कोरोना का यह समय तमाम तरह की अनिश्चितताओं से भरा हुआ है। कोरोना के कारण समाज में मचे हाहाकार, बेरोजगारी और आर्थिक संकट ने लोगों को शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से प्रभावित किया है। आलम यह है कि ज्यादातर लोग तनाव और चिंता जैसी समस्याओं के शिकार हो गए हैं। तनाव की स्थिति स्वाभाविक रूप से ब्लड प्रेशर को प्रभावित करती है। इस तरह की समस्या का लंबे समय तक बने रहने का असर लोगों को हृदय के स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है।
सलाह: तनाव और ब्लड प्रेशर कम करने में बेहद कारगर हैं यह आसान उपाय, हावर्ड विशेषज्ञों का दावा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तनाव और ब्लड प्रेशर की समस्या
यूएस नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक, तनाव सीधेतौर पर हाई ब्लड प्रेशर का कारण नहीं बनता है, हालांकि इसके कारण रक्तचाप में बार-बार होने वाली वृद्धि के कारण कुछ समय बाद हाई ब्लड प्रेशर की समस्या जरूर हो सकती है। एक अन्य अध्ययन के मुताबिक लंबे समय तक तनाव का शिकार रहने वाले लोगों में हाई ब्लड प्रेशर की समस्या का खतरा अधिक हो सकता है। हार्वर्ड एजुकेशन की एक रिपोर्ट के अनुसार, उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करने और उसके इलाज के समय तनाव की स्थितियों का इलाज भी जरूरी होता है। आइए इस लेख में ऐसे ही कुछ तरीकों के बारे में जानते हैं जिनकी मदद से तनाव कम करने के साथ हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को नियंत्रित करने में भी सफलता मिल सकती है।
पर्याप्त नींद सभी के लिए जरूरी
डॉक्टरों के मुताबिक शरीर को स्व्स्थ रखने के लिए नींद पूरी होना बेहद जरूरी है। अपर्याप्त या खराब-गुणवत्ता वाली नींद, कई तरह की समस्याओं का कारण बन सकती है। नींद की कमी आपके मूड, मानसिक सतर्कता, ऊर्जा के स्तर और शारीरिक स्वास्थ्य को नकारात्मक रूप से प्रभावित करती है। इसलिए रोजाना सभी लोगों को 7-8 घंटे की नींद जरूर पूरी करनी चाहिए। नींद की कमी तनाव की समस्या को और गंभीर बना सकती है।
योग और मेडिटेशन
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक योग और मेडिटेशन जैसी आदतें शरीर को आंतरिक मजबूती देने के साथ आपको आराम महसूस कराने में मदद करती हैं। मेडिटेशन और योग अभ्यास तनाव और चिंता जैसी मानसिक समस्याओं को ठीक करने में बेहद कारगर मानी जाती हैं। अध्ययनों के मुताबिक इन उपायों के माध्यम से आप सिस्टोलिक ब्लड प्रेशर को 5 मिलीमीटर मर्करी (मिमी एचजी) तक कम कर सकते हैं। प्राणायाम और गहरी सांस वाले व्यायाम शरीर को आराम की अनुभूति देते हैं।
स्वस्थ और पौष्टिक आहार जरूरी
डॉक्टरों के मुताबिक सभी लोगों को आहार में फल, सब्जियां, साबुत अनाज, प्रोटीन, स्वस्थ वसा वाली चीजों को शामिल करना चाहिए। यह चीजें रक्तचाप को 11 मिमी एचजी तक कम करने में मदद कर सकती हैं। इस तरह के डाइट प्लान को डैश डाइट के रूप में जाना जाता है। हालांकि सभी लोगों के स्वास्थ्य के आधार पर यह आहार आहार अलग-अलग हो सकते हैं, अपने लिए उचित आहार का चयन करने के लिए किसी आहार या पोषण विशेषज्ञ से संपर्क करें। तनाव और ब्लड प्रेशर को कम करने के लिए भोजन में सोडियम की मात्रा को कम रखने का प्रयास करें।
-------------
स्रोत और संदर्भ:
reduce stress and keep blood pressure down
अस्वीकरण नोट: यह लेख हार्वड एजुकेशन में तनाव और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के उपायों के बारे में दी गई जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। लेख में शामिल सूचना व तथ्य आपकी जागरूकता और जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किए गए हैं। इस संबंध में ज्यादा जानकारी के लिए आप अपने चिकित्सक से संपर्क कर सकते हैं।