अगर आप भी दिनभर चैटिंग और कॉल्स में लगे रहते हैं तो ये खबर आपके लिए जरूरी है। दरअसल दिन भर फोन का इस्तेमाल आपको एक भयंकर बीमारी की चपेट में ला सकता है।
पिछले साल करीब सात देशों में हुए शोध साबित कर चुके हैं कि फोन से निकलने वाला रेडिएशन किसी के स्वास्थ्य पर बुरा असर डालता है।
इस रेडिऐशन से कार्सीनोजेनिक होने का खतरा रहता है। इससे 40 से 170 प्रतिशत तक ग्लियोमा नाम के ब्रेन कैंसर के होने का डर ज्यादा रहता है।
वैज्ञानिकों ने एक शोध के बाद पाया कि अगर कोई व्यक्ति दस साल तक लगातार दिन में 30 मिनट तक फोन पर बात करे तो उसे तो ब्रेन कैंसर का खतरा ऐसा न करने वाले की तुलना में 30 फीसदी बढ़ जाता है।
हालांकि ये शोध का पहला चरण है जिसके तहत कहा गया है कि लगातार फोन का इस्तेमाल ब्रेन कैंसर का सहायक बन सकता है। लेकिन दूसरी तरफ दिन में 10 मिनट फोन का इस्तेमाल करने वाले भी रेडिएशन की जद में पाए गए हैं।