फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दस घरेलू उपाय जिनको आजमाने से कभी नहीं बनेगी आपके पेट में गैस

Fri, 13 Dec 2019 03:46 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Fri, 13 Dec 2019 03:46 PM IST
विज्ञापन
How to get rid of gas pain fast some natural home remedies
पेट में अल्सर - फोटो : pixabay

पेट में गैस बनना आम बात है। कई बार पेट में बनने वाली गैस भीषण रूप ले लेती है और सीने में दर्द के साथ ही सिर में भी चढ़ जाती है। उल्टियां तक आने लगती है। अगर आपको भी खतरनाक तरीके से गैस बनती है तो आप देसी दवाई की जगह घरेलू उपायों के जरिए इस बीमारी को जड़ से खत्म कर सकते हैं। दरअसल, गैस बनने से पेट फूलने लगता है और पाचन संबंधी दिक्कत पैदा हो जाती है।  आइए जानते हैं पेट में बनने वाली गैस को किस तरह से घरेलू नुस्खों से दूर किया जा सकता है...

How to get rid of gas pain fast some natural home remedies
constipation

अगर आप गैस की समस्या से जूझ रहे हैं तो आपको रोजाना खाली पेट एक चम्मच बेकिंग सोडा में नींबू का रस मिलाकर पीना चाहिए। इसे पीते ही आपको गैस की समस्या से पल भर में छुटकारा मिल जाएगा।
 

How to get rid of gas pain fast some natural home remedies
अपच - फोटो : getty images

हींग जहां खाने का स्वाद बढ़ाता है , वहीं हींग गैस की समस्या में भी काफी फायदेमंद है। आप गिलास गर्म पानी में हींग मिलाकर पिएं। इससे आपकी गैस की समस्या दूर हो जाएगी। दिन में करीब दो से तीन हींग का पानी पिएं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
How to get rid of gas pain fast some natural home remedies
constipation

काली मिर्च भी गैस की समस्या को दूर करता है। काली मिर्च का सेवन करने से न केवल गैस की समस्या में राहत मिलती है , बल्कि इससे हाजमा भी सही रहता है। पेट में गैस होने पर आप दूध में काली मिर्च मिलाकर पी सकते हैं। 


 

विज्ञापन
How to get rid of gas pain fast some natural home remedies
gas - फोटो : gas
लहसुन सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। ऐसे ही गैस की समस्या में लहसुन खाने से काफी फायदा मिलता है। जब आपके पेट में गैस हो तो उस समय आप लहसुन को जीरा, खड़ा धनिया के साथ उबाल लें। अब रोजाना दिन में दो बार इसका सेवन करने से गैस की समस्या खत्म हो जाएगी। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed