फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karwa Chauth 2023: करवा चौथ व्रत के दौरान भी रहेंगी ऊर्जावान, जानिए एक दिन पहले क्या खाएं-क्या नहीं?

Wed, 01 Nov 2023 10:16 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Wed, 01 Nov 2023 10:16 AM IST
विज्ञापन
karwa chauth 2023 know what to eat and avoid during karwa chauth fast
Karwa Chauth 2023 - फोटो : iStock

करवा चौथ हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है, कल (एक नवंबर) को करवा चौथ का पर्व है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और परिवार की समृद्धि के लिए सूर्योदय से चंद्रोदय तक उपवास करती हैं। महिलाएं पूरे दिन निर्जल व्रत करती हैं।



व्रत करने के वैसे तो कई स्वास्थ्य लाभ है, पर चूंकि इस व्रत में पूरे दिन पानी भी नहीं पीना होता है ऐसे में आप कमजोरी, थकान के साथ अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का भी अनुभव कर सकती हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ इस दौरान सभी लोगों को सेहत को लेकर भी अलर्ट रहने की सलाह देते हैं।




ये भी पढ़ें-
व्रत के दौरान कमजोरी या लो हो जाए ब्लड प्रेशर तो क्या करें? इन उपायों को जानना जरूरी

karwa chauth 2023 know what to eat and avoid during karwa chauth fast
करवाचौथ का व्रत - फोटो : istock
व्रत के दौरान रखें सेहत का ख्याल

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, करवा चौथ के व्रत के दौरान अपनी सेहत का ख्याल रखना बहुत आवश्यक है, इसके लिए जरूरी है कि आप एक दिन पहले के अपने खान-पान पर विशेष ख्याल रखें।  करवा चौथ की शुरुआत सरगी नामक कार्यक्रम से होती है जिसमें व्रत शुरू करने से पहले कुछ विशेष आहार का सेवन किया जाता है।

आइए जानते हैं कि करवा चौथ व्रत के एक दिन पहले और सरगी के दौरान किन चीजों का सेवन कर सकते हैं जो आपको व्रत के दौरान भी ऊर्जावान रखनें में मदद करती हैं और किन चीजों से बिल्कुल परहेज किया जाना चाहिए?

 

karwa chauth 2023 know what to eat and avoid during karwa chauth fast
करवाचौथ व्रत के दौरान रखें सावधानियां - फोटो : istock

कौन कर सकता है व्रत?

आहार विशेषज्ञ डॉ अर्चना निरूपम कहती हैं, यदि आपको डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर या कोई गंभीर अंतर्निहित स्वास्थ्य समस्या है तो व्रत करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें। कुछ स्वास्थ्य समस्याओं में ज्यादा देर तक खाली पेट रहने से जटिलताओं के बढ़ने का खतरा हो सकता है। इसके अलावा करवा चौथ के व्रत के पहले के आहार को लेकर भी विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। आइए जानते हैं कि आपको किन चीजों का सेवन करना चाहिए और किन चीजों से परहेज?

विज्ञापन
विज्ञापन
karwa chauth 2023 know what to eat and avoid during karwa chauth fast
स्वस्थ और पौष्टिक आहार का करें सेवन - फोटो : istock

व्रत के पहले क्या खा सकते हैं?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, आहार का विशेष ध्यान रखना बहुत जरूरी है। व्रत से पहले उन्हीं चीजों का सेवन करें जिससे आप लंबे समय  तक ऊर्जावान रह सकें और सेहत भी ठीक बनी रहे।

  • फलों और सब्जियों का भरपूर मात्रा में सेवन करें। उपवास के दौरान इनसे शरीर में आवश्यक सोडियम-पोटेशियम की मात्रा ठीक बनी रहती है जो आपको कमजोरी से बचाती है।
  • शकरकंद और गुड़ जैसे स्वस्थ कार्बोहाइड्रेट का सेवन करें। इससे यह सुनिश्चित होगा कि आप व्रत के दौरान ऊर्जा से भरपूर हैं। 
  • व्रत के पहले हाइड्रेशन का ध्यान रखा जाना बहुत जरूरी है। नारियल पानी से शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्व आसानी से प्राप्त हो सकते हैं।
विज्ञापन
karwa chauth 2023 know what to eat and avoid during karwa chauth fast
अस्वास्थ्यकर आहार के हो सकते हैं नुकसान - फोटो : iStock

इन चीजों से करें परहेज?

व्रत से एक दिन पहले या फिर सरगी के दौरान कुछ चीजों का सेवन कम या बिल्कुल परहेज किया जाना चाहिए।

  • एक दिन पहले चाय और कॉफी से बचें क्योंकि ये प्राकृतिक रूप से में मूत्रवर्धक होती है इससे डिहाइड्रेशन होने का खतरा रहता है।  
  • मसालेदार और तले हुए खाद्य पदार्थों से बचें इससे पेट फूला हुआ या गैस की समस्या हो सकती है। 
  • फैटी चीजों का सेवन कम करें।



--------------
नोट:
यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed