बीयर लवर्स के लिए खुशखबरी है। एक नए अध्ययन में बताया गया है कि हर दिन डेढ़ पाव बीयर पीने वालों की उम्र बढ़ जाती है। अध्ययन का कहना है कि बीयर नहीं पीने वालों के मुकाबले हर रोज डेढ़ पाव बीयर पीने वालों के ज्यादा उम्र तक जीवित रहने की संभावना 81 फीसदी अधिक रहती है। यह अध्ययन नीदरलैंड में मास्ट्रिच विश्वविद्यालय ने किया है। अगली स्लाइड में पढ़िए अध्ययन में और क्या कहा गया है...
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
इस अध्ययन में बताया गया है कि जो लोग हर दिन तीन शॉट्स व्हिस्की और दो गिलास बीयर पीते हैं वो शराब नहीं पीने वालों के मुकाबले लंबी उम्र जीते हैं और उनकी आयु औसतन 90 साल तक पहुंचती है। इस स्टडी के लिए शोधकर्ताओं ने 5,500 लोगों की ड्रिंकिंग हैबिट का विश्लेषण किया। शोधकर्ताओं ने इस अध्ययन के लिए इन दो दशक तक इन लोगों की ड्रिंकिंग हैबिट का विश्लेषण किया।
3 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : BroBible
इस अध्ययन में बीयर पीने और लंबी उम्र के बीच संबंध स्थापित किया गया है। अध्ययन से जुड़े लेखक पीट वैन का कहना है कि एक थ्योरी यह भी कहती है कि ड्रिंक करना दिल की सेहत के लिए फायदेमंद है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप खूब ड्रिंक करें। ज्यादा पीने आपके लिए फायदेमंद नहीं बल्कि नुकसानदायक हो सकता है।
शोधकर्ताओं का कहना है कि इस अध्ययन का मतलब यह कतई नहीं है कि ड्रिंक नहीं करने वाले भी ड्रिंक करने लगे। यह अध्ययन इस मकसद से नहीं हुआ है कि लोग ड्रिंग करना शुरू कर दें।
आपको बता दें कि नेशनल हेल्थ सर्विस (एनएचएस) हर हफ्ते 14 यूनिट से ज्यादा ड्रिंक नहीं करने की सलाह देती है। अगर आप हफ्ते में इससे ज्यादा बीयर या एल्कोहल लेते हैं तो यह आपकी सेहत के लिए हानिकारक है। हालांकि, यह भी सच है कि बीयर और शराब पीना सेहत के लिए बेहद हानिकारक है। इससे आपको कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं। आपका लिवर खराब हो सकता है।