फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना वायरस से बचाने में कितनी कारगर होगी बीसीजी वैक्सीन? 20 हजार लोगों पर होगा ट्रायल

Sat, 10 Oct 2020 04:09 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Sat, 10 Oct 2020 04:09 PM IST
विज्ञापन
Big Breakthrough on Covid 19: BCG Vaccine for Coronavirus Clinical Trial on 20 thousand volunteer in Britain
Bcg vaccine - फोटो : Pixabay

कोरोना वायरस का संक्रमण देश और दुनिया में बढ़ता ही जा रहा है। दुनियाभर के लोगों को कोरोना की एक सुरक्षित और कारगर वैक्सीन का इंतजार है, जो टीकाकरण के लिए जल्द से जल्द उपलब्ध हो सके। रूस और चीन ने कोरोना की वैक्सीन को मंजूरी दे दी है, जबकि भारत, अमेरिका, ब्रिटेन आदि देशों में भी जल्द ही वैक्सीन तैयार होने की संभावना है। इस बीच पहले से उपलब्ध बीसीजी वैक्सीन (BCG Vaccine) में भी कोरोना से बचाव की उम्मीद देखी जा रही है। वैज्ञानिक इस संभावना पर काम कर रहे हैं कि टीबी के प्रति सुरक्षा देने वाली यह वैक्सीन कोरोना वायरस से भी बचाव कर सके। 

Big Breakthrough on Covid 19: BCG Vaccine for Coronavirus Clinical Trial on 20 thousand volunteer in Britain
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

दरअसल ब्रिटेन के चिकित्सकों ने एक क्लिनिकल ट्रायल शुरू किया है, जिसमें कोरोना वायरस पर बीसीजी वैक्सीन की प्रभावकारिता जांची जाएगी। टीबी यानी ट्यूबरक्लोसिस से दी जाने वाली यह वैक्सीन कई देशों में सरकारी टीकाकरण अभियान का हिस्सा है। कोरोना महामारी से जारी जंग के बीच ब्रिटेन का यह ट्रायल अंतरराष्ट्रीय ब्रेस ट्रायल का हिस्सा है। इसके तहत कुल 20 हजार सहभागियों पर बीसीजी वैक्सीन का ट्रायल किया जाने वाला है। 

Big Breakthrough on Covid 19: BCG Vaccine for Coronavirus Clinical Trial on 20 thousand volunteer in Britain
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

इस ट्रायल के जरिए विशेषज्ञ ये पता लगाएंगे कि बीसीजी की वैक्सीन के इस्तेमाल से इंसान का इम्यून सिस्टम क्या कोरोना वायरस के प्रति सुरक्षा दे पाएगा। मालूम हो कि इस संबंध में पूर्व में भी कुछ अध्ययन हो चुके हैं। इन शोध अध्ययनों में ऐसे संकेत मिल चुके हैं कि बीसीजी की वैक्सीन से इंसानी शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत होता है, जो अन्य वायरल बीमारियों को रोकने में भी कारगर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Big Breakthrough on Covid 19: BCG Vaccine for Coronavirus Clinical Trial on 20 thousand volunteer in Britain
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ बीसीजी वैक्सीन के प्रभाव का पता लगाने के लिए ब्रिटेन की एक्स्टर यूनिवर्सिटी के शोधकर्ता दो हजार स्वास्थ्यकर्मियों पर इसका ट्रायल कर रहे हैं। वहीं अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कुल 20 हजार लोगों को इस ट्रायल में शामिल किया जा रहा है।

विज्ञापन
Big Breakthrough on Covid 19: BCG Vaccine for Coronavirus Clinical Trial on 20 thousand volunteer in Britain
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

एक्स्टर यूनिवर्सिटी के प्रो. जॉन कैंपबेल के मुताबिक, अगर यह वैक्सीन कोरोना के खिलाफ कारगर साबित होती है तो यह बड़ी कामयाबी होगी। इससे पूरी दुनिया राहत की सांस लेगी। इस ट्रायल में हिस्सा लेने वाले सहभागियों पर वैक्सीन के प्रभाव की एक साल तक निगरानी की जाएगी। इस दौरान यह देखा जाएगा कि वे लोग कोरोना से संक्रमित होते हैं या नहीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed