फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: सुबह की ये आदतें कर सकती हैं आपको बीमार, ज्यादातर लोग करते हैं ये गलतियां

Wed, 12 Feb 2025 09:30 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Wed, 12 Feb 2025 09:30 AM IST
सार

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, आलस भगाने के लिए हम ऐसी कई आदतों को अपना लेते हैं, जिनका हमारे स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। सुबह की कुछ आदतें स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती हैं, इससे आप बीमार हो सकते हैं।

विज्ञापन
morning bad habits for health know why tea and coffee is bad for you stomach empty
सेहतमंद रहने के लिए क्या करें? - फोटो : freepik.com

शरीर को स्वस्थ और फिट रखने के लिए आहार और लाइफस्टाइल को ठीक रखना बहुत आवश्यक माना जाता है। आप दिनभर में क्या करते हैं, क्या खाते हैं और कैसा दिन बिताते हैं इसका सेहत पर सीधा असर होता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, विशेषरूप से आप दिन की शुरुआत कैसे करते हैं ये आपकी सेहत से सीधा जुड़ा हुआ है। यही कारण है स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को दिन की शुरुआत में या खाली पेट पौष्टिक चीजें खाने-पीने की सलाह दी जाती है।



स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, आलस भगाने के लिए हम ऐसी कई आदतों को अपना लेते हैं, जिनका हमारे स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। सुबह की कुछ आदतें स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती हैं, इससे आप बीमार हो सकते हैं।

आइए ऐसी ही कुछ आदतों के बारे में जानते हैं जिसका सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।

morning bad habits for health know why tea and coffee is bad for you stomach empty
सुबह उठते ही मोबाइल या टीवी की आदतें - फोटो : Adobe Stock

अच्छी सेहत के लिए बनाइए अच्छी आदतें

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, अगर आप सुबह उठने के बाद नाश्ता करके दोबारा सो जाते हैं तो इससे पाचन तंत्र कमजोर हो सकता है और आप पेट से जुड़ी कई समस्याओं के शिकार हो सकते हैं। अक्सर लोग सुबह उठते ही मोबाइल या टीवी देखने लगते हैं। ये आदत छोटी लगती है, लेकिन यह आपको उम्र से पहले बूढ़ा बना रही है।

बहुत अधिक मोबाइल का प्रयोग आंखों और मस्तिष्क पर नकारात्मक प्रभाव डालता है। इससे नींद की गुणवत्ता भी प्रभावित होती है। 

morning bad habits for health know why tea and coffee is bad for you stomach empty
कॉफी-चाय पीने से होने वाली दिक्कतें - फोटो : Freepik.com

खाली पेट चाय या कॉफी पीने से बचिए

इसके अलावा कई लोग अपने दिन की शुरुआत चाय या कॉफी के सेवन से करते हैं। ऐसा करने से शरीर में कैफीन की मात्रा बढ़ जाती है, जो दिल और ब्लड प्रेशर पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है। ये आदत सेहत के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं है।

सुबह उठकर खाली पेट चाय या कॉफी पीने से सेहत को नुकसान पहुंचता है। खाली पेट चाय या कॉफी पीना आपके पाचन स्वास्थ्य के लिए भी ठीक नहीं है, इस आदत के कारण गैस कब्ज और अपच की दिक्कत हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
morning bad habits for health know why tea and coffee is bad for you stomach empty
अच्छी सेहत के लिए क्या करें? - फोटो : Freepik

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. जुगल किशोर कहते हैं, सेहतमंद रहने के लिए अपनी दिनचर्या में सुधार करें। सुबह उठते ही फोन देखने की आदत खतरनाक है इसके बजाय अखबार या पुस्तकें पढ़ें। स्वस्थ रहना चाहते हैं तो व्यायाम जरूर करें। इससे मस्तिष्क को ऊर्जा मिलेगी और आपका दिन अच्छी तरह से शुरू होगा। कई लोग सुबह उठकर नहाने से बचते हैं और मुंह-हाथ धोकर काम पर चले जाते हैं। नियमित तौर पर इस आदत को अपनाने से त्वचा में संक्रमण होने का खतरा बढ़ जाता है, साथ ही आप कई संक्रामक रोगों का शिकार हो सकते हैं।

अगर आप अपनी दिनचर्या और दैनिक आदतों में सुधार कर लेते हैं तो इससे सेहत को ठीक रहना आसान हो सकता है।
 


----------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed