फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान: बढ़ रही है पेट के आसपास की चर्बी? आप भी जरूर कर रहे होंगे ऐसी गलतियां

Fri, 08 Oct 2021 05:38 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Fri, 08 Oct 2021 05:38 PM IST
विज्ञापन
how to reduce belly fat, know what causes it
पेट की चर्बी कैसे कम करें - फोटो : iStock

दुनिया में तेजी से बढ़ती स्वास्थ्य समस्याओं का जिक्र किया जाए तो इस सूची में हृदय रोग, कैंसर, मधुमेह को शीर्ष पर रखा जाता है। हाल के वर्षों में मोटापे की समस्या को भी इस सूची में शामिल किया गया है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक मधुमेह की तरह ही मोटापे की समस्या को भी 'साइलेंट किलर' माना जा सकता है। मोटापे की समस्या कई प्रकार की गंभीर और घातक बीमारियों के जोखिम को बढ़ा देती है। कोरोना महामारी के इस दौर में लोगों को अपने वजन पर नियंत्रण करने की सलाह दी जा रही है, मोटापे को कोरोना का भी संभावित जोखिम कारक माना जाता है। इसी तरह से मोटापे के शिकार लोगों में हृदय रोग, मधुमेह और मेटाबॉलिज्म संबंधी विकारों का भी जोखिम अधिक होता है। जब मोटापे की बात आती है तो पेट की चर्बी (बेली फैट) को कम कर पाना लोगों के लिए बड़ी चुनौती बन जाती है।



डॉक्टरों की मानें को आहार और दैनिक आदतों में गड़बड़ी के कारण पेट की चर्बी बढ़ने की समस्या लोगों में बहुत सामान्य हो गई है। संतृप्त वसा और रिफाइंड शुगर का सेवन अधिक करने वाले लोगों को इसका खतरा अधिक होता है। इसके अलावा खान-पान की कुछ आदतें भी इस समस्या को बढ़ा देती हैं। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं। 

how to reduce belly fat, know what causes it
खड़े होकर न पिएं पानी - फोटो : istock

खड़े होकर पानी पीना नुकसानदायक 
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक आजकल लोगों के पास बैठकर और शांति से भोजन करने का समय नहीं है ऐसे में अक्सर खड़े होकर या चलते समय पानी पीना या खाना खाना सामान्य हो गया है। खड़े होकर पानी पीने की आदत पेट की चर्बी को बढ़ा सकती है। आयुर्वेद कहता है कि मानव शरीर इस तरह से बनाया गया है कि अगर आप बैठकर और पीठ सीधी करके चीजों का सेवन करते हैं तो इससे अधिकतम लाभ मिलता है। खड़े होकर पानी पीने की आदत के कई नुकसान हो सकते हैं।

how to reduce belly fat, know what causes it
सोडा पीने से हो सकते हैं नुकसान - फोटो : Pixabay

सोडा का सेवन अधिक करना
सोडा जैसे कार्बोनेटेड शुगर ड्रिंक स्वाद में भले ही अच्छे होते हैं लेकिन इनका ज्यादा सेवन सेहत के लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है। आमतौर पर एक गिलास सोडा वाले पेय में 39 ग्राम चीनी का मात्रा होती है जो हमारे दैनिक अनुशंसित चीनी के सेवन से अधिक है।अध्ययनों के अनुसार सोडा का ज्यादा सेवन करने वाले लोगों में पेट की चर्बी जमा होने का जोखिम 70 फीसदी तक बढ़ जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
how to reduce belly fat, know what causes it
दही खाने के फायदे - फोटो : Pixabay

आहार में प्रोबायोटिक्स की कमी
प्रोबायोटिक्स, ऐसे खाद्य पदार्थ हैं जो आंत के बैक्टीरिया के स्तर को संतुलित करने में मदद करते हैं, जिससे पाचन तंत्र साफ और स्वस्थ रहता है। दही जैसे खाद्य पदार्थ प्रोबायोटिक्स से भरपूर माने जाते हैं जिसका सेवन पेट फूलने और पाचन संबंधी अन्य समस्याओं को ठीक करने में सहायक हो सकता है। आहार में प्रोबायोटिक्स की मात्रा बढ़ाकर पेट की चर्बी जमा होने के खतरे को कम किया जा सकता है।

विज्ञापन
how to reduce belly fat, know what causes it
दोनों समय भोजन करें - फोटो : iStock

भोजन छोड़ें नहीं
अक्सर पेट की चर्बी या मोटापे को कम करने के लिए लोग डाइटिंग शुरू कर देते हैं जिसमें अक्सर वह एक समय भोजन छोड़ देते हैं। हालांकि स्वास्थ्य विशेषज्ञ इस आदत को सेहत के लिए नुकसानदायक मानते हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक भोजन छोड़ने से वजन कम होने की जगह कमर के आसपास चर्बी बढ़ने का खतरा रहता है। किसी समय पर भोजन न करने से मेटाबॉलिज्म की दर कम हो जाती है जिससे कैलोरी कम बर्न हो पाती है। इस स्थिति में पेट की चर्बी बढ़ने का खतरा अधिक हो सकता है। 



------------------
नोट:  यह लेख तमाम मेडिकल रिपोर्टस से प्राप्त जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला के  हेल्थ एंड फिटनेस कैटेगिरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर और विशेषज्ञों,व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं. लेख में उल्लेखित तथ्यों और सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा परखा व जांचा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठकों की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और ना ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श करें। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed