ब्लड प्रेशर का बढ़ना और कम होना, दोनों ही स्थितियां सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती हैं। आमतौर पर ब्लड प्रेशर बढ़ने जिसे हाइपरटेंशन के रूप में जाना जाता है, इस बारे में चर्चा अधिक होती है पर क्या आप जानते हैं कि इसका कम होना भी उसी तरह से गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। डॉक्टर्स कहते हैं, लो ब्लड प्रेशर की समस्या कुछ स्थितियों में जानलेवा तक भी हो सकती है। इसे शरीर में बढ़ रही किसी गंभीर स्थिति के संकेत के तौर पर भी देखा जा सकता है। इसको लेकर भी सभी लोगों को बचाव के उपाय करते रहना आवश्यक होता है। लो ब्लड प्रेशर की समस्या को हल्के में नहीं लेना चाहिए।
सावधान: ब्लड प्रेशर बढ़ने की तरह इसका लो होना भी नुकसानदायक, जा सकती है जान, जानिए क्यों होती है यह दिक्कत?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिहाइड्रेशन के कारण लो- ब्लड प्रेशर
शरीर में पानी की मात्रा कम होना जिसे डिहाइड्रेशन के रूप में जाना जाता है, इसके कारण लो ब्लड प्रेशर की समस्या होना सबसे सामान्य है। शरीर में पानी की कमी होने के कारण रक्त की मात्रा भी कम हो जाती है, इससे ब्लड प्रेशर लो हो सकता है। बुखार, उल्टी, दस्त, मूत्रवर्धक दवाओं के अधिक सेवन और ज़ोरदार व्यायाम के कारण डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। इसी वजह से सभी को रोजाना 3-4 लीटर पानी पीते रहने की सलाह दी जाती है। पानी की कमी और भी कई समस्याओं को ट्रिगर कर सकती है।
गंभीर संक्रमण या एलर्जी
यदि आपमें किसी प्रकार के गंभीर संक्रमण या एलर्जी की समस्या है तो इसके कारण भी रक्तचाप में गिरावट आ सकती है। कुछ लोगों में इन स्थितियों में ब्लड प्रेशर अचानक से बहुत लो होने लगता है जिसके कारण सेप्टिक शॉक का भी खतरा हो सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ गिरते रक्तचाप के आधार पर शरीर में संक्रमण की स्थिति का निदान करते हैं। इस तरह कि स्थितियों में तुरंत इलाज की आवश्यकता होती है।
हृदय से संबंधित दिक्कत
ब्लड प्रेशर बढ़ना या कम होना दोनों ही आपके हृदय की समस्याओं से संबंधित होता है। दिल का दौरा, हार्ट फेलियर, हृदय वाल्व की बीमारी और हृदय गति में कमी (ब्रैडीकार्डिया) भी निम्न रक्तचाप का कारण बन सकती है। यह सभी स्थितियां बहुत गंभीर होती हैं जिनमें तुरंत डाक्टरी सलाह की आवश्यकता होती है। यदि आपको भी लगातार लो ब्लड प्रेशर की समस्या हो रही है तो इस बारे में तुरंत किसी स्वास्थ्य विशेषज्ञ से संपर्क करें।
लो ब्लड प्रेशर में क्या करना चाहिए?
यदि आपको भी लो ब्लड प्रेशर की समस्या है तो इसमें नमक के सेवन करने की सलाह दी जाती है। नमक से रक्तचाप तेजी से बढ़ाया जा सकता है। हालांकि नमक के सेवन के साथ ब्लड प्रेशर को समय-समय पर जांचते रहें, क्योंकि सोडियम की अधिकता हृदय के लिए गंभीर समस्याओं का कारण भी बन सकती है। नमक के अलावा पानी पीते रहने से भी रक्तचाप की स्थिति को काफी हद तक कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। ये प्रारंभिक उपचार हैं, इसके बाद स्थिति के सही निदान के लिए डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें।
----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से प्राप्त जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।