बिना मोजे जूते पहनने से सिर्फ पैरों से बदबू ही नहीं आती बल्कि ऐसा करना आपकी सेहत पर भी भारी पड़ सकता है। कॉलेज ऑफ पोडियाट्री के मुताबिक इस नए फैशन ट्रेंड से पुरूषों में फंगल इंफेक्शन का खतरा बढ़ गया है।
पढ़ें- खाने की आदत से जानिए कैसी है अपनी पर्सनैलिटी,आप क्या पसंद करते हैं
पैरों का इलाज करने वाले विशेषज्ञ एम्मा स्टीफन्सन का कहना है कि 18-25 साल के पुरूषों में बिना मोजे और खराब फिटिंग के जूते पहनने की वजह से कई बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।
रेड कारपेट पर मशहूर हस्तियां अक्सर नंगे पैर बिना मोजे के जूते पहने दिखते है। गायक सैम स्मिथ अकसर बिना मोजे के जूते पहने फोटो में देखे जाते हैं। फैशन पत्रिकाओं और कैटवॉक में मॉडल और ट्रेनर बिना मोजे के जूते पहने मॉडलिंग करते दिखतें हैं।
एमा स्टीफन्सन ने बीबीसी न्यूजबीट को बताया, 'आम तौर पर एक दिन में पैर से 300 मिलीलीटर पसीना निकलता है। बहुत ज्यादा नमी और गर्मी की वजह से किसी के पैर में एथलीट के पैर जैसे फंगल इंफेक्शन हो सकते हैं'।
एम्मा के मुताबिक पैर में ज्यादा पसीने का परिणाम बहुत बुरा हो सकता है। एम्मा कहती हैं, 'मैंने जो सबसे बुरी घटना देखी है, वह एक 19 साल के आदमी के साथ हुई, जो कार धोने का काम करता था। उसके पैर हमेशा पसीने से सने रहते थे'।