फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना वायरस को ऐसे खत्म किया जा सकता है, 90 फीसदी सफलता का दावा

Sun, 07 Jun 2020 08:07 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Sun, 07 Jun 2020 08:07 PM IST
विज्ञापन
how to destroy coronavirus inside human cells by gene editing tools, develops in stanford universtity
कोरोना वायरस - फोटो : Pixabay/Amar Ujala

अबतक कई तरह के वायरस झेल चुकी दुनिया पिछले छह महीनों से कोरोना वायरस की चपेट में है। दुनियाभर के 200 से ज्यादा देश कोरोना संक्रमण से प्रभावित हैं। कामकाज, आवागमन और अर्थव्यवस्था से लेकर इस वायरस ने काफी कुछ चौपट कर दिया है। लोग आम जीवन के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं। लोगों को इंतजार है तो बस इस वायरस की काट का। वैक्सीन और दवा के लिए दुनियाभर में रिसर्च हो रहे हैं। वैज्ञानिक अन्य तरीकों से भी इस वायरस को खत्म करने की संभावना तलाश रहे हैं। इसी क्रम में स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने एक टूल विकसित की है, जिसके जरिए इंफ्लूएंजा के वायरस को खत्म करने में सफलता मिली थी। दावा है कि कोरोना को भी इसी तरह खत्म किया जा सकता है। 

how to destroy coronavirus inside human cells by gene editing tools, develops in stanford universtity
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

जीन एडिटिंग टूल 'पैकमैन'

  • दरअसल, स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने एक ऐसा जीन एडिटिंग टूल विकसित किया है जो मरीज की संक्रमित कोशिकाओं में मौजूद कोरोना वायरस को खत्म कर सकता है। इस टूल को पैकमैन नाम दिया गया है। कोरोना की काट के रूप में इसके 90 फीसदी सफल होने का दावा किया जा रहा है। 
how to destroy coronavirus inside human cells by gene editing tools, develops in stanford universtity
Coronavirus - फोटो : Pexels

इंफ्लूएंजा के वायरस से लड़ने को बनाया गया था

  • शोधकर्ताओं ने इस टूल को इंफ्लूएंजा के वायरस से लड़ने के लिए विकसित किया था। अचानक चीन के वुहान से दुनियाभर में फैली महामारी के बाद इसका प्रयोग कोरोना वायरस के लिए किया गया। शोधकर्ताओं के मुताबिक, जब इस टूल का इस्तेमाल कोरोना से संक्रमित फेफड़ों की कोशिकाओं पर किया गया तो 90 फीसदी तक सफलता मिली।  
विज्ञापन
विज्ञापन
how to destroy coronavirus inside human cells by gene editing tools, develops in stanford universtity
कोरोना वायरस - फोटो : Pixabay

कैसे काम करता है यह टूल

  • शोधकर्ताओं के मुताबिक, पैकमैन एक जीन एडिटिंग टूल है, जो एंजाइम Cas13 और RNA से मिलकर बना है। पैकमैन का पूरा नाम 'प्रोफेलैक्टिक एंटीवायरल क्रिस्पर इन ह्यूमन सेल्स' है। पैकमैन में मौजूद RNA एंजाइम को 'कोरोना वायरस के जीनोम सिक्वेंस' को तोड़ने का आदेश देता है। इसके बाद कोरोना वायरस इंसान के शरीर में अपनी संख्या नहीं बढ़ा पाता और खत्म हो जाता है
विज्ञापन
how to destroy coronavirus inside human cells by gene editing tools, develops in stanford universtity
ह्यूमन ट्रायल से पहले जानवरों पर ट्रायल किया जाता है (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

जानवरों पर होगा ट्रायल

  • शोधकर्ताओं के मुताबिक, इस जीन एडिटिंग टूल का ट्रायल पहले कोरोना संक्रमित जानवरों पर किया जाएगा। इसकी तैयारी चल रही है। इस रिसर्च और ट्रायल की पूरी प्रक्रिया में न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी और स्वीडन के कैरोलिन्स्का इंस्टीट्यूट के शोधकर्ता भी शामिल होंगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed