बदलती जीवनशैली, भागदौड़ वाली दिनचर्या और अनियमित खानपान की वजह से आजकल लोगों को कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। काम, पढ़ाई, प्रोजेक्ट, प्रोफेशनल टूर वगैरह कई जरूरी कामों से आदमी कब, कहां रहे, क्या खाए, यह तय नहीं है। जहां जो खाना उपलब्ध हो, वही खाना पड़ता है। कभी ज्यादा तेल और मसालेदार भोजन, कभी ओवरइटिंग, कभी समय पर खाना नहीं खाने, कभी तनाव आदि कारणों से लोगों को अपच और बदहजमी की समस्या होने लगती है। भोजन ठीक से पचना नहीं तो काम करने में भी मन नहीं लगता है। खट्टी डकारें आती हैं। ...और फिर ऐसे में पूरा दिन खराब हो जाता है। ऐसी समस्याओं में देसी घरेलू नुस्खे बड़े काम आते हैं। आपको बता रहे हैं ऐसे ही पांच घरेलू नुस्खों के बारे में:
{"_id":"5f83cc208ebc3e9be418c9e6","slug":"how-to-get-rid-of-indigestion-home-remedies-for-sour-burp-stomach-problem-gas-solution","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बदहजमी से हैं परेशान और सही से नहीं पचता है भोजन तो बड़े काम के हैं ये पांच घरेलू नुस्खे","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
बदहजमी से हैं परेशान और सही से नहीं पचता है भोजन तो बड़े काम के हैं ये पांच घरेलू नुस्खे
Mon, 12 Oct 2020 10:14 AM IST
निलेश कुमार
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निलेश कुमार
Updated Mon, 12 Oct 2020 10:14 AM IST
विज्ञापन
Stomach Problem
- फोटो : Pixabay/Amar Ujala
जीरा
- फोटो : Pixabay
जीरा
- जीरा का इस्तेमाल भारतीय खानपान में मसालों के रूप में होता है। हर घर के किचन में जीरा आसानी से उपलब्ध होता है। यह पेट की समस्यायों के लिए किसी रामबाण उपाय से कम नहीं है। गैस या बदहजमी, खट्टी डकार जैसी समस्याओं में जीरे को भूनकर खाना फायदेमंद होता है। इसके सेवन से जल्द ही आराम मिलता है। आप चाहें तो जलजीरा बनाकर भी पी सकते हैं।
हींग चूर्ण
- फोटो : Social media
हींग
- दाल से लेकर सब्जियों तक हींग का प्रयोग तो होता ही है, औषधि के रूप में भी इसका प्रयोग होता है। यह बदहजमी से राहत दिलाने में बहुत कारगर उपाय है। गैस, खट्टी डकार की समस्या में भी इसका सेवन करने से जल्द आराम मिलता है। हींग को पानी में घोल कर पीने से पेट का भारीपन की समस्या दूर होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मेथी
- फोटो : Pixabay
मेथी
- बदहजमी के साथ आपको अगर खट्टी डकारें आ रही है तो आप किचन में सहज उपलब्ध मेथी का इस्तेमाल कर सकते हैं। मेथी को रात भर पानी में भिंगो कर छोड़ दें और सुबह खाली पेट इसका पानी पी जाएं। इससे खट्टी डकार, अपच आदि समस्याओं में आराम मिलता है।
विज्ञापन
इलायची
- फोटो : Pixabay
इलायची
- इलायची का इस्तेमाल खानपान में स्वाद को बढ़ाने के लिए होता रहा है, लेकिन यह एक औषधि के तौर पर भी काम करती है। खासकर गैस और खट्टी डकार की समस्या में इलायची का सेवन करने से आराम मिलता है।