फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Monsoon Diseases: इस मौसम में बढ़ जाता है गले में संक्रमण का खतरा, बिना दवा के भी ऐसे पा सकते हैं आराम

Thu, 03 Aug 2023 12:17 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 03 Aug 2023 12:17 PM IST
विज्ञापन
monsoon diseases and sore throat problems, home remedies for throat pain and infection
गले मे संक्रमण की समस्या - फोटो : iStock

मानसून का यह मौसम कई प्रकार की संक्रामक बीमारियों के जोखिमों वाला हो सकता है। वातावरण में आर्द्रता की स्थिति के चलते बैक्टीरिया और वायरस बढ़ने लगते हैं, यही कारण है कि इस मौसम में सामान्य फ्लू, त्वचा की बीमारियों, पेट के संक्रमण और कंजंक्टिवाइटिस का खतरा भी काफी बढ़ जाता है। मौसम में होने वाले बदलाव के कारण गले में संक्रमण और सर्दी-जुकाम का जोखिम भी अधिक रहता है।



सामान्य सर्दी और फ्लू जैसे वायरल संक्रमण मानसून के मौसम में गले में खराश का कारण बनते हैं। इसके अलावा मानसून की हवा में अत्यधिक नमी के कारण होने वाली एलर्जी भी गले में जलन का कारण बन सकती है। मानसून की नमी बैक्टीरिया के विकास को बढ़ावा देती है जिससे इस प्रकार की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

सामान्यतौर पर ये समस्याएं कुछ दवाओं से ठीक किए जा सकते हैं। गले के संक्रमण और दर्द से राहत पाने में कुछ घरेलू उपायों को भी कारगर पाया गया है। 

monsoon diseases and sore throat problems, home remedies for throat pain and infection
गले में होने वाली दिक्कतें - फोटो : istock

गले में संक्रमण की समस्या का जोखिम

गले में संक्रमण की स्थिति में दर्द या जलन की समस्या होने लगती है जिसके कारण निगलने में दिक्कत होने लगती है। गले में संक्रमण की स्थिति में कुछ सामन्य से घरेलू उपायों के माध्यम से भी राहत मिल सकती है। हमारे घरों में कई ऐसी कारगर औषधियां मौजूद होती है जिनकी मदद से आसानी से गले में दर्द और इससे संबंधित  समस्याओं में लाभ पाया जा सकता है। आइए ऐसे ही कुछ कारगर उपायों के बारे में जानते हैं।

monsoon diseases and sore throat problems, home remedies for throat pain and infection
शहद से गले में मिलता है आराम - फोटो : istock

गर्म पेय और शहद से मिलता है लाभ

मानसून के दिनों में गले में होने वाले संक्रमण की समस्या से राहत पाने के लिए गर्म पेय का सेवन किया जा सकता है। शोधकर्ताओं ने पाया कि गले की समस्याओं में राहत पाने के लिए शहद का सेवन करना भी आपके लिए विशेष लाभकारी हो सकता है। एक या दो चम्मच शहद का सेवन करने से बलगम के उत्पादन को कम किया जा सकता है। शहद कीटाणुओं को भी मारता है। 

गर्म पेय से सिर की जकड़न और खांस की समस्या से राहत मिलती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
monsoon diseases and sore throat problems, home remedies for throat pain and infection
गले में दर्द का घरेलू उपाय - फोटो : iStock

अदरक से होता है लाभ

गले में दर्द और सूजन की समस्या से राहत पाने के लिए के लिए अदरक का सेवन करना भी आपके लिए लाभकारी हो सकता है। एक कप पानी में 2 चम्मच सोंठ उबालकर या एक कप पानी में 2 इंच अदरक की चाय बनाकर इसका सेवन करना फायदेमंद माना जाता है। अदरक की चाय का सेवन या अदरक के टुकड़े का सेवन करने से भी गले की समस्याओं विशेषकर दर्द को कम करने में लाभ मिल सकता है।

विज्ञापन
monsoon diseases and sore throat problems, home remedies for throat pain and infection
गरारे करने से मिलता है लाभ - फोटो : istock

नमक पानी के करें गरारे

नमक के पानी से गरारे करने से भी गले की खराश से होने वाले दर्द और सूजन से राहत मिलती है। इस घरेलू उपचार से आपके मुंह में हानिकारक बैक्टीरिया को भी कम किया जा सकता है, जिससे कैविटी और मसूड़े की सूजन का खतरा भी कम हो सकता है। विशेषज्ञ नमक के पानी से गरारे करने को संक्रमण और फ्लू की समस्याओं में लाभकारी पाते हैं।



---------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed