फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Risk: भारत में 70 फीसदी मौतों के लिए ये हैं चार प्रमुख कारण, आप में भी तो नहीं है इनका खतरा?

Sun, 05 May 2024 12:30 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 05 May 2024 12:30 PM IST
विज्ञापन
leading causes of death in India non communicable diseases in india
भारत में होने वाली बीमारियां - फोटो : istock

हृदय रोग, डायबिटीज, कैंसर जैसी कई बीमारियों के मामले भारत में काफी तेजी से बढ़ते हुए देखे जा रहे हैं। इसमें से हृदय रोग और कैंसर को मृत्यु के प्रमुख कारणों में से एक माना जाता रहा है। हालिया रिपोर्ट्स में विशेषज्ञों ने चिंता जताते हुए कहा कि जिस गति से देश में पिछले एक दशक में कैंसर के मामलों में वृद्धि देखी गई है, इसने भारत को दुनियाभर में 'कैंसर कैपिटल' बना दिया है।



इसके अलावा पिछले कुछ वर्षों में हार्ट अटैक और इसके कारण होने वाली मौतों में बढ़ोतरी हुई है, जिसके कम उम्र वाले भी शिकार हो रहे हैं। मसलन भारत में उन बीमारियों का जोखिम तेजी से बढ़ रहा है जो समय से पहले मृत्यु के खतरे का कारण बन सकती हैं।

हालिया रिपोर्ट्स में स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने देश में बढ़ती नॉन कम्युनिकेबल डिजीज को लेकर अलर्ट किया है। नॉन कम्युनिकेबल डिजीज उन बीमारियों को कहा जाता है जिसका संचार एक से दूसरे व्यक्ति में नहीं होता है। कैंसर, हृदय रोग, मधुमेह, क्रोनिक प्लमोनरी डिजीज इसी तरह की बीमारियां हैं। इसके अलावा इम्युनिटी सिस्टम की समस्याओं के कारण संक्रामक रोगों को भी बढ़ते देखा जा रहा है, जिसने स्वास्थ्य पर बुरा असर डाला है।

आइए उन बीमारियों पर एक नजर डालते हैं जिसके कारण सबसे ज्यादा मौतें रिपोर्ट की जा रही हैं।

leading causes of death in India non communicable diseases in india
हृदय रोगों का जोखिम - फोटो : istock

कार्डियोवैस्कुलर डिजीज बड़ा जोखिम कारक

भारत में हृदय रोग-हार्ट अटैक के मामले साल दर साल बढ़ते हुए देखे जा रहे हैं, विशेषतौर पर कोरोना महामारी के बाद से कम उम्र के लोगों में भी इसका जोखिम अधिक हो गया है। पिछले चार साल के आंकड़े बताते हैं कि देश में समय से पहले मृत्यु के लिए हृदय संबंधी बीमारियां प्रमुख रूप से जिम्मेदार हैं। अकेले 2022 में भारत में दिल के दौरे के मामलों में 12.5% की वृद्धि दर्ज की गई है। शोधकर्ताओं ने बताया कि जीवनशैली और आहार में गड़बड़ी के अलावा कोरोना के दुष्प्रभावों के कारण भी हृदय स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर देखा गया है। 

leading causes of death in India non communicable diseases in india
कैंसर के मामले - फोटो : istock

2020 में कैंसर से नौ लाख से अधिक मौतें

हृदय रोगों के अलावा कैंसर भी देश के लिए सबसे बड़ी स्वास्थ्य चुनौतियों में से एक है। भारत में कैंसर की घटनाएं वैश्विक दरों की तुलना में तेजी से बढ़ रही हैं। इसी को लेकर हालिया अध्ययन की रिपोर्ट में शोधकर्ताओं ने कहा, देश में जिस गति से कैंसर के मामले बढ़ते जा रहे हैं अब ये दुनिया की नई 'कैंसर राजधानी' बन गया है। साल 2020 में लगभग 12 लाख नए कैंसर के मामले और 9.3 लाख मौतें दर्ज की गई, उस वर्ष एशिया में कैंसर की बीमारी के बोझ वाला ये दूसरा सबसे बड़ा देश बन गया है। आनुवांशिकता के अलावा वायु प्रदूषण, रेडिएशन, धूम्रपान-शराब कुछ एचपीवी जैसे संक्रमण के कैंसर के मामलों के लिए जिम्मेदार पाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
leading causes of death in India non communicable diseases in india
लिवर की बीमारी - फोटो : istock

लिवर और किडनी की बीमारियां

लिवर और किडनी की बीमारियां, इन अंगों के फेलियर के मामले भी हाल के वर्षों में बढ़े हैं, इन वजहों से भी मृत्युदर में वृद्धि आई है। भारत में लिवर सिरोसिस एक बड़ी स्वास्थ्य समस्या है। साल 2017 में प्रकाशित विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों के अनुसार, भारत में लिवर रोग से 2.59 लाख लोगों की मौत हुई जो कुल मौतों का 2.95% है। इतना ही नहीं ये वैश्विक स्तर पर सिरोसिस से होने वाली मौतों का पांचवां (18.3%) हिस्सा है। लिवर के साथ-साथ किडनी फेलियर के मामलों को लेकर भी स्वास्थ्य विशेष अलर्ट करते हैं।

विज्ञापन
leading causes of death in India non communicable diseases in india
भारत में होने वाली बीमारियां - फोटो : istock

नॉन कम्युनिकेबल डिजीज के जोखिमों को लेकर अलर्ट

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं नॉन कम्युनिकेबल डिजीज (एनसीडी) जैसे हृदय रोग, कैंसर, पुरानी श्वसन रोग और मधुमेह, भारत ही नहीं दुनियाभर में मौत का प्रमुख कारण हैं। भारत में इसका खतरा बढ़ा है। इनमें से ज्यादातर बीमारियां लाइफस्टाइल और आहार में गड़बड़ी के कारण होती हैं, यानी कि इसमें सुधार करते मृत्युदर को कम किया जा सकता है। इसलिए सभी लोगों के लिए जरूरी है कि आप पौष्टिक आहार का सेवन  करने के साथ दिनचर्या को ठीक रखें।

विशेषतौर पर शराब-धूम्रपान की आदत से दूरी बनाना बेहतर सेहत और समय से पहले मृत्यु के जोखिमों से बचने के लिए सबसे जरूरी है। 




--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed