फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Alert: मानसून मतलब एलर्जी और संक्रामक बीमारियों का खतरा, शरीर के लिए ऐसे तैयार करें 'सुरक्षात्मक ढाल'

Thu, 13 Jul 2023 10:01 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 13 Jul 2023 10:01 AM IST
विज्ञापन
infectious disease and allergies in monsoon season, tips to boost immune system
मानसून में बीमारियों का खतरा - फोटो : Pixabay

मानसून के दिनों में तेज बारिश और बार-बार तापमान में होते बदलाव के कारण कई प्रकार की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। यह परिस्थितियां कई प्रकार की एलर्जी और संक्रामक बीमारियों के जोखिमों को भी बढ़ाने वाली हो सकती हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, नम वातावरण में सबसे ज्यादा जोखिम बैक्टीरिया-फंगल संक्रमण का होता है और इसके सबसे ज्यादा शिकार वे लोग होते हैं जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है।



यही कारण है कि सभी लोगों को बरसात के मौसम में उन उपायों को करने की सलाह दी जाती है जिससे शरीर की इम्युनिटी को बढ़ाया जा सके। आप इसके लिए आहार में कुछ बदलाव करके शरीर के लिए सुरक्षात्मक ढाल तैयार कर सकते हैं, जो रोगजनकों के कारण होने वाले जोखिमों से आपको बचाने में मददगार हैं।

आइए जानते हैं कि किन चीजों के सेवन से शरीर की इम्युनिटी को बढ़ाने में मदद मिल सकती है?

infectious disease and allergies in monsoon season, tips to boost immune system
मौसमी फलों का करें सेवन - फोटो : iStock

फलों का जरूर करें सेवन

मानसून के दिनों में फलों के सेवन को बढ़ाना आपके लिए लाभकारी हो सकता है। विशेषतौर पर इन दिनों में आम भरपूर मात्रा में उपलब्ध होते हैं, जिससे शरीर को कई प्रकार से स्वास्थ्य लाभ मिल सकता है। आम, विटामिन-सी का बेहतर स्रोत है जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। आम खाने से आयरन के अवशोषण में सुधार होता है और कोशिकाओं को क्षति से बचाने के साथ प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए इसे काफी लाभकारी फल माना जाता है।

infectious disease and allergies in monsoon season, tips to boost immune system
गुनगुना पानी पीने के फायदे - फोटो : istock

गुनगुने पानी का करें सेवन

बरसात के इस मौसम में दूषित जल के कारण पेट से संबंधित कई बीमारियों के विकसित होने का खतरा भी रहता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, इससे बचाव के लिए पानी को गरम करें और फिर छानकर ठंडा करके ही सेवन करें। इसके अलावा सुबह गुनगुना पानी पीने से प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने के साथ मौसम में बदलाव के कारण एलर्जी और गले के संक्रमण को कम करने में भी इससे लाभ पाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
infectious disease and allergies in monsoon season, tips to boost immune system
काढ़ा पीने से होने वाले फायदे - फोटो : Pixabay

लौंग-काली मिर्च और दालचीनी से बना काढ़ा पिएं

काढ़ा आपके प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का सबसे कारगर पेय है। बरसात के दिनों में चूंकि संक्रामक रोगों का खतरा काफी बढ़ जाता है इसलिए काढ़ा का सेवन करके आप लाभ पा सकते हैं।  लौंग-काली मिर्च और दालचीनी  के साथ तुलसी के पत्ते से तैयार काढ़ा गले के खराश, रोग जनकों के दु्ष्प्रभाव को कम करने में आपके लिए सहायक है। इन मसालों में मौजूद पोषक तत्व बीमारियों से लड़ने के लिए आपकी शरीर को शक्ति प्रदान करते हैं।

विज्ञापन
infectious disease and allergies in monsoon season, tips to boost immune system
हल्दी दूध के स्वास्थ्य लाभ - फोटो : iStock

रात में पिएं हल्दी वाला दूध

गर्म दूध में एक चुटकी हल्दी मिलाकर इसका सेवन करना आपके लिए बहुत लाभकारी है। हल्दी में करक्यूमिन नामक यौगिक पाया जाता है जो प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूती देने में बहुत लाभकारी है। दूध में हल्दी मिलाकर इसका सेवन करने से और भी लाभ हो सकते हैं। ये न सिर्फ आपको रात में अच्छी नींद लेने में मदद करती है साथ ही शरीर के दर्द और थकान को कम करने और इम्युनिटी को मजबूती देने में भी इसके लाभ हैं।



----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed