फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ज्यादा उबासी लेते हैं तो हो जाएं सावधान, आप इन बीमारियों की चपेट में हो सकते हैं

Mon, 28 Jan 2019 05:10 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Mon, 28 Jan 2019 05:10 PM IST
विज्ञापन
know about yawning be sign of these diseases
yawning

दिन में उबासी आना आम बात है, लेकिन कुछ लोगों को जरूरत से ज्यादा उबासी आने लगती हैं, जिन्हें हम आम बात समझते हैं या फिर ऐसा मानता है कि अधिकतर थकान, नींद पूरी ना होना या किसी काम में इंटरेस्ट नहीं हो रहा है इसलिए उबासी आ रही है, लेकिन ऐसा नहीं है। उबासी का कनेक्शन हमारी हेल्थ से होता है। कई बार स्वास्थ्य से संबंधित समस्या होने के चलते उबासी ज्यादा आने लगती हैं। इसलिए आइए जानते हैं कि उबासी किस तरह की बीमारियों का संकेत देता है। 

know about yawning be sign of these diseases
thyroid - फोटो : file photo

लीवर खराब होने की स्थिति में शरीर को बहुत ज्यादा थकावट होने लगती है। थकान महसूस होने पर उबासी आती है। ऐसे में जब भी आपको ज्यादा उबासी आने लगे तो अपने लीवर का चैकअप जरुर करवाएं। इसके अलावा बार-बार उबासी आना हाईपोथाइरॉयड होने का संकेत हो सकता है। शरीर में थाइरॉयड हॉर्मोन कम बनने पर ऐसा होता है। 

know about yawning be sign of these diseases
brain

कुछ रिसर्चों में यह भी पता चला है कि ब्रेन स्टेम जख्म की वजह से ज्यादा उबासियां लगती है। पिट्यूटरी ग्लेंड दब जाने के कारण भी उबासी आती है। ऐसे में डॉक्टर से जरूर सलाह लें। इसके अलावा तनाव के कारण बीपी बढ़ जाता है और धड़कनें भी कम हो जाती हैं। ऐसा होने पर ऑक्सीजन ब्रेन तक नहीं पहुंच पाती। इस स्थिति में उबासी के जरिए शरीर में ऑक्सीजन पहुंचती है, इसलिए ज्यादा उबासी आने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
know about yawning be sign of these diseases
edgr
ज्यादा उबासी आना डायबिटिस्क में हाइपोग्लाइसीमिया के शुरुआत का संकेत होता है। जब शरीर में ब्लड ग्लूकोस का स्तर कम हो जाता है तो उबासी आनी शुरू हो जाती है। ऐसे में अगर आप डायबिटीज के पेशेंट हैं और आपको उबासी आ रही है तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें। 
विज्ञापन
know about yawning be sign of these diseases
Yawning
चिकित्सकों का मानना है कि दिल और फेफड़ों की बीमारियों के कारण भी ज्यादा उबासी आती है। जब दिल और फेफड़े सही काम नहीं करते हैं तो अस्थमा का परेशानी होने लगती है। 



नोटः अगर आप किसी भी बीमारी के पेशेंट हैं तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed