फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Monsoon Diet: बरसात के मौसम में दूध पीना हो सकता है नुकसानदायक? इन चीजों के सेवन को लेकर भी बरतें सावधानी

Thu, 29 Jun 2023 05:30 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 29 Jun 2023 05:30 PM IST
विज्ञापन
Milk Consumption During Monsoon Season What Ayurveda Suggest, what not to eat during rainy season
मानसून में दूध पीना चाहिए या नहीं? - फोटो : iStock

मानसून का यह मौसम भले ही तेज गर्मी से राहत दिलाने वाला होता है पर वास्तव में इन दिनों में सभी लोगों को सेहत का विशेष ख्याल रखने की सलाह दी जाती है। मानसून अपने साथ कई बीमारियां भी लेकर आता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, यह मौसम कमजोर इम्युनिटी वाले लोगों के लिए और भी चुनौतीपूर्ण माना जाता है। बरसात के दिनों में वायरस और बैक्टीरिया से होने वाले संक्रमण का खतरा अधिक रहता है, इसलिए जरूरी है कि हम सभी स्वच्छता और खान-पान को लेकर विशेष सतर्कता बरतें।



सामान्य मौसम में कई चीजें जिन्हें सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता रहा है, उन्हें मानसून के दिनों में कम खाने-पीने या बिल्कुल दूरी बनाने की सलाह दी जाती है। दूध भी उन्हीं में से एक है। आयुर्वेद विशेषज्ञ कहते हैं मानसून के दिनों में दूध का सेवन कम किया जाना चाहिए इससे नुकसान हो सकता है।

आइए जानते हैं मानसून में और किन चीजों से दूरी बनाना जरूरी है?

Milk Consumption During Monsoon Season What Ayurveda Suggest, what not to eat during rainy season
डेयरी उत्पादों के सेवन को लेकर सावधानी - फोटो : iStock

मानसून में क्यों नहीं पीना चाहिए दूध?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, मानसून के दिनों में डेयरी उत्पाद जैसे दूध-दही का सेवन कम किया जाना चाहिए। डेयरी उत्पादों में इस मौसम में जर्म्स बढ़ने की आशंका अधिक हो सकती है। 

मानसून के दौरान दही खाने को भी आयुर्वेद में लाभकारी नहीं माना जाता है। आयुर्वेद के अनुसार मानसून में वात बढ़ता है और पित्त संचय भी होता है। दही की तासीर ठंडी होती है इसलिए मानसून के दौरान इसका सेवन कम करने की सलाह दी जाती है यह कमजोर पाचन तंत्र वाले लोगों में पाचन संबंधी समस्याओं को भी बढ़ा सकती है साथ ही कमजोर इम्युनिटी वालों को सर्दी-फ्लू हो सकता है।

Milk Consumption During Monsoon Season What Ayurveda Suggest, what not to eat during rainy season
दूध में मिलाएं हल्दी - फोटो : iStock

दूध पीना हो तो मिलाएं हल्दी

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, अगर आप रोजाना दूध पीते हैं और मानसून के दिनों में भी इसका सेवन जारी रखना चाहते हैं तो एक छोटा सा उपाय कर लें, इससे न सिर्फ दूध की ताकत बढ़ती है साथ ही मानसून में होने वाली कई संक्रामक बीमारियों का खतरा भी कम हो सकता है। आप दूध में एक चुटकी हल्दी मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं। हल्दी वाला दूध संक्रामक बीमारियों से बचाने और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में काफी लाभकारी है।

आइए जानते हैं मानसून में और क्या चीजें नहीं खानी-पीनी चाहिए?

विज्ञापन
विज्ञापन
Milk Consumption During Monsoon Season What Ayurveda Suggest, what not to eat during rainy season
बरसात में नहीं खाना चाहिए साग - फोटो : pixabay

पत्तेदार सब्जियां-साग

पत्तेदार हरी सब्जियां स्वस्थ जीवनशैली का हिस्सा रही हैं। पर मानसून के दौरान इनका सेवन कम या न करने की सलाह दी जाती है। इस मौसम में हवा में अत्यधिक नमी होती है और नमी बैक्टीरिया-हानिकारक सूक्ष्मजीवों के प्रजनन के लिए अनुकूल मानी जाती है। जिस मिट्टी में ये सब्जियां उगती हैं वह भी इन दिनों अत्यधिक दूषित होती है, इसलिए इस मौसम में साग-पत्तेदार सब्जियां कम खानी चाहिए। यदि आप इसे खाना ही चाहते हैं, तो अच्छे से धोना और ठीक से पकाना सुनिश्चित करें।

विज्ञापन
Milk Consumption During Monsoon Season What Ayurveda Suggest, what not to eat during rainy season
तली चीजों से करें परहेज - फोटो : istock

तला-भुना खाना खाने से बचें

इस मौसम में समोसा या पकौड़े जैसे तले हुए खाद्य पदार्थों के भी कम सेवन की सलाह दी जाती है क्योंकि इन खाद्य पदार्थों को अधिक मात्रा में खाने से कई गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याएं जैसे अपच, सूजन, दस्त और अन्य समस्याएं हो सकती हैं। यह भी सुनिश्चित करें कि तले हुए तेल का दोबारा उपयोग करने से बचें, क्योंकि यह आपके स्वास्थ्य के लिए विषाक्त हो सकता है।

सिर्फ उन चीजों का ही इन दिनों में सेवन करें जो पाचन के लिए बेहतर मानी जाती हैं।




----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed