फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Insomnia: करवट बदलते हुए ही गुजर जाती है रातें? नींद न आने की समस्या से बचने के लिए अपनाएं ये आसान उपाय

Tue, 22 Jul 2025 07:05 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Tue, 22 Jul 2025 07:05 PM IST
सार

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में नींद न आने की समस्या बहुत आम हो गई है। इसके पीछे कई कारण हैं। अगर समय रहते इसपर काम न किया गया तो ये गंभीर हो सकता है। आइए इस लेख में कुछ इन्सोम्निया से बचने के कुछ उपाय के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
Insomnia Relief Health Tips Easy Ways to Fall Asleep Faster and Sleep Peacefully at Night
नींद नहीं आना - फोटो : Adobe Stock

Insomnia Solutions: क्या आपकी रातें सिर्फ करवटें बदलते हुए ही गुजर जाती हैं? क्या सुबह उठने पर भी आप थका हुआ महसूस करते हैं? अगर हां, तो आप अनिद्रा या नींद न आने की समस्या से जूझ रहे हो सकते हैं। आजकल की भागदौड़ भरी जीवनशैली, तनाव और गैजेट्स के अत्यधिक इस्तेमाल के कारण यह समस्या बेहद आम हो गई है। नींद पूरी न करना न सिर्फ आपको मानसिक रूप से प्रभावित करता है बल्कि शारीरिक रूप से भी करता है।



इससे दिनभर थकान, चिड़चिड़ापन और एकाग्रता में कमी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अगर यह समस्या लंबे समय तक बनी रही तो कई गंभीर खतरा पैदा कर सकती है। हमारे शरीर को स्वस्थ्य र। अच्छी खबर यह है कि कुछ आसान और प्रभावी उपायों को अपनाकर आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं और गहरी व सुकून भरी नींद का आनंद ले सकते हैं।

Insomnia Relief Health Tips Easy Ways to Fall Asleep Faster and Sleep Peacefully at Night
नींद नहीं आना - फोटो : Adobe Stock

सोने का एक निश्चित शेड्यूल बनाएं
अनिद्रा से निपटने का सबसे पहला और प्रभावी कदम है सोने का एक निश्चित शेड्यूल बनाना। कोशिश करें कि हर रात एक ही समय पर सोएं और हर सुबह एक ही समय पर जागें, यहां तक कि छुट्टियों पर भी। यह आपके शरीर की अंदरूनी घड़ी (सर्केडियन रिदम) को सही तालमेल में रखने में मदद करता है।

जब आपका शरीर एक निश्चित पैटर्न का आदी हो जाता है, तो उसे ठीक समय पर नींद आने और जागने में मदद मिलती है। दिन के समय लंबी नींद लेने से बचें, खासकर दोपहर के बाद, क्योंकि यह आपकी रात की नींद को बाधित कर सकता है। शुरुआत में मुश्किल लग सकता है, लेकिन लगातार अभ्यास से यह आदत बन जाती है।


ये भी पढ़ें- Health Tips: शरीर के लिए प्रोटीन जरूरी पर सीमित मात्रा में, हाई प्रोटीन डाइट से फायदे की जगह हो सकते हैं नुकसान
Insomnia Relief Health Tips Easy Ways to Fall Asleep Faster and Sleep Peacefully at Night
नींद नहीं आना - फोटो : Adobe Stock

सोने से पहले ये काम करें और गैजेट्स से दूरी बनाएं
अपने दिमाग को यह संकेत देना जरूरी है कि अब सोने का समय हो गया है। इसके लिए, सोने से कम से कम 1-2 घंटे पहले एक शांत और आरामदायक माहौल बनाएं। आप कोई किताब पढ़ें (स्क्रीन पर नहीं), हल्का संगीत सुनें, या ध्यान करें।

सबसे महत्वपूर्ण बात, सोने से पहले सभी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स (स्मार्टफोन, टैबलेट, लैपटॉप, टीवी) से दूरी बना लें। इन गैजेट्स से निकलने वाली नीली रोशनी हमारे शरीर में नींद के हार्मोन, मेलाटोनिन के उत्पादन को दबा देती है, जिससे नींद आने में ज्यादा समय लगता है।


ये भी पढ़ें- Health Tips: सुबह की इन आदतों की वजह से बिगड़ सकता है आपका पाचन, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां?
विज्ञापन
विज्ञापन
Insomnia Relief Health Tips Easy Ways to Fall Asleep Faster and Sleep Peacefully at Night
नींद नहीं आना - फोटो : Adobe Stock

बेडरूम का माहौल
आपका बेडरूम नींद के लिए एक आदर्श जगह होना चाहिए। यह अंधेरा, शांत और ठंडा होना चाहिए (आदर्श तापमान लगभग 18-22 डिग्री सेल्सियस)। हल्की सी भी रोशनी या शोर आपकी नींद को बाधित कर सकता है। खिड़कियों पर मोटे पर्दे लगाएं और जरूरत पड़ने पर ईयरप्लग या आई मास्क का इस्तेमाल करें।

साथ ही, आरामदायक गद्दा, तकिया और बिस्तर का इस्तेमाल करें। अपने बेडरूम को सिर्फ सोने और आराम करने की जगह बनाएं; यहां काम या तनाव से जुड़ी चीजें न रखें।

विज्ञापन
Insomnia Relief Health Tips Easy Ways to Fall Asleep Faster and Sleep Peacefully at Night
आहार पर दें ध्यान - फोटो : Freepik.com
आहार और जीवनशैली में बदलाव करें
आपकी डाइट और जीवनशैली की आदतें भी आपकी नींद पर बड़ा असर डालती हैं। शाम के समय कैफीन (चाय, कॉफी) और भारी, मसालेदार भोजन से बचें। कैफीन एक उत्तेजक है जो आपकी नींद उड़ा सकता है, जबकि भारी भोजन को पचाने में शरीर को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, जिससे सोने में दिक्कत हो सकती है। साथ ही नियमित रूप से रोज सुबह व्यायाम करें। अपने तनाव का प्रबंधन अच्छे से करें, क्योंकि तनाव अनिद्रा का एक बड़ा कारण है।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed