फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलाह: बदलते मौसम में एलर्जी की समस्या से रहना है सुरक्षित, तो जरूर करें इन चार चीजों का सेवन

Mon, 02 Aug 2021 07:03 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Mon, 02 Aug 2021 07:03 PM IST
विज्ञापन
how to stay safe from Seasonal Allergies, anti allergic items
मौसमी एलर्जी की समस्या (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

Medically Reviewed by Dr. Parvesh Malik


डॉ. परवेश मलिक 
फिजिशियन, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एमडी (जनरल मेडिसिन)


मौसम बदलने के साथ ही लोगों को तरह-तरह की बीमारियां घेर लेती हैं। ज्यादातर लोगों को सर्दी-जुकाम, बुखार और एलर्जी की समस्याएं हो जाती हैं। डॉक्टरों के मुताबिक जिन लोगों की प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर होती है, उनमें इस तरह की दिक्कतें होने का खतरा अधिक होता है। मौसम में बदलाव के साथ एलर्जी की समस्या होना भी काफी सामान्य माना जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक जिन लोगों को अक्सर ऐसी दिक्कतें हो जाती हैं, उन्हें विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।
एलर्जी एक तरह की प्रतिक्रिया होती है जो भोजन, दवाइयों, कपड़े या फिर धूल आदि के कारण हो सकती है। सामान्य तौर पर एलर्जी के कारण त्वचा पर दाने निकलने, खुजली होने, आंखों में जलन, सिरदर्द और छींक आने जैसी समस्या हो सकती है। मानसून का मौसम में चूंकि वातावरण में आद्रता बढ़ जाती है, ऐसे में लोगों को एलर्जी की समस्या होना भी इस मौसम में काफी आम हो जाता है। डॉक्टरों का मानें तो जीवनशैली में कुछ प्रकार के बदलाव करने तथा आहार में कुछ चीजों को शामिल करके आप मौसम के साथ होने वाली एलर्जी की दिक्कतों से आसानी से बचे रह सकते हैं।
आइए आगे की स्लाइडों में ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

how to stay safe from Seasonal Allergies, anti allergic items
गर्म पानी पीने से मिलता है लाभ (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

गर्म पानी पीने से मिलता है लाभ
कोरोना के दौर में लोगों ने नियमित रूप से गर्म पानी का सेवन करना शुरू कर दिया था। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक गर्म पानी का सेवन करने से श्वसन तंत्र साफ रहता है जिससे सर्दी-जुकाम और खांसी जैसी समस्याओं के होने का खतरा कम हो जाता है। इसके अलावा दिनभर बाहर रहने के दौरान त्वचा पर धूल-मिट्टी और एलर्जी पैदा करने वाले कारक जमा हो सकते हैं। ऐसे में घर जाकर हल्के गुनगुने पानी से नहाने से एलर्जी बढ़ने की आशंका कम हो जाती है। बेहतर लाभ के लिए नियमित रूप से सुबह गर्म पानी का सेवन सभी लोगों को अवश्य करना चाहिए।

how to stay safe from Seasonal Allergies, anti allergic items
भोजन में शामिल करें लहसुन - फोटो : iStock

लहसुन से मिलता है लाभ
पोषण विशेषज्ञों के मुताबिक आहार में हमें उन चीजों को शामिल करना चाहिए जो एंटी-एलर्जिक गुणों से युक्त हों।  लहसुन को कई तरह के फायदों के लिए वर्षों से उपयोग में लाया जाता रहा है। इसमें मौजूद एंटीबायोटिक गुण इसे खास बनाते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि इसका सेवन हमें एलर्जी से सुरक्षा दे सकता है। विशेषज्ञों की मानें तो रोजाना खाली पेट दो से चार कलियों का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। लहसुन पेट को ठीक रखने में भी काफी सहायक माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
how to stay safe from Seasonal Allergies, anti allergic items
गरारे करने से भी मिलते हैं लाभ - फोटो : istock

नमक पानी के करें गरारे
ऊपरी श्वसन तंत्र में एलर्जी का प्रभाव सबसे ज्यादा देखने को मिलता है। साल 2008 में हुए एक अध्ययन में विशेषज्ञों ने बताया कि नाक को सलाइन से साफ करने से ऊपरी श्वसन तंत्र में होने वाली एलर्जी से छुटकारा पाया जा सकता है। गुनगुने पानी में नमक मिलाकर उससे गरारे करने से भी एलर्जी के लक्षणों में राहत मिलती है। नमक पानी के गरारे करने से ऊपरी श्वसन तंत्र  पूरी तरह से साफ भी हो जाता है।

विज्ञापन
how to stay safe from Seasonal Allergies, anti allergic items
एलर्जी में फायदेमंद है हल्दी का सेवन - फोटो : Pixabay

हल्दी के हैं अनेकों फायदे
हल्दी में प्रभावी तौर पर एंटीऑक्सिडेंट के साथ एंटीएंफ्लामेटरी गुण पाए जाते हैं जो एलर्जी जनित लक्षणों को ठीक करने में सहायक हो सकते हैं। हल्दी को शहद के साथ मिलाकर इसका सेवन किया जा सकता है। खासतौर पर बदलते मौसम में इसका सेवन और भी आवश्यक हो जाता है। दूध में भी हल्दी को मिलाकर पीने से लाभ मिलता है। अध्ययनों में साबित हो चुका है कि भोजन में हल्दी का उपयोग करने वाले लोगों को एलर्जी का खतरा काफी कम होता है।


-------------------
नोट: यह लेख डॉ. परवेश के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। डॉ. परवेश मलिक एक फिजिशियन हैं और वर्तमान में पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में कार्यरत हैं। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed