Medically Reviewed by Dr. Rajan Gandhi
जनरल फिजिशियन, चाइल्डकेयर हॉस्पिटल, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, डिप्लोमा सी.एच
अनुभव- 25 वर्ष
आज के समय में मोटापा या वजन का बढ़ना अपने आप में एक बीमारी है और कई बीमारियों का कारण भी है। मोटापे की वजह से हृदय रोग, उच्च रक्तचाप, फैटी लिवर, पाचन संबंधी समस्याएं और अवसाद जैसी समस्याओं के होने का खतरा रहता है। विशेषज्ञ बताते हैं कि मोटापा या वजन कई कारणों से बढ़ सकता है, जैसे ज्यादा कैलोरी वाला खाना खाने से, जंक फूड का सेवन करने से, शारीरिक रूप से सक्रिय नहीं होने से और हार्मोंस की अनियमितता आदि से। इसलिए सभी लोगों को अपने खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए और शारीरिक रूप से सक्रिय रहना चाहिए, ताकि वजन सामान्य बना रहे। हालांकि जिनका वजन पहले से बढ़ा हुआ है, उन्हें इसे घटाने के बारे में सोचना चाहिए। आइए जानते हैं किन फलों और सब्जियों का सेवन करने से वजन घटाने में मदद मिल सकती है?
सलाह: वजन घटाने में कारगर हैं ये फल और सब्जियां, जरूर करें सेवन, मिल सकते हैं फायदे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तरबूज
- इसमें कैलोरी की मात्रा बेहद कम होती है। ऐसे में तरबूज के सेवन से न तो वजन बढ़ता है और ना ही कोलेस्ट्रॉल। विशेषज्ञ कहते हैं कि इसमें सिट्रलीन नाम का एक तत्व होता है, जो वजन घटाने में सहायक होता है। चूंकि यह पानी से भरपूर होता है, ऐसे में इसके सेवन से पेट जल्दी भर जाता है और लोग ज्यादा खाना खाने से बच जाते हैं, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है।
पपीता
- यह विटामिन-ए, सी, फोलेट, फाइबर और पोटैशियम से भरपूर होता है। ये पोषक तत्व सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होते हैं। चूंकि यह फाइबर से समृद्ध होता है, ऐसे में इसके सेवन से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है और आप बार-बार खाने से बच जाते हैं, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।
खीरा
- खीरा में बेहद ही कम मात्रा में कैलोरी होती है और अधिक मात्रा में फाइबर होता है। ऐसे में नियमित रूप से खीरा का सेवन करने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ सा महसूस होता है और आप अधिक खाना खाने से बच जाते हैं। इससे वजन घटाने में बहुत मदद मिलती है।
लौकी
- अगर आप अपना वजन कम करने के बारे में सोच रहे हैं तो लौकी आपके बहुत काम आ सकती है। इसमें बेहद कम कैलोरी होती है और यह फाइबर से परिपूर्ण सब्जी है। नियमित रूप से इसके सेवन से वजन कम करने में मदद मिल सकती है।
नोट: डॉ. राजन गांधी अत्याधिक योग्य और अनुभवी जनरल फिजिशियन हैं। इन्होंने कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से अपना एमबीबीएस पूरा किया है। इसके बाद इन्होंने सीएच में डिप्लोमा पूरा किया। फिलहाल यह आईसीएचएच से वह उजाला सिग्नस कुलवंती अस्पताल में मेडिकल डायरेक्टर और सीनियर कंसल्टेंट फिजिशियन के तौर पर काम कर रहे हैं। यह आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) के आजीवन सदस्य भी हैं। डॉ. राजन गांधी को इस क्षेत्र में 25 साल का अनुभव है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।