फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला: कॉटन कैंडी में प्रयोग होने वाले फूड कलर्स पर रोक, इससे कैंसर का हो सकता है खतरा

Mon, 11 Mar 2024 02:11 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 11 Mar 2024 02:11 PM IST
विज्ञापन
Karnataka Health Department bans Rhodamine-B food colouring agent in cotton candy
Cotton candey - फोटो : istock

बाजार में मिलने वाले खाद्य पदार्थों को दिखने में आकर्षक बनाने और इसको लंबे समय तक टिकाऊ बनाए रखने के लिए कई प्रकार के फूड कलर्स और प्रिजर्वेटिव्स का इस्तेमाल किया जाता रहा है। कई अध्ययनों में वैज्ञानिक इस बात को लेकर चिंता जताते रहे हैं कि इन फूड कलर्स और मिलाए जाने वाले रसायनों के कारण सेहत को कई प्रकार से नुकसान होने का खतरा रहता है।



कुछ अध्ययनों में फूड कलर्स के कारण मेटाबॉलिज्म और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के जोखिमों को लेकर भी अलर्ट किया जाता रहा है। इस दिशा में कर्नाटक सरकार ने सोमवार (11 मार्च) को बड़ा फैसला लिया है।

कर्नाटक स्वास्थ्य विभाग ने कॉटन कैंडी और गोबी मंचूरियन में रोडामाइन-बी फूड कलरिंग एजेंट के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है। इससे संबंधित आधिकारिक आदेश जारी करते हुए कहा गया है कि इन फूड कलर्स से सेहत को कई प्रकार से नुकसान पहुंचने का खतरा हो सकता है, इसलिए इसपर रोक लगाया गया है। आइए जानते हैं कि इससे किस प्रकार के जोखिम हो सकते हैं?

Karnataka Health Department bans Rhodamine-B food colouring agent in cotton candy
Food Colour - फोटो : istock

तमिलनाडु और पुडुचेरी सरकार में भी है प्रतिबंधित

राज्य सरकार द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि कलरिंग एजेंट का उपयोग करते हुए पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने कहा, "इन हानिकारक एजेंट का उपयोग करने वालों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।"

इससे पहले पिछले महीने ही तमिलनाडु और पुडुचेरी द्वारा कॉटन कैंडी में रसायनों के उपयोग का पता लगने के बाद इसकी बिक्री और उत्पादन पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। इस रसायन को स्वास्थ्य के लिए हानिकारक पाया गया है। तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री मा. सुब्रमण्यम ने कहा कि खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा परीक्षण के लिए भेजे गए कॉटन कैंडी के नमूनों में जहरीले रसायन की मौजूदगी पाई गई है।

Karnataka Health Department bans Rhodamine-B food colouring agent in cotton candy
शरीर को हो सकता है नुकसान - फोटो : Pixabay

इससे क्रोनिक बीमारियों और कैंसर तक का खतरा

रोडामाइन-बी जैसे फूड कलर्स को लेकर हुए अध्ययनों में इसे स्वास्थ्य के लिए कई प्रकार से हानिकारक प्रभावों वाला पाया गया है। इससे होने वाले स्वास्थ्य जोखिमों को देखते हुए वैज्ञानिकों ने इसे खतरनाक पदार्थ के रूप में भी वर्गीकृत किया गया है। शोधकर्ताओं ने बताया, रोडामाइन-बी का इस्तेमाल कपड़ों को डाई करने के लिए किया जाता रहा है, इसका उपयोग फूड कलर के रूप में भी होने लगा। रोडामाइन बी युक्त भोजन के सेवन से फूड पॉइजनिंग और कई प्रकार की गंभीर बीमारी हो सकती है। इसे कई अध्ययनों में संभावित कैंसरजन भी पाया गया है। 

कुल मिलाकर, मानव स्वास्थ्य पर इसके हानिकारक प्रभावों और इससे होने वाले संभावित खतरों को देखते हुए कई स्थानों पर इसे खाद्य सामग्री में इस्तेमाल करने पर रोक लगाई गई है।



--------------
स्रोत और संदर्भ
Rhodamine B Side Effects


अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed