फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अलर्ट: क्या समय से पहले बुढ़ापे की ओर बढ़ रही है युवा आबादी? कहीं इसी वजह से तो नहीं बढ़ रहा कैंसर का खतरा

Sat, 19 Sep 2026 05:03 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 19 Sep 2026 05:03 PM IST
सार

कम उम्र में कैंसर के बढ़ते मामलों के बीच वैज्ञानिकों ने जैविक उम्र बढ़ने और कैंसर के खतरे के बीच संबंधों का अध्ययन किया। 1.54 लाख से ज्यादा ब्रिटिश और 10 हजार से अधिक अमेरिकी लोगों के आंकड़ों में तेजी से बढ़ती जैविक उम्र 55 साल से पहले कैंसर के जोखिमों को बढ़ाने वाली पाई गई है।

विज्ञापन
Is Faster Biological Aging Linked to Early-Onset Cancer
कैंसर का खतरा - फोटो : Amarujala.com/AI

उम्र बढ़ने का मतलब अक्सर हम सभी चेहरे पर झुर्रियां दिखने या बाल सफेद होने को मान लेते हैं, पर इसका असली मतलब शरीर के भीतर हर दिन हो रहे बदलावों से है। एक समय के बाद शरीर की कोशिकाओं की मरम्मत की क्षमता धीरे-धीरे घटने लगती है और अलग-अलग अंगों पर उम्र का असर पड़ने लगता है। यही वजह है कि एक ही उम्र के दो लोगों का शरीर अंदर से एक जैसा नहीं होता। कोई अपनी उम्र से ज्यादा फिट दिख सकता है, तो किसी के शरीर पर उम्र का असर अपेक्षाकृत जल्दी दिखाई देने लगता है।



यहीं से ‘जैविक उम्र’ की बात सामने आती है। आसान भाषा में समझें तो जैविक उम्र का मतलब शरीर अंदर से किस रफ्तार से बूढ़ा हो रहा है। यह जन्म की तारीख से तय होने वाली उम्र से अलग होती है। वैज्ञानिक लंबे समय से यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि शरीर के तेजी से बूढ़ा होने का असर आगे चलकर किन बीमारियों के खतरे के रूप में सामने आ सकता है?

कैंसर के मामले में यह सवाल और भी महत्वपूर्ण है। कैंसर तब होता है जब शरीर की कुछ कोशिकाओं में ऐसे बदलाव हो जाते हैं, जिनसे उनका बढ़ना और विभाजन सामान्य नियंत्रण से बाहर हो जाता है। उम्र बढ़ने के साथ ऐसे बदलावों की आशंका भी बढ़ जाती है। लेकिन अगर शरीर में उम्र बढ़ने की प्रक्रिया ही अपेक्षाकृत तेज हो, तो क्या इसका संबंध कम उम्र में कैंसर होने के खतरे से भी हो सकता है?

Is Faster Biological Aging Linked to Early-Onset Cancer
कैंसर के खतरों को लेकर अध्ययन - फोटो : Adobe Stock Images

जैविक उम्र बढ़ने और कैंसर का लिंक

कैंसर को आमतौर पर बढ़ती उम्र से जुड़ी बीमारी माना जाता है, लेकिन अब कम उम्र में इसके बढ़ते मामलों ने वैज्ञानिकों के सामने नई चिंता खड़ी कर दी है।

शोधकर्ताओं को ऐसे संकेत मिले हैं कि आज की युवा पीढ़ी का शरीर अपनी वास्तविक उम्र की तुलना में जैविक रूप से तेजी से बूढ़ा हो रहा है। जिन लोगों में जैविक उम्र बढ़ने की रफ्तार अधिक पाई गई, उनमें 55 वर्ष से पहले होने वाले कैंसर का खतरा भी अधिक देखा गया। 
 

  • अमेरिकी शोधकर्ताओं ने यूके बायोबैंक में शामिल 1.54 लाख से अधिक लोगों और अमेरिका के नेशनल इंस्टीट्यूट्स ऑफ हेल्थ के ऑल ऑफ अस कार्यक्रम के 10 हजार से अधिक लोगों के आंकड़ों का अध्ययन किया।
  • शोध में अलग-अलग पीढ़ियों के लोगों की जैविक उम्र की तुलना की गई और फिर इसे कम उम्र में होने वाले कैंसर के मामलों से जोड़ा गया।
  • शोध में ब्रिटेन में 1965 से 1974 के बीच जन्मे लोगों में 1950 से 1954 के बीच जन्मे लोगों की तुलना में जैविक उम्र बढ़ने के अधिक संकेत मिले।
Is Faster Biological Aging Linked to Early-Onset Cancer
कैंसर के बढ़ते खतरों को लेकर अलर्ट - फोटो : Freepik.com

तेजी से बढ़ती जैविक उम्र और कैंसर का संबंध

शोधकर्ताओं ने देखा कि जैविक उम्र बढ़ने का संबंध कम उम्र में कैंसर से किस तरह जुड़ता है। जिन लोगों में शरीर के तेजी से बूढ़ा होने के संकेत अधिक थे, उनमें 55 वर्ष से पहले होने वाले कैंसर का खतरा करीब 8% अधिक पाया गया।
 

  • सबसे अधिक जैविक उम्र वाले लोगों में यह खतरा सबसे कम जैविक उम्र वाले समूह की तुलना में करीब 15% अधिक था।




--------------
स्रोत:
Biological aging and generational shifts in early-onset cancer risk


अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed