फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Good Sleep: क्या आपको भी नहीं आती है अच्छी नींद? आज से ही इन आदतों में कर लें सुधार, मिलेगा आराम

Sat, 18 Jan 2025 05:28 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 18 Jan 2025 05:28 PM IST
सार

कभी-कभार नींद न आना सामान्य है हालांकि अगर आपको अक्सर नींद न आने की समस्या बनी रहती है, बार-बार नींद टूट जाती है या फिर काफी कोशिशों के बाद भी नींद पूरी करने में कठिनाई होती है तो इसको लेकर सावधान हो जाना चाहिए। 

विज्ञापन
how to get good sleep during night know habits that affect sleep quality
नींद न आने की समस्या - फोटो : Freepik.com

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जितना जरूरी पौष्टिक चीजों का सेवन और नियमित व्यायाम करना है, उतनी ही जरूरी है रोजाना रात में अच्छी नींद लेना। स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी उम्र के लोगों को रोजाना रात में 7-9 घंटे की नींद लेने की सलाह देते हैं। क्या आप अपनी नींद पूरी कर पा रहे हैं?



कभी-कभार नींद न आना सामान्य है हालांकि अगर आपको अक्सर नींद न आने की समस्या बनी रहती है, बार-बार नींद टूट जाती है या फिर काफी कोशिशों के बाद भी नींद पूरी करने में कठिनाई होती है तो इसको लेकर सावधान हो जाना चाहिए। 

अनिद्रा और नींद से संबंधित समस्याओं से परेशान लोगों को समय रहते इसके कारणों का निदान और उपचार जरूर प्राप्त करना चाहिए। इसे अनदेखा करना दीर्घकालिक रूप से शरीर को गंभीर नुकसान पहुंचाने वाली हो सकती है।

how to get good sleep during night know habits that affect sleep quality
खान-पान को लेकर बरतें सावधानी - फोटो : Freepik.com

रात के खान-पान का भी नींद पर पड़ता है असर

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, नींद के बाधित होने का एक बड़ा कारण रात के समय की कुछ आदतें और खान-पान में गड़बड़ी भी हो सकती है। अच्छी नींद पाने के लिए इसमें सुधार जरूरी है। कैफीन से युक्त चीजें जैसे चाय, कॉफी, एनर्जी ड्रिंक्स या चॉकलेट के अधिक सेवन से नींद की गुणवत्ता पर असर पड़ सकता है। सोने से कम से कम दो-तीन घंटे पहले से इन चीजों से दूरी बना लें। ये आपके मस्तिष्क को उत्तेजित करती हैं और नींद में बाधा डालती हैं।

आइए जानते हैं कि रात के समय किन चीजों से आपको दूरी बनाकर रखनी चाहिए?

how to get good sleep during night know habits that affect sleep quality
खान-पान में करें सुधार - फोटो : Freepik.com

भारी भोजन और शुगर-युक्त खाद्य पदार्थों से बचें

रात के खाने में भारी, वसा युक्त चीजों या तला-भुना भोजन करने से बचें। ये पाचन प्रक्रिया को धीमा कर देती हैं और पेट में भारीपन की समस्या पैदा कर सकती हैं। इसके कारण सोने में कठिनाई हो सकती है। रात में अधिक मीठा खाने से भी बचना चाहिए। ये हाई कैलोरी वाली होती हैं जो शरीर में ऊर्जा बढ़ाती है। इन चीजों के अधिक सेवन के कारण भी आपको नींद से संबंधित समस्याओं का खतरा हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
how to get good sleep during night know habits that affect sleep quality
शराब के नुकसान - फोटो : Freepik.com

शराब और धूम्रपान से बचें

रात में सोने से पहले शराब का सेवन न करने की सलाह दी जाती है, क्योंकि इससे पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ता है और साथ ही नींद की समस्या भी हो सकती है। अक्सर कई लोगों की आदत होती है कि वे रात के समय अधिक मात्रा में शराब पी लेते हैं, लेकिन विशेषज्ञ कहते हैं कि शराब का अधिक सेवन आपकी प्रतिरोधी क्षमता को कमजोर कर सकता है, इसलिए इससे बचें। इसी तरह से धूम्रपान या तंबाकू युक्त चीजें भी नींद के साथ सेहत को नुकसान पहुंचा सकती हैं, रात में इनसे सेवन का बचने का प्रयास करना चाहिए।

विज्ञापन
how to get good sleep during night know habits that affect sleep quality
अच्छी नींद पाने के तरीके - फोटो : adobe stock

इन बातों का भी रखें ध्यान

अगर आपको कोई अंतर्निहित स्वास्थ्य समस्या नहीं है और कभी-कभार नींद बाधित रहती है तो कुछ उपाय कर सकते हैं।

सोने से पहले किताब पढ़ने या मेडिटेशन जैसी शांतिपूर्ण गतिविधियां करें। बेडरूम का माहौल आरामदायक और शांत बनाएं, बेडरूम में अंधेरा और शांति होनी चाहिए। इन आदतों को अपनाकर और अनावश्यक चीजों से बचकर आप अपनी नींद की गुणवत्ता में सुधार ला सकते हैं।




--------------
नोट:
यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed