फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का हेल्थ टिप्स: गर्म पानी पीना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद, कब्ज और वजन कम करने में भी सहायक

Mon, 04 Oct 2021 11:15 AM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Mon, 04 Oct 2021 11:15 AM IST
विज्ञापन
lukewarm water benefits for weight loss and digestive system
गर्म पानी पीने के फायदे - फोटो : istock

शरीर स्वस्थ और हाइड्रेटेड रखने के लिए सभी लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी जाती है। कुछ लोगों को गुनगुना पानी पसंद होता है, जबकि कुछ को बिल्कुल ठंडा। कुछ लोग दावा करते हैं कि ठंडा पानी पीने की तुलना में गर्म पानी का सेवन शरीर के लिए ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। तो क्या वास्तव में गर्म पानी सेहत के लिए फायदेमंद है?



स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, वैसे तो किसी भी तापमान के पानी पीने को समग्र स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है, हालांकि गर्म पानी पीने से कुछ अतिरिक्त स्वास्थ्य लाभ के सबूत मिलते हैं। वैसे तो इस बात की पुष्टि के लिए शोध कम हैं, हालांकि माना जाता है कि रोजाना सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीना पेट के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। गर्म पानी का मतलब 130 और 160°F (54 और 71°C) के बीच का तापमान है, बहुत अधिक गर्म पानी के नुकसान भी हो सकते हैं। आइए आगे की स्लाइडों में गर्म या गुनगुना पानी पीने के कुछ फायदों के बारे में जानते हैं।

lukewarm water benefits for weight loss and digestive system
बंद नाक में गर्म पानी पीने के लाभ - फोटो : freepik

बंद नाक की समस्या में फायदेमंद
विशेषज्ञों के मुताबिक गर्म पानी से भाप बनती है। गर्म पानी से निकलने वाले वाष्प की गहरी साँस लेने से बंद नाक या साइनस के लक्षणों को ठीक करने में मदद मिल सकती है। साल
2008 में किए गए एक अध्ययन के अनुसार गर्म पानी पीने से बहती नाक, खाँसी, गले में खराश और थकान से राहत मिल सकती है। गले को साफ रखने में यह फायदेमंद माना जाता है।

lukewarm water benefits for weight loss and digestive system
पेट को ठीक रखता है गर्म पानी का सेवन - फोटो : istock

पेट को ठीक रखने में सहायक
विशेषज्ञों के मुताबिक गर्म पानी पीना पेट के लिए फायदेमंद माना जाता है। पर्याप्त मात्रा में पानी न पीने से निर्जलीकरण और कब्ज की समस्या हो सकती है। कब्ज के कारण मल त्याग और बवासीर का भी खतरा बढ़ जाता है। अध्ययनों से पता चलता है कि रोजाना सुबह गर्म पानी पीने वाले लोगों में कब्ज का खतरा कम होता है। यही कारण है कि पेट की तमाम समस्याओं में गर्म पानी पीने को फायदेमंद माना जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
lukewarm water benefits for weight loss and digestive system
गुनगुना पानी पीने के लाभ - फोटो : Pixels

रक्त प्रवाह में होता है सुधार
स्वास्थ्य विशेषज्ञ, गर्म पानी को वासोडिलेटर मानते हैं, जिसका अर्थ है कि यह रक्त वाहिकाओं का विस्तार करता है जिससे रक्त के परिसंचरण में सुधार होता है। इसके अलावा इसे मांसपेशियों को आराम देने और दर्द को कम करने में भी मददगार पाया गया है। अध्ययनों में गर्म पानी पीने को सीधे परिसंचरण सुधार से जोड़कर दिखने वाले लाभ का जिक्र नहीं मिलता है।हालांकि  यह माना जाता है कि गर्म पानी रक्त वाहिकाओं को आराम देने में सहायक है।

विज्ञापन
lukewarm water benefits for weight loss and digestive system
वजन घटाने में सहायक है गुनगुने पानी का सेवन - फोटो : Pixabay

वजन कम करने में सहायक
वजन कम करने के उद्देश्य से लंबे समय से लोग गर्म पानी का सेवन करते आ रहे हैं। अनुसंधान कहते हैं कि अधिक पानी पीने से वजन कम करने में मदद मिल सकती है। पानी शरीर को पोषक तत्वों को अवशोषित करने में भी मदद करने के साथ अपशिष्टों को बाहर निकालता है। साल 2003 में प्रकाशित एक अध्ययन में वैज्ञानिकों ने बताया कि गर्म पानी पीने से वजन कम हो सकता है। शोधकर्ताओं ने पाया कि भोजन से पहले 500 मिली गर्म पानी पीने से मेटाबॉलिज्म की दर 30 प्रतिशत तक बढ़ जाती है, जो वजन घटाने में सहायक है।


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed