फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉडी बिल्डिंग के चक्कर में प्रोटीन शेक ज्यादा पीने से जल्द हो सकती है मौत

Sat, 04 May 2019 09:06 AM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Sat, 04 May 2019 09:06 AM IST
विज्ञापन
know about how protein shake effect your life span

आजकल हर युवा फिट होना चाहता है, बॉडी को टोन्ड करना चाहता है व मसल्स बनाना चाहता है। इसके लिए कुछ युवा ज्यादा वक्त जिम में बिताते हैं तो कुछ युवा जिम में पसीना बहाने के साथ-साथ प्रोटीन शेक का सेवन करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि प्रोटीन शेक का ज्यादा से ज्यादा सेवन करने से मोटापे के साथ-साथ समय से पहले मौत का खतरा भी कई गुना बढ़ जाता है। यह खुलासा एक स्टडी में हुआ है। 

know about how protein shake effect your life span
यूनिवर्सिटी ऑफ सिडनी के चार्ल्स पेरकिन्स सेंटर के अनुसंधानकर्ताओं ने एक जांच की जिसके जरिए वह ये जानने की कोशिश कर रहे थे कि प्रोटीन पाउडर में मौजूज ब्रांच्ड चेन अमिनो ऐसिड BCCA का हद से ज्यादा सेवन करने से शरीर पर क्या असर पड़ता है। 
know about how protein shake effect your life span

BCCA सप्लिमेंट्स पाउडर के रूप में मिलते हैं जिन्हें पानी में मिलाकर शेक के रूप में तैयार कर इसका सेवन किया जाता है। नेचर मेटाबॉलिज्म नाम के जर्नल में प्रकाशित स्टडी के मुताबिक BCCA भले ही मसल्स बनाने का काम करता है। लेकिन शरीर पर इसका नकारात्मक असर पड़ता है। इससे न सिर्फ वजन बढ़ता है बल्कि समय से पहले मौत का खतरा भी बढ़ जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
know about how protein shake effect your life span

स्टडी में शोधकर्ताओं ने यह भी पाया कि खून में अगर BCCA का लेवल अधिक हो जाए तो नींद में मदद करने वाले हॉर्मोन के लेवल को भी कम कर देता है। इससे व्यक्ति को नींद ना आने की परेशानी शुरू हो जाती है।

विज्ञापन
know about how protein shake effect your life span

स्टडी के ऑथर सामान्था सोलोन ने बताया कि इस नई रिसर्च ने यह दिखाने की कोशिश की है हमारे शरीर में अमीनो ऐसिड का बैलेंस बनाए रखना जरूरी है। लिहाजा यह जरूरी है कि आप अलग-अलग स्त्रोतों से प्रोटीन को हासिल करें ताकि शरीर में अमीनो ऐसिड का बैलेंस बना रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed