फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Body Ache: हाथों-पैरों में अक्सर होता रहता है दर्द? कहीं ये किसी गंभीर बीमारी का संकेत तो नहीं

Sun, 15 Sep 2024 04:41 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 15 Sep 2024 04:41 PM IST
विज्ञापन
leg and hand pain causes Why Does My Body Ache know in details
हाथों में दर्द की समस्या - फोटो : freepik.com

हाथों-पैरों या शरीर के किसी भी हिस्से में दर्द की शिकायत होना सामान्य है। आमतौर पर थकान, शारीरिक मेहनत या सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं के कारण इस तरह की दिक्कतें हो सकती हैं। कुछ दवाओं और घरेलू तरीकों से इनमें लाभ भी पाया जा सकता है। हालांकि अगर आपको अक्सर दर्द की समस्या बनी रहती है, विशेषकर हाथों-पैरों या दोनों में तो इसे लेकर सावधान हो जाना जरूरी हो जाता है। कुछ स्थितियों में अक्सर बने रहने वाले दर्द को गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत भी माना जा सकता है।



अगर आपको अपनी बाहों, पैरों में दर्द होता रहता है, तो हो सकता है कि आपकी मांसपेशियों को पर्याप्त रक्त न मिल रहा हो, इस स्थिति को क्लॉडिकेशन कहते हैं। इसके अलावा शरीर में दर्द के और भी कई संभावित कारण हो सकते हैं, जिसके बारे में जानना और समय रहते इलाज प्राप्त करना जरूरी हो जाता है।

leg and hand pain causes Why Does My Body Ache know in details
शरीर में दर्द - फोटो : Istock

क्लॉडिकेशन की समस्या

जॉन्स हॉपकिंस के विशेषज्ञों के मुताबिक क्लॉडिकेशन की समस्या आपकी जांघ, पिंडली या नितंबों में होने वाला दर्द का कारण बन सकती है। कई बार तो इसके कारण होने वाला दर्द इतना खतरनाक हो सकता है कि आपके लिए चलना काफी कठिन हो जाता है। आमतौर पर क्लॉडिकेशन का दर्द तब होता है जब आप चलते हैं हालांकि आराम करने पर ये दर्द दूर भी हो जाता है। जैसे-जैसे बीमारी बढ़ती है, थोड़े से चलने पर भी दर्द हो सकता है।

क्लॉडिकेशन को उन स्वास्थ्य स्थितियों से संबंधित माना जाता है जो दिल के दौरे या स्ट्रोक के जोखिम को भी बढ़ा देती हैं। कई और स्थितियां भी अक्सर दर्द होने का कारण हो सकती है।

leg and hand pain causes Why Does My Body Ache know in details
पैरों में दर्द की समस्या - फोटो : freepik.com

खून के संचार में दिक्कत

यदि आपके शरीर में रक्त के संचार से संबंधित समस्याएं हैं तो इसके कारण भी आपको अपने हाथों-पैरों में अक्सर दर्द होता रह सकता है। मांसपेशियों को पर्याप्त रक्त न मिलने से उनकी कार्यक्षमता और लचीलेपन में कमी आने लगती है जिससे आपकी दिक्कतें बढ़ सकती हैं। मांसपेशियों में रक्त ले जाने वाली नसों में रुकावट की स्थिति कई और भी प्रकार के स्वास्थ्य विकारों का कारण बन सकती है, इसलिए समय रहते इसपर ध्यान देना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
leg and hand pain causes Why Does My Body Ache know in details
थायरॉयड विकार की समस्या - फोटो : istock

थायरॉयड ग्रंथि की समस्या

थायरॉयड ग्रंथि की समस्या विशेषतौर पर हाइपोथायरायडिज्म के शिकार लोगों को भी अक्सर दर्द होते रहने की समस्या बनी रहती है। हाइपोथायरायडिज्म की स्थिति में आपकी थायरॉयड ग्रंथि कुछ प्रमुख हार्मोन्स पर्याप्त मात्रा में नहीं बना पाती है। इससे मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द के साथ सूजन की दिक्कत बढ़ सकती है। आप अक्सर थकान महसूस कर सकते हैं और कुछ लोगों में ये याददाश्त की समस्याओं, बालों के पतले होने, त्वचा के रूखेपन, हाई कोलेस्ट्रॉल, हृदय गति में कमी जैसे लक्षण भी पैदा कर सकती है।

विज्ञापन
leg and hand pain causes Why Does My Body Ache know in details
दर्द की समस्या - फोटो : freepik.com

फाइब्रोमायल्जिया की स्थिति

फाइब्रोमायल्जिया वैसे तो नींद, मूड और याददाश्त की दिक्कतों का कारण बनती है, कुछ लोगों में इसके कारण जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द की भी दिक्कत होती रह सकती है। वैज्ञानिकों का मानना है कि यह तब होता है जब आपके मस्तिष्क में वैसे तो सामान्य और हल्के दर्द का संकेत जाता है पर गलती से ये उन्हें बदतर बना देता है। यह बीमारी, सर्जरी या गंभीर मानसिक तनाव के कारण शुरू हो सकती है।

यही कारण है कि लंबे समय तक बने रहने वाले दर्द को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।



--------------
नोट: यह लेख डॉक्टर्स का सलाह और मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed