फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बदहजमी से हैं परेशान और सही से नहीं पचता है भोजन तो बड़े काम के हैं ये पांच घरेलू नुस्खे

Mon, 12 Oct 2020 10:14 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Mon, 12 Oct 2020 10:14 AM IST
विज्ञापन
How to get rid of indigestion home remedies for sour burp stomach problem gas solution
Stomach Problem - फोटो : Pixabay/Amar Ujala

बदलती जीवनशैली, भागदौड़ वाली दिनचर्या और अनियमित खानपान की वजह से आजकल लोगों को कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। काम, पढ़ाई, प्रोजेक्ट, प्रोफेशनल टूर वगैरह कई जरूरी कामों से आदमी कब, कहां रहे, क्या खाए, यह तय नहीं है। जहां जो खाना उपलब्ध हो, वही खाना पड़ता है। कभी ज्यादा तेल और मसालेदार भोजन, कभी ओवरइटिंग, कभी समय पर खाना नहीं खाने, कभी तनाव आदि कारणों से लोगों को अपच और बदहजमी की समस्या होने लगती है। भोजन ठीक से पचना नहीं तो काम करने में भी मन नहीं लगता है। खट्टी डकारें आती हैं। ...और फिर ऐसे में पूरा दिन खराब हो जाता है। ऐसी समस्याओं में देसी घरेलू नुस्खे बड़े काम आते हैं। आपको बता रहे हैं ऐसे ही पांच घरेलू नुस्खों के बारे में: 

How to get rid of indigestion home remedies for sour burp stomach problem gas solution
जीरा - फोटो : Pixabay

जीरा

  • जीरा का इस्तेमाल भारतीय खानपान में मसालों के रूप में होता है। हर घर के किचन में जीरा आसानी से उपलब्ध होता है। यह पेट की समस्यायों के लिए किसी रामबाण उपाय से कम नहीं है। गैस या बदहजमी, खट्टी डकार जैसी समस्याओं में जीरे को भूनकर खाना फायदेमंद होता है। इसके सेवन से जल्द ही आराम मिलता है। आप चाहें तो जलजीरा बनाकर भी पी सकते हैं। 
How to get rid of indigestion home remedies for sour burp stomach problem gas solution
हींग चूर्ण - फोटो : Social media

हींग

  • दाल से लेकर सब्जियों तक हींग का प्रयोग तो होता ही है, औषधि के रूप में भी इसका प्रयोग होता है।  यह बदहजमी से राहत दिलाने में बहुत कारगर उपाय है। गैस, खट्टी डकार की समस्या में भी इसका सेवन करने से जल्द आराम मिलता है। हींग को पानी में घोल कर पीने से पेट का भारीपन की समस्या दूर होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
How to get rid of indigestion home remedies for sour burp stomach problem gas solution
मेथी - फोटो : Pixabay

मेथी

  • बदहजमी के साथ आपको अगर खट्टी डकारें आ रही है तो आप किचन में सहज उपलब्ध मेथी का इस्तेमाल कर सकते हैं। मेथी को रात भर पानी में भिंगो कर छोड़ दें और सुबह खाली पेट इसका पानी पी जाएं। इससे खट्टी डकार, अपच आदि समस्याओं में आराम मिलता है। 
विज्ञापन
How to get rid of indigestion home remedies for sour burp stomach problem gas solution
इलायची - फोटो : Pixabay

इलायची

  • इलायची का इस्तेमाल खानपान में स्वाद को बढ़ाने के लिए होता रहा है, लेकिन यह एक औषधि के तौर पर भी काम करती है। खासकर गैस और खट्टी डकार की समस्या में इलायची का सेवन करने से आराम मिलता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed