग्राम आम से करीब 37एमजी की मात्रा में विटामिन सी प्राप्त किया जा सकता है। यह शरीर को बीमारियों से मुकाबले की शक्ति प्रदान करता है।
कीवी
कीवी उन फलों में से एक है जिसे विटामिन सी का सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है। यानी कि अगर रोगों से मुकाबले के लिए शरीर को तैयार करना है तो कीवी जरूर खाएं। ये विटामिन के और विटामिन ई का भी शक्तिशाली स्रोत है, कीवी स्वस्थ रक्तचाप को बनाए रखने में मदद करती है, जिससे हृदय रोगों और स्ट्रोक का खतरा कम हो जाता है। 100 ग्राम कीवी से करीब 92एमजी की मात्रा में विटामिन सी प्राप्त किया जा सकता है।
---------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।