फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हेल्थ टिप्स: गले में खराश से लेकर पाचन तक मुलेठी के ये फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान, बड़े काम की है ये औषधि

Wed, 21 Oct 2026 09:30 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Wed, 21 Oct 2026 09:30 AM IST
सार

Mulethi Benefits: मुलेठी आयुर्वेद में इस्तेमाल होने वाली एक पारंपरिक औषधि  है। इसमें मौजूद ग्लाइसीराइजिन इसे मीठा स्वाद देता है। मुलेठी गले की खराश और कुछ पाचन संबंधी परेशानियों में राहत देने में मदद कर सकती है। हालांकि, इसका अधिक या लंबे समय तक सेवन नुकसादायक हो सकता है।

विज्ञापन
Licorice Root Mulethi  for Digestion, Cough and Sore Throat
मुलेठी के फायदे - फोटो : Amarujala.com/AI

दादी-नानी के घरेलू नुस्खों में मुलेठी का जिक्र आपने भी कई बार सुना होगा। कभी गले में खराश होने पर, तो कभी खांसी और सर्दी-जुकाम से राहत पाने के लिए मुलेठी का इस्तेमाल किया जाता रहा है। आयुर्वेद में भी इसकी जड़ को खास महत्व दिया गया है। अपने प्राकृतिक मीठे स्वाद और कुछ औषधीय गुणों के कारण मुलेठी का उपयोग चाय, काढ़े और दूसरे पारंपरिक नुस्खों में किया जाता है। इसमें ग्लाइसीराइजिन नामक एक यौगिक पाया जाता है, जिसे सेहत के लिए बहुत फायदेमंद पाया गया है।



माना जाता है कि मुलेठी गले की खराश को शांत करने और पाचन संबंधी कुछ परेशानियों में राहत देने में मदद कर सकती है। हालांकि, इसके सभी पारंपरिक फायदों के पर्याप्त वैज्ञानिक प्रमाण उपलब्ध नहीं हैं। साथ ही, इसका जरूरत से ज्यादा सेवन नुकसानदायक भी हो सकता है।

आइए जानते हैं मुलेठी के क्या लाभ हो सकते हैं और इसका सेवन करते समय किन सावधानियों का ध्यान रखना चाहिए?

Trending Videos
Licorice Root Mulethi  for Digestion, Cough and Sore Throat
सर्दी-खांसी की समस्या - फोटो : Freepik.com

सर्दी-जुकाम और गले की समस्या

गले में खराश और खांसी जैसी समस्याओं को दूर करने के लिए मुलेठी की जड़ एक बेहतरीन उपाय है। ये श्वसन मार्ग के संक्रमण में भी मदद करती है।
 

  • एक कप पानी में मुलेठी की कुछ जड़ें डालकर उसे उबाल लें। इस पानी को छानकर पिएं। सर्दी-जुकाम और गले की समस्याओं विशेषकर मौसम बदलने के कारण होने वाली दिक्कतों को कम करने में इससे विशेष आराम मिल सकता है। 
Licorice Root Mulethi  for Digestion, Cough and Sore Throat
मुलेठी के फायदे पाचन में - फोटो : Freepik.com

पाचन स्वास्थ्य के लिए इसके लाभ
 

  • मुलेठी में ग्लाइसीराइजिन नामक एक कैमिकल कंपाउंड पाया जाता है, जो इसे मीठा स्वाद देता है, यह पाचन को बढ़ावा देने में भी मदद करता है। कई स्वास्थ्य विशेषज्ञ मुलेठी को एंटासिड के रूप में उपयोग करते हैं, जो अम्लता को कम करने और पेट की जलन में राहत दिलाने में सहायक है। पाचन संबंधी समस्याओं को कम करने और स्वास्थ्य लाभ पाने के लिए एक छोटे कप मुलेठी की चाय का सेवन कर सकते हैं।


प्रतिरक्षा प्रणाली होती है मजबूत
 

  • यदि आप अक्सर बीमार पड़ते हैं, तो यह आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली की कमजोरी का संकेत हो सकती है। ऐसे में मुलेठी का सेवन करके आप स्वास्थ्य लाभ पा सकते हैं। मुलेठी में मौजूद एंजाइम आपके शरीर को संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं, इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Licorice Root Mulethi  for Digestion, Cough and Sore Throat
ब्लड प्रेशर बढ़ने का खतरा - फोटो : Freepik.com

इन जोखिमों को भी जानिए

मुलेठी के औषधीय गुणों के बावजूद इसका अधिक मात्रा में या लंबे समय तक सेवन सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। इसमें मौजूद ग्लाइसीराइजिन ब्लड प्रेशर बढ़ने और शरीर में पोटेशियम का स्तर घटाने का कारण बन सकता है। इससे मांसपेशियों में कमजोरी, ऐंठन और दिल की धड़कन अनियमित होने का खतरा रहता है।
 

  • मुलेठी कुछ दवाओं के असर को भी प्रभावित कर सकती है। हाई ब्लड प्रेशर, हृदय या किडनी की बीमारी से पीड़ित लोगों को इसका सेवन डॉक्टर की सलाह के बिना नहीं करना चाहिए। गर्भवती महिलाओं को भी मुलेठी के औषधीय सेवन से बचना चाहिए।




--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed