फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kidney Stones: पेट में दर्द के साथ दिख रहे हैं ये लक्षण, तो हो सकती है किडनी स्टोन की शिकायत

Fri, 05 Sep 2025 01:04 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Fri, 05 Sep 2025 01:04 PM IST
सार

  • गुर्दे की पथरी एक बेहद दर्दनाक समस्या है, जो तब होती है जब कठोर खनिज किडनी में जमा हो जाते हैं।
  • लोग अक्सर इसके तेज दर्द को मामूली पेट दर्द समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन यह लापरवाही भारी पड़ सकती है। इसलिए आइए इस लेख में किडनी स्टोन के शुरूआती लक्षणों के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
Kidney Stone Symptoms Stomach Pain That Indicate Stone Problem in Hindi
किडनी - फोटो : Adobe stock

Kidney Stones Symptoms: किडनी स्टोन यानी गुर्दे की पथरी एक बहुत ही दर्दनाक स्वास्थ्य समस्या है, जो किसी भी उम्र के व्यक्ति को प्रभावित कर सकती है। ये छोटे-छोटे पत्थर, जो असल में कठोर पत्थरों जैसे होते हैं, जो शरीर में मौजूद खनिज और नमक से बनते हैं। ये स्टोन जब किडनी से निकलकर मूत्रवाहिनी में आते हैं, तो असहनीय दर्द का कारण बनते हैं। अक्सर लोग पेट के दर्द को गैस या अपच समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन अगर यह दर्द बहुत तेज हो और इसके साथ कुछ और लक्षण भी दिखें, तो यह किडनी स्टोन का संकेत हो सकते हैं।



किडनी स्टोन का मुख्य कारण कम पानी पीना, गलत खान-पान और कुछ अनुवांशिक कारण हो सकते हैं। इस दर्द की पहचान करना और समय पर इसका इलाज करना बहुत जरूरी है, क्योंकि अगर इसे नजरअंदाज किया जाए तो यह किडनी को स्थायी नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए आइए इस लेख में किडनी में स्टोन होने के कुछ लक्षणों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Kidney Stone Symptoms Stomach Pain That Indicate Stone Problem in Hindi
किडनी - फोटो : Freepik.com

पीठ या पेट में तेज दर्द होना
किडनी स्टोन का सबसे आम और सबसे दर्दनाक लक्षण पीठ के निचले हिस्से में या पेट के किनारे में तेज दर्द होना है। यह दर्द अक्सर अचानक शुरू होता है और आता-जाता रहता है। कुछ लोगों में यह दर्द कमर से शुरू होकर पेट के निचले हिस्से और जांघों तक फैल सकता है। यह दर्द इतना तेज होता है कि व्यक्ति को बेचैनी महसूस होती है और वह आराम से बैठ या लेट नहीं पाता।


ये भी पढ़ें- Alert: देश में हर तीसरी मौत का कारण हृदय रोग, रिपोर्ट में सामने आई अन्य बीमारियों की डरावनी तस्वीर
 
Kidney Stone Symptoms Stomach Pain That Indicate Stone Problem in Hindi
किडनी, लिवर - फोटो : Adobe stock

पेशाब में बदलाव
किडनी स्टोन की शिकायत होने पर पेशाब में भी बदलाव दिखते हैं। पेशाब में खून आना, पेशाब का रंग गहरा होना या बदबू आना इसके प्रमुख लक्षण हैं। इसके अलावा, बार-बार पेशाब आना या पेशाब करते समय जलन और दर्द होना भी गुर्दे में पथरी होने का संकेत हो सकता है।


ये भी पढ़ें- Alert: एड़ियों-टखनों में अक्सर रहती है दर्द और सूजन? न करें इसे इग्नोर, लिवर-दिल की बीमारियों का हो सकता है संकेत
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kidney Stone Symptoms Stomach Pain That Indicate Stone Problem in Hindi
किडनी - फोटो : Freepik.com

उल्टी और मतली
किडनी और पाचन तंत्र के बीच तंत्रिकाओं का संबंध होता है। जब किडनी में दर्द होता है, तो यह पाचन तंत्र को भी प्रभावित कर सकता है, जिससे मतली और उल्टी की शिकायत हो सकती है। यह दर्द के साथ-साथ एक सामान्य लक्षण है, जिसे अक्सर लोग गैस या पेट की समस्या समझ लेते हैं। इसलिए अगर किसी भी इंसान को ये लक्षण दिख रहे हैं तो इसे नजरअंदाज न करें।

विज्ञापन
Kidney Stone Symptoms Stomach Pain That Indicate Stone Problem in Hindi
डॉक्टर (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
बचाव और इलाज
किडनी स्टोन से बचने का सबसे अच्छा तरीका खूब पानी पीना है। दिन में कम से कम 8-10 गिलास पानी जरूर पिएं। इसके अलावा, ज्यादा नमक और ऑक्सालेट (पालक, चुकंदर) वाले खाद्य पदार्थों का सेवन कम करें। अगर आपको उपरोक्त में से कोई भी लक्षण दिखें, तो बिना देरी किए डॉक्टर से संपर्क करें। डॉक्टर अल्ट्रासाउंड या एक्स-रे से इसका पता लगा सकते हैं और सही इलाज देते हैं।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed