फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Covid-19 in India: रिकॉर्ड तोड़ते संक्रमण के मामले, जानिए कब तक इसके कम होने का अनुमान?

Thu, 13 Apr 2023 12:59 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 13 Apr 2023 12:59 PM IST
विज्ञापन
India recorded 10,158 coronavirus cases highest in eight month COVID-19 is moving towards endemic stage
भारत में कोरोना संक्रमण का खतरा - फोटो : istock

देश में कोरोना संक्रमण के दैनिक मामले अब 10 हजार से अधिक हो गए हैं। बुधवार को 10,158 लोगों में संक्रमण की पुष्टि की गई है, जो पिछले दिन (7830 संक्रमितों) की तुलना में 30 फीसदी का उछाल है। देश में अब कोरोना का डेली पॉजिटिविटी रेट 4.42 प्रतिशत जबकि साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 4.02 प्रतिशत है। कोरोना संक्रमण के मामले पिछले 20 दिनों से लगातार बढ़ते हुए देखे जा रहे हैं, स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने सभी लोगों को लगातार बचाव के उपाय करते रहने की सलाह दी है।



स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक फिलहाल देश में बढ़ते संक्रमण के मामलों के लिए ओमिक्रॉन के सब-वैरिएंट XBB.1.16 को ही प्रमुख कारण माना जा रहा है, जिसको लेकर हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन के विशेषज्ञों ने अलर्ट किया था। कोरोना के बढ़ते मामले अब कई तरह के सवाल खड़े कर रहे हैं। क्या देश संक्रमण की एक और नई लहर की तरफ बढ़ रहा है?

India recorded 10,158 coronavirus cases highest in eight month COVID-19 is moving towards endemic stage
कोरोना संक्रमण का खतरा - फोटो : iStock

एक से दो हफ्ते तक और मामले बढ़ने की आशंका

समाचार एजेंसी एएनआई ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से एक रिपोर्ट में बताया, "भारत में कोविड-19 एंडेमिक स्टेज की ओर बढ़ रहा है। अगले 10-15 दिनों तक संक्रमण और बढ़ेगा लेकिन इसके बाद मामले कम होने के अनुमान है।

फिलहाल भले ही देश में कोरोना के मामले बढ़ रहे हों, पर अच्छी बात यह है कि अस्पताल में भर्ती लोगों की संख्या कम है, जिसका मतलब है कि संक्रमित लोग आसानी से ठीक हो जा रहे हैं, यह गंभीर रोगों का कारण बनता नहीं दिख रहा है।

India recorded 10,158 coronavirus cases highest in eight month COVID-19 is moving towards endemic stage
संक्रमण का एंडेमिक स्टेज - फोटो : PTI

संक्रमण का एंडेमिक स्टेज क्या है?

किसी भी संक्रमण के एंडेमिक स्टेज का मतलब भौगोलिक स्थान पर संक्रमण की दर का स्थिर हो जाना है, जिसका अर्थ है कि रोगजनक संक्रमण का कारण तो बन रहे हैं पर इसके कारण गंभीर प्रकोप या फिर गंभीर रोग का खतरा कम होता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि पिछले दो साल से देश में कोरोना वायरस की जिस तरह की प्रवृत्ति रही है उससे ऐसा लगता है कि यह एंडेमिक स्टेज में पहुंच रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
India recorded 10,158 coronavirus cases highest in eight month COVID-19 is moving towards endemic stage
कोविशील्ड वैक्सीन का बढ़ाया उत्पादन - फोटो : PTI

वैक्सीन कंपनी ने बढ़ाया उत्पादन

संक्रमण के मामलों के तेजी से बढ़ने के साथ सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) ने कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड का निर्माण फिर से शुरू कर दिया है। एसआईआई के सीईओ अदार पूनावाला ने कहा कि उनकी कंपनी के पास कोवोवैक्स वैक्सीन की छह मिलियन बूस्टर खुराक पहले से ही उपलब्ध है। एहतियात के तौर पर, जोखिम को देखते हुए हमने वैक्सीन के उत्पादन को बढ़ाने का फैसला किया है ताकि लोगों के पास कोविशील्ड विकल्प के तौर मौजूद रहे।

विज्ञापन
India recorded 10,158 coronavirus cases highest in eight month COVID-19 is moving towards endemic stage
देश में संक्रमण की स्थिति - फोटो : istock

कोरोना की स्थिति

देश में XBB.1.16 का संक्रमण दर इस साल फरवरी के मुकाबले मार्च में 35.8 प्रतिशत बढ़ा है। हालांकि, अस्पताल में भर्ती होने या मृत्यु दर में वृद्धि के मामले उतने अधिक नहीं है। जिन राज्यों में मामले बढ़ रहे हैं उनमें दिल्ली, महाराष्ट्र, हरियाणा और केरल शामिल हैं।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं सभी लोगों को अलर्ट रहने की आवश्यकता है क्योंकि संक्रमण का जोखिम उन लोगों में भी बना हुआ है जिनका टीकाकरण हो चुका है। बचाव ही सुरक्षित रहने का फिलहाल एक उपाय है।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed