फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हाई ब्लड प्रेशर में मिलेगी राहत, बस अपने खाने में शामिल कीजिए ये चीजें

Fri, 18 Dec 2020 04:11 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 18 Dec 2020 04:11 PM IST
विज्ञापन
hypertension diet for benefits
हाई ब्लड प्रेशर - फोटो : Pixabay

आज के दौर में हर किसी की लाइफ काफी व्यस्त रहती है। सुबह उठना, ऑफिस जाना और फिर देर रात घर लौटना। ये हमारे रूटीन का हिस्सा बन चुका है। ऐसे में समय पर खाना-पीना तो भूल ही जाइए। मतलब खाने-पीने को लेकर लापरवाही काफी होती है, जिसके कारण हम कई बीमारियों का शिकार तो होते ही हैं। साथ ही काफी अस्त-व्यस्त जीवनशैली होने के कारण लोग हाइपरटेंशन (हाई ब्लड प्रेशर या उच्च रक्तचाप) का भी शिकार हो जाते हैं। ऐसे में इसे कंट्रोल करना काफी जरूरी है, जिसमें आपकी कुछ चीजें मदद कर सकती हैं। तो चलिए उन चीजों के बारे में जानते हैं।

hypertension diet for benefits
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सबसे पहले ये जानना जरूरी है कि ये हाइपरटेंशन की समस्या होती क्या है। दरअसल, इसमें धमनियों में रक्त का दबाव बढ़ जाता है, जिसकी वजह से रक्त की धमनियों में रक्त का प्रवाह बनाए रखने के लिए दिल को ज्यादा काम करने की जरूरत पड़ती है। ऐसे में 130/80 mmhg से ज्यादा रक्त का दबाव होने पर व्यक्ति को हाइपरटेंशन होने लगता है, जिससे शरीर का कोई भी अंग प्रभावित हो सकता है। हालांकि, हृदय को इससे सबसे ज्यादा नुकसान होता है।

hypertension diet for benefits
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

इस समस्या से बचने के लिए आपको अपनी जीवनशैली में सही बदलाव करने के साथ ही अपनी डाइट में कैल्शियम, पोटेशियम और मैग्नीशियम की अच्छी मात्रा को शामिल करना होगा। जिन लोगों को हाइपरटेंशन की समस्या होती है, उन्हें अपने शरीर को हाइड्रेट रखना चाहिए, जिसमें उनकी मदद नारियल पानी कर सकता है। इसमें मैग्नीशियम, विटामिन-सी और पोटेशियम भी पाया जाता है, जो कि इस समस्या को कम करने में काफी मदद करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
hypertension diet for benefits
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

इसके अलावा नींबू भी हाइपरटेंशन को कम करने में काफी लाभकारी है। नींबू में काफी मात्रा में विटामिन-सी होने के साथ ही एंटीऑक्सीडेंट्स भी पाया जाता है। ये शरीर में फ्री रेडिक्लस को खत्म करता है। नींबू का सेवन करने से ब्लड वैसल्स फ्लैक्सिबल और सॉफ्ट होती हैं, जिसकी वजह से हाइपरटेंशन की समस्या कम होती है। लहसुन भी इस समस्या से निजात पाने में काफी मदद करता है। लहसुन को अपने खाने में शामिल करके आप इस समस्या में काफी आराम पा सकते हैं।

विज्ञापन
hypertension diet for benefits
दही के फायदे - फोटो : iStock

हाइपरटेंशन की समस्या में जो चीज सबसे ज्यादा असरदार मानी जाती है, वो है दही। इसमें कैल्शियम, विटामिन-बी व सी, प्रोटीन, राइबोफ्लेविन की काफी मात्रा पाई जाती है। ये सभी हाइपरटेंशन को कम करने में काफी मददगार साबित होते हैं। इसके अलावा इस समस्या के दौरान आप पालक, गोभी, बथुआ जैसी कई हरी सब्जियां खा सकते हैं। साथ ही हर दिन 10-12 गिलास पानी जरूर पीना चाहिए, बादाम, मुनक्का और अदरक के सेवन से भी काफी फायदा मिलता है।
नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed