फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tea-Biscuit Health Issues: रोजाना चाय-बिस्कुट खाने की हैं आदत तो अभी छोड़ दें, इन बीमारियों को दे रहे हैं दावत

Fri, 14 Feb 2025 01:02 PM IST
दीक्षा पाठक हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 14 Feb 2025 01:02 PM IST
सार

Chai Biscuit Disadvantages: कई लोग अपने खान-पान का भी ठीक से ध्यान नहीं रख पाते हैं। वह सुबह का नाश्ता भी चाय और बिस्कुट खाकर करते हैं। कई लोग शाम के हल्के नाश्ते के लिए भी चाय और बिस्कुट ही खाते हैं। ऐसे में आज की इस खबर में हम आपको चाय और बिस्कुट खाने के नुकसान के बारे में बताने जा रहे हैं और कैसे इसका स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव पड़ता है।

विज्ञापन
If you have the habit of eating tea biscuit daily leave it now Know its disadvantages and Effect on Health
चाय-बिस्कुट खाने के क्या है नुकसान - फोटो : इंस्टाग्राम

पेट की समस्या उन समस्याओं में से एक है, जो आज-कल ज्यादातर लोगों में देखी जा रही है। इस बीमारी से आपका पेट पूरी तरह से जकड़ा हुआ रहता है। इसके चलते न आपका पेट साफ होता है और न ही आप अच्छे से वॉशरूम जाकर फ्रेश हो पाते हैं। यह न केवल आपकी शारीरिक स्थिति को प्रभावित करती है, बल्कि आपकी मानसिक स्थिति को भी काफी ज्यादा प्रभावित करती है। इन सब में कई लोग अपने खान-पान का भी ठीक से ध्यान नहीं रख पाते हैं। वह सुबह का नाश्ता भी चाय और बिस्कुट खाकर करते हैं। कई लोग शाम के हल्के नाश्ते के लिए भी चाय और बिस्कुट ही खाते हैं। ऐसे में आज की इस खबर में हम आपको चाय और बिस्कुट खाने के नुकसान के बारे में बताने जा रहे हैं और कैसे इसका स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव पड़ता है।

If you have the habit of eating tea biscuit daily leave it now Know its disadvantages and Effect on Health
चाय-बिस्कुट खाने के क्या है नुकसान - फोटो : इंस्टाग्राम
शरीर में तेजी से बढ़ता है शुगर लेवल

शुगर से भरपूर बिस्कुट को मीठी चाय के साथ खाने से शरीर में शुगर लेवल की मात्रा तेजी से बढ़ती है। यह शुगर स्पाइक का कारण भी बन जाती है। ऐसे में जिन लोगों को डायबीजिट की परेशानी है, उन्हें ये सब खाने से परहेज करना चाहिए और स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए।
If you have the habit of eating tea biscuit daily leave it now Know its disadvantages and Effect on Health
चाय-बिस्कुट खाने के क्या है नुकसान - फोटो : इंस्टाग्राम

हाई बीपी की होती है समस्या

अगर आप रिफाइंड शुगर के साथ मैदे वाला बिस्कुट खाते हैं तो इससे आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। बिस्कुट में सोडियम की मात्रा ज्यादा होती है, जिसकी वजह से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होने लगती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
If you have the habit of eating tea biscuit daily leave it now Know its disadvantages and Effect on Health
चाय-बिस्कुट खाने के क्या है नुकसान - फोटो : इंस्टाग्राम

वजन बढ़ने की समस्या

बिस्कुट और चाय खाने से वजन बढ़ने की समस्या भी होने लगती है। चाय और बिस्कुट में कैलोरी और हाइड्रोजेनेटेड फैट की मात्रा ज्यादा होती है, जिसके कारण वजन में तेजी से वृद्धि होने लगती है। ऐसे में आप मोटे हो जाते हैं और चाह कर भी यह लगातार बढ़ता जाता है।
 

विज्ञापन
If you have the habit of eating tea biscuit daily leave it now Know its disadvantages and Effect on Health
चाय-बिस्कुट खाने के क्या है नुकसान - फोटो : इंस्टाग्राम
डाइजेस्टिव सिस्टम पर पड़ता है असर

बिस्कुट और चाय खाने से से पेट में गैस की समस्या उत्पन्न हो सकती है। चाय में कैफीन और टैनिन की भरपूर मात्रा होती है, जो पाचन को काफी धीमा कर देती है। यह बाद में पेट दर्द और गैस का कारण भी बन जाती है। इसके बाद खाना धीरे-धीरे हजम होता है और फिर खाने का मन भी नहीं होता है।


अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed