फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलाह: लिवर की ताकत को बढ़ा देती हैं ये पांच चीजें, दैनिक आहार में जरूर करें शामिल

Thu, 24 Jun 2021 11:43 AM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Thu, 24 Jun 2021 11:43 AM IST
विज्ञापन
liver cleanse diet Foods that Naturally Cleanse Your Liver
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

Medically Reviewed by Dr. Parvesh Malik



डॉ. परवेश मलिक 
फिजिशियन, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एमडी (जनरल मेडिसिन)


लिवर शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। यह शरीर में अनेक महत्वपूर्ण गतिविधियों को नियंत्रित करता है और शरीर के सुचारू रूप से कार्य करने में मदद करता है। यह खाने को पचाने में भी अहम भूमिका निभाता है और इम्यून को भी बढ़ावा देता है। इसके अलावा यह पोषक तत्वों के संचयन में भी सहायक है और रक्त से विषाक्त पदार्थों को निकाल कर उसे स्वच्छ बनाता है। यानी कुल मिलाकर लिवर हमारे शरीर के बहुत सारे जरूरी कार्यों को पूरा करता है या उसमें मदद करता है। इसलिए स्वस्थ शरीर के लिए लिवर का स्वस्थ होना, उसका मजबूत होना भी बहुत जरूरी है। विशेषज्ञ कहते हैं कि लिवर को स्वस्थ रखना बहुत ही आसान है। इसके लिए एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाना है और दैनिक आहार में स्वास्थ्यवर्धक फलों और सब्जियों को शामिल करना है। आइए जानते हैं उन पांच चीजों के बारे में, जो लिवर की ताकत को बढ़ाते हैं और उसे स्वस्थ रखते हैं... 

liver cleanse diet Foods that Naturally Cleanse Your Liver
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

नींबू 

  • नींबू को लिवर साफ करने और उसे स्वस्थ रखने में मददगार माना जाता है। इसमें पाया जाने वाला डी-लिमोनेने नामक तत्व लिवर की कोशिकाओं को सक्रिय कर देता है, जो लिवर को साफ करने में मदद करते हैं। इसके अलावा नींबू लिवर द्वारा खनिज के अवशोषण को भी बढ़ावा देता है। इसलिए नियमित रूप से नींबू-पानी का सेवन आपको जबरदस्त फायदे दे सकता है। 
liver cleanse diet Foods that Naturally Cleanse Your Liver
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

ग्रीन टी 

  • ग्रीन टी को शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद माना जाता है। यह शरीर में एकत्र हुए वसा और विषाक्त पदार्थों को बाहर निकाल सकता है और उनके हानिकारक प्रभावों से भी लिवर की रक्षा करता है। एक अध्ययन के मुताबिक, जो लोग नियमित रूप से ग्रीन टी पीते हैं, उनमें लिवर कैंसर के विकसित होने का खतरा काफी कम होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
liver cleanse diet Foods that Naturally Cleanse Your Liver
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

लहसुन 

  • लिवर को साफ और स्वस्थ रखने में लहसुन को बहुत उपयोगी माना गया है। यह शरीर में जाते ही लिवर में मौजूद उन एंजाइम्स को सक्रिय कर देता है, जो लिवर को साफ करने में सहायक हैं। यह लिवर को क्षति पहुंचने से भी बचाता है और उसकी ताकत को बढ़ा देता है। 
विज्ञापन
liver cleanse diet Foods that Naturally Cleanse Your Liver
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

हल्दी 

  • हल्दी को भी लिवर को साफ रखने वाले सर्वोत्तम आहारों में से एक माना जाता है। यह लिवर को डिटॉक्सीफाई करने में मदद करती है और साथ ही शरीर की वसा को पचाने की क्षमता में भी सुधार लाती है। इसके लिए 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर एक गिलास पानी में मिलाएं और उसे उबाल कर पिएं। यह फायदेमंद हो सकता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed