फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फ्रिज में रखे अंडे का कितने दिनों तक कर सकते हैं इस्तेमाल? ऐसे पता लगाएं ताजा हैं या खराब

Fri, 18 Dec 2020 03:10 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 18 Dec 2020 03:10 PM IST
विज्ञापन
How to know the egg is fresh or expired
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अंडा खाने में जितना स्वादिष्ट होता है, उससे कहीं ज्यादा ये हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होता है। वहीं, सर्दियां आते ही अंडे की मांग काफी ज्यादा बढ़ जाती है। गर्मियों के मुकाबले सर्दियों में आपको अपने आसपास अंडे की काफी ज्यादा दुकाने भी नजर आती होंगी। ऐसे में कई लोग उबले हुए अंड़े दुकानों पर खाते हैं, तो कई लोग कच्चे अंडे़ की ट्रे या फिर खुले अंडे घर लाते हैं और फिर उन्हें उबालकर या फिर सब्जी के रूप में भी खाते हैं। इस दौरान लोग अंड़ों को फ्रिज में भी रखते हैं, और फिर अपनी जरूरत के हिसाब से निकालकर इस्तेमाल करते हैं। लेकिन ज्यादातर लोगों के मन में ये सवाल रहता है कि आखिर फ्रिज में रखे अंड़ों का कब तक इस्तेमाल किया जा सकता है? तो चलिए जानते हैं इस बारे में।

How to know the egg is fresh or expired
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कई लोग जब अंडे घर लाते हैं, तो उन्हें फ्रिज में रख देते हैं। तो यहां आपको बता दें कि अगर आप घर लाए हुए अंडों को बाहर रखते हैं तो उनकी लाइफ लगभग 7 दिन की होती है यानी आप उन्हें 7 दिन के अंदर तक इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन जब आप अंडों को फ्रिज में रखते हैं, तो उनका इस्तेमाल लगभग एक महीने तक किया जा सकता है। हालांकि, ये कह पाना थोड़ा मुश्किल होता है कि वो अंड़े कब से दुकान में हैं, और कब तक खराब हो सकते हैं।

How to know the egg is fresh or expired
egg - फोटो : pixabay

इसके लिए आपको पुराने और नए अंड़ों में पहचान करना आना चाहिए। इस बात का पता फ्लोटिंग टेस्ट के जरिए लगाया जा सकता है कि अंड़ा पुराना है या फिर नया। इसके लिए आपको करना ये है कि एक बर्तन में ठंडा पानी लें और फिर उसमें साबूत अंड़े को डाल दें। इसके बाद अगर अंडा पानी में नीचे डूब गया या किनारे पर सीधा लेटा हुआ है तो इसका मतलब ये कि अंड़ा नया और ताजा है। लेकिन अगर अंड़ा पानी के बर्तन में नीचे जाकर सीधा खड़ा है, तो यानी अंड़ा कुछ दिन पुराना है और अभी इसे खाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
How to know the egg is fresh or expired
egg - फोटो : pixabay

जबकि, अगर अंडा ठंडे पानी के बर्तन में तैरने लगे, तो यानी वो अंड़ा पुराना है। ऐसे अंड़े को खाने के लायक नहीं समझा जाता है। अंड़े के अंदर वाले पीले भाग में वसा होता है और बाहर के सफेद वाले भाग में प्रोटीन होता है जो कि हमारे शरीर के लिए काफी लाभकारी होता है, साथ ही ये हमारे शरीर को गर्म रखने में भी काफी मदद करता है।

विज्ञापन
How to know the egg is fresh or expired
egg - फोटो : pixabay

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हार्ट के मुताबिक, एक अंडे में लगभग 75 कैलोरी होती हैं। वहीं, अगर नाश्ते में कोई 3 अंडे़ फ्राय करके खाता है, तो उसे लगभग 225 कैलोरी मिलती है। हालांकि, अंड़े को छूते और पकाते समय काफी ध्यान देना चाहिए। अंड़े को छूने से पहले अपने हाथों को अच्छी तरह से साफ कर लें, अंड़े को पकाने से पहले ये देख लें कि अंडा कहीं से टूटा तो नहीं है या उसमें धूल-मिट्टी तो नहीं लगी है। इसके अलावा अंड़े को हमेशा अच्छी तरह से पकाएं, क्योंकि अगर अंड़ा कच्चा होगा तो ये हमारे शरीर को नुकसान भी पहुंचा सकता है।
नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed