फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अलर्ट: कहीं आप भी तो साइनस को नहीं समझ रहे हैं कोविड-19? लक्षणों में ऐसे कर सकते हैं आसानी से अंतर

Tue, 28 Sep 2021 12:57 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Tue, 28 Sep 2021 12:57 PM IST
विज्ञापन
how to know if you have a sinus infection or covid 19
कोरोना और साइनस में अंतर - फोटो : iStock

देश में कोरोना संक्रमण के मामले फिलहाल भले ही कम आ रहे हैं हालांकि स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक खतरा अब भी टला नहीं है, लोगों को कोरोना से बचाव के सभी नियमों को लगातार पालन में लाते रहना चाहिए। चूंकि कोरोना की दूसरी लहर में लोगों को तमाम तरह की गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ा था, ऐसे में अब भी बीमारी को लेकर डर का माहौल है। आलम यह है कि लोगों को सर्दी और खांसी होने पर भी कोविड-19 का डर सताने लगता है। हालांकि स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, कोविड-19 श्वसन से संबंधित समस्या है, कुछ मौसमी और अन्य बीमारियों के लक्षण भी इससे मिलते-जुलते हो सकते हैं, ऐसे में इस समय बीमारियों में अंतर को समझना सबसे आवश्यक है।



डॉक्टर कहते हैं, कोरोना की ही तरह साइनस संक्रमण के भी समान लक्षण हो सकते हैं जिसको लेकर लोगों में काफी भ्रम की स्थिति देखने को मिलती है। सतही तौर पर दोनों संक्रमणों के लक्षण कमोबेश एक जैसे ही होते हैं, हालांकि जब आप गहराई से देखें तो दोनों में अंतर करना आसान हो जाता है। आइए आगे की स्लाइडों में जानते हैं कि इन दोनों रोगों में कैसे अंतर किया जा सकता है?

how to know if you have a sinus infection or covid 19
कोविड-19 और साइनस के लक्षण - फोटो : Pixabay

कोविड-19 और साइनस
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक कोविड-19 और साइनस के ज्यादातर लक्षण समान हो सकते हैं। सामान्यतौर पर नाक और सिर के अंदर मौजूद साइनस नलिकाओं में सूजन के कारण साइनस की दिक्कत होता है। इस स्थिति में बलगम को बाहर निकालना मुश्किल हो जाता है जिसके कारण बंद नाक की समस्या हो सकती है। वहीं कोरोनावायरस संक्रमण में भी इसी तरह से साइनस डक्ट में सूजन और सिरदर्द की समस्या होती है। दोनों में मुख्य अंतर यह है कि साइनसाइटिस के संक्रमण को दिखने में अधिक समय लग सकता है जबकि कोविड-19 के लक्षण जल्द ही नजर आने लगते हैं। 

how to know if you have a sinus infection or covid 19
साइनस की समस्या - फोटो : iStock

कोविड-19 और साइनस के कुछ लक्षण हो सकते हैं समान
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक चूंकि कोविड-19 और साइनस दोनों ही ऊपरी श्वसन प्रणाली के संक्रमण हैं, इसलिए दोनों के कुछ लक्षण समान दिख सकते हैं। दोनों ही संक्रमण की स्थिति में 
लोगों को बहती या बंद नाक, सिरदर्द, गले में खराश, खांसी, बुखार और थकान की समस्या हो सकती है। इन्हीं लक्षणों के कारण लोगों के लिए इन दोनों बीमारियों में अंतर कर पाना सामान्यतौर पर कठिन हो जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
how to know if you have a sinus infection or covid 19
साइनस के लक्षणों को पहचानें - फोटो : iStock
संक्रमण साइनस के बारे में जानिए
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक साइनस इंफेक्शन, सर्दी और फ्लू के मौसम में अधिक होते हैं। इसके अलावा धूम्रपान करने वाले या सर्दी-मौसमी एलर्जी के शिकार लोगों में साइनस की समस्या ज्यादा हो सकती है। हालांकि कोविड-19 में ऐसा नहीं है, यह किसी को भी कभी भी हो सकता है। कुछ ऐसे लक्षण हैं जो सिर्फ साइनस में होते हैं कोविड-19 में नहीं, इनके आधार पर रोग की पहचान करने में आसानी हो सकती है। साइनस की स्थिति में सामान्य लक्षणों के साथ -
  • गाल के ऊपरी हिस्से, माथे या आंखों के अंदरूनी हिस्से के आसपास दबाव महसूस होता है। 
  • दांत दर्द और सांस से बदबू आने की समस्या हो सकती है। 
  • नाक से अलग रंग को द्रव निकल सकता है। 
सामान्यतौर पर कोविड-19 में यह लक्षण नहीं होते हैं। 

 
विज्ञापन
how to know if you have a sinus infection or covid 19
कोरोना संक्रमण के लक्षण - फोटो : pixabay
कोविड-19 के विशेष लक्षण
कोरोना संक्रमण की स्थिति में लोगों में कुछ ऐसे लक्षण देखे जाते हैं, जो साइनस में नहीं होते हैं। कोविड-19 के लक्षण तेजी से विकसित होते हैं, वायरस के संपर्क में आने के बाद लक्षण दिखने में करीब सात से दस दिन का समय लगता है। कोरोनावायरस संक्रमण में बिना नाक बहने या बंद नाक के भी गंध और स्वाद न आने की समस्या होना सबसे आम है। कोविड-19 के कई लक्षण इसे साइनस से अलग बनाते हैं। 
  • सांस लेने में कठिनाई।
  • शरीर में दर्द और दर्द
  • पाचन संबंधी समस्या।
  • गंध और स्वाद न आने की दिक्कत

------------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला के  हेल्थ एंड फिटनेस कैटेगिरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर और विशेषज्ञों,व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं. लेख में उल्लेखित तथ्यों और सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा परखा व जांचा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठकों की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और ना ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श करें। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed