फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CoronaVirus Prevention: क्या काढ़ा पीने से खराब होता है लिवर? आयुष मंत्रालय ने दिया ये जवाब 

Sat, 10 Oct 2020 06:54 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Sat, 10 Oct 2020 06:54 PM IST
विज्ञापन
Know the truth about Coronavirus Prevention Tips by Ayush Ministry Kadha may increase immunity or not, Ayurvedic kadha may harm liver or boost immune system
काढ़ा - फोटो : Pexels

कोरोना महामारी के इस दौर में हमें अपनी इम्यूनिटी मजबूत बनाए रखने की सलाह दी जा रही है। शुरुआत से ही यह बात कही जा रही है कि कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को कोरोना आसानी से अपनी चपेट में ले सकता है। ऐसे में इम्यूनिटी मजबूत करने के लिए देश के ज्यादातर घरों में जिस एक चीज का सेवन बढ़ा है, वह है आयुर्वेदिक काढ़ा। कोरोना संक्रमण से बचने के लिए जरूरी उपायों में काढ़ा पीना भी हमारी दिनचर्या का हिस्सा बन चुका है। हालांकि पिछले कुछ महीनों से ऐसा भी लगातार सुनने को मिल रहा है कि काढ़ा का ज्यादा सेवन हानिकारक हो सकता है। ज्यादा काढ़ा पीने से खासतौर से लिवर को नुकसान पहुंच सकता है। काढ़ा पीने की सलाह देने वाले आयुष मंत्रालय ने ऐसे सवालों पर विराम लगाया है। आइए जानते हैं इस पर आयुष मंत्रालय का क्या कहना है:

Know the truth about Coronavirus Prevention Tips by Ayush Ministry Kadha may increase immunity or not, Ayurvedic kadha may harm liver or boost immune system
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

आयुष मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि काढ़ा पीने से शरीर को नुकसान नहीं होता है। मंत्रालय की ओर से यह बताया गया है कि काढ़ा पीने से शरीर स्वस्थ और निरोग बनता है। काढ़ा का सेवन ताउम्र भी किया जा सकता है। अगर किसी व्यक्ति को काढ़ा का सेवन करने से नुकसान हो भी रहा है तो हो सकता है कि उसे पहले से लिवर की समस्या हो। काढ़ा से नुकसान इस बात पर भी निर्भर करता है कि काढ़ा किन चीजों से और कितनी मात्रा में लेकर बनाया जा रहा है। 

Know the truth about Coronavirus Prevention Tips by Ayush Ministry Kadha may increase immunity or not, Ayurvedic kadha may harm liver or boost immune system
आयुष मंत्रालय ने सुझाव दिया था - फोटो : ayush ministry

कोरोना से बचाव करने में भूमिका

  • आयुष मंत्रालय ने कोरोना वायरस संक्रमण से बचने के लिए इम्यूनिटी बढ़ाने को लेकर काढ़ा पीने, हल्दी युक्त दूध पीने, च्यवणप्राश का सेवन करने आदि उपाय करने का सुझाव दिया था। आयुर्वेद के अनुसार काढ़ा में इस्तेमाल होने वाले मसाले औषधि की तरह होते हैं, जो प्रकृति द्वारा स्वस्थ शरीर के लिए दी गई अमूल्य विरासत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Know the truth about Coronavirus Prevention Tips by Ayush Ministry Kadha may increase immunity or not, Ayurvedic kadha may harm liver or boost immune system
Ayurveda - फोटो : Amar Ujala

आयुष मंत्रालय के सचिव वैद्य राजेश कोटेचा ने हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्पष्ट किया कि काढ़ा पीने से लिवर को किसी तरह का नुकसान पहुंचने के साक्ष्य नहीं मिले हैं। आयुष मंत्रालय की ओर से तुलसी, काली मिर्च, दालचीनी, अदरक और किशमिश का उपयोग कर काढ़ा तैयार करने की सलाह दी गई थी। साथ ही काढ़ा का सेवन दिन में दो बार करने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
Know the truth about Coronavirus Prevention Tips by Ayush Ministry Kadha may increase immunity or not, Ayurvedic kadha may harm liver or boost immune system
आयुर्वेद - फोटो : पेक्सेल्स

वैद्य कोटेचा ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति इस तरीके को ध्यान में रखते हुए काढ़े का सेवन करता है तो उसे लिवर संबंधी कोई समस्या नहीं हो सकती है। नियमानुसार काढ़ा का सेवन करें ताकि आपका शरीर निरोग रहे और कोरोना वायरस संक्रमण से बचे रहें। काढ़ा में इस्तेमाल की गई सामग्री प्राकृतिक हैं और भारतीय समाज में भोजन बनाने में इनका उपयोग नियमित तौर पर होता रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed