फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

High Blood Pressure: बिना दवाइयों के हाई ब्लड प्रेशर कर सकते हैं कंट्रोल, अपनाएं ये असरदार घरेलू तरीके

Sat, 15 Nov 2025 07:24 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 15 Nov 2025 07:24 PM IST
सार

  • डॉक्टर कहते हैं, अक्सर चक्कर आना, सिरदर्द बना रहान, बेचैनी, सांस फूलना या दिल की धड़कन तेज रहना ब्लड प्रेशर हाई होने का लक्षण है। कुछ प्राकृतिक और आसान उपायों की मदद से आप ब्लड प्रेशर को काफी हद तक नियंत्रित रख सकते हैं।

विज्ञापन
How to Lower Blood Pressure Without Medicine Check These Effective Remedies
ब्लड प्रेशर कैसे कम करें? - फोटो : Freepik.com

हाई ब्लड प्रेशर की समस्या बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी में आम हो गई है। पहले जहां माना जाता था कि 45-50 की उम्र के बाद ब्लड प्रेशर बढ़ने लगता है, वही अब 25-30 साल के लोगों में भी इसके मामले रिपोर्ट किए जा रहे हैं। डॉक्टर इसके लिए बढ़ते तनाव, खानपान में गड़बड़ी, फास्ट फूड्स के सेवन, नींद की कमी और स्क्रीन टाइम को प्रमुख कारण मानते हैं।



हाई ब्लड प्रेशर की सबसे बड़ी समस्या यह है कि शुरुआत में इसके कोई खास लक्षण नहीं दिखते हैं, लेकिन अंदर ही अंदर ये दिल, किडनी, आंखों और दिमाग पर गहरा असर डालता है। यही वजह है कि इसे साइलेंट किलर कहा जाता है।

जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या का निदान होता है डॉक्टर उन्हें नियमित रूप से इसे कंट्रोल में रखने के लिए दवा लेते रहने की सलाह देते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि बिना दवाओं के भी कुछ सामान्य उपायों की मदद से आप ब्लड प्रेशर कंट्रोल कर सकते हैं।

How to Lower Blood Pressure Without Medicine Check These Effective Remedies
हाई ब्लड प्रेशर की समस्या - फोटो : Freepik.com

हाई ब्लड प्रेशर की समस्या

डॉक्टर कहते हैं, अक्सर चक्कर आना, सिरदर्द बना रहान, बेचैनी, सांस फूलना या दिल की धड़कन तेज रहना ब्लड प्रेशर हाई होने का लक्षण है। कुछ प्राकृतिक और आसान उपायों की मदद से आप ब्लड प्रेशर को काफी हद तक नियंत्रित रख सकते हैं।

आइए जानते हैं कि अगर आपका ब्लड प्रेशर अचानक बढ़ जाए तो बिना दवा के इसे कैसे कंट्रोल करें?

How to Lower Blood Pressure Without Medicine Check These Effective Remedies
गहरी सांस वाले अभ्यास - फोटो : Adobe

गहरी सांस लेने से मिलता है आराम

गहरी और धीमी सांस लेना हाई ब्लड प्रेशर को कम करने का सबसे सरल और असरदार तरीका माना जाता है। जब आप तनाव में होते हैं, तो शरीर में हार्मोन एड्रेनालिन और कॉर्टिसोल बढ़ता है, जिससे ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है। गहरी सांस लेने से तंत्रिकाएं शांत होती हैं, दिल की धड़कन सामान्य होती है और रक्त वाहिकाएं फैलती हैं। इससे ब्लड प्रेशर स्वाभाविक रूप से नीचे आने लगता है।

डॉक्टर कहते हैं, केवल 5 मिनट का अभ्यास भी ब्लड प्रेशर को 5-8 पॉइंट तक कम कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
How to Lower Blood Pressure Without Medicine Check These Effective Remedies
नमक कम खाने की सलाह - फोटो : Adobestock

न खाएं नमक वाली चीजें

जब भी आपका ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ महसूस हो, तुरंत नमकीन चीजें जैसे चिप्स, अचार, स्नैक्स और पैक्ड फूड खाना बंद कर दें। यदि आप नमक कम कर देते हैं तो शरीर कुछ घंटों में ही बीपी को सामान्य करने लग जाता है।

बीपी कंट्रोल रखने के लिए एक-दो दिन कम नमक वाली डाइट जैसे उबली सब्जियां, फल, दही, सलाद, नारियल पानी लें। दिनभर में 1 चम्मच से ज्यादा नमक कभी भी न खाएं।

विज्ञापन
How to Lower Blood Pressure Without Medicine Check These Effective Remedies
वॉक करने से क्या लाभ होता है - फोटो : adobe stock images

वॉक करने से मिलता है आराम

ब्लड प्रेशर बढ़ने की स्थिति में आप वॉक करके भी आराम पा सकते हैं। शरीर को सक्रिय रखने जैसे वॉक करने से रक्त वाहिकाएं फैलती हैं और ब्लड सर्कुलेशन सुधरता है, जिससे ब्लड प्रेशर धीरे-धीरे सामान्य होने लगता है। डॉक्टर बताते हैं कि 10-15 मिनट की वॉक भी ब्लड प्रेशर को 5-7 पॉइंट कम कर सकती है। नियमित रूप से 30 मिनट वॉक करने से लंबे समय तक बीपी को कंट्रोल रखा जा सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed