कोरोना काल में स्वास्थ्य की दृष्टि से हमारा ध्यान जिस ओर बहुत ज्यादा गया है, वह है हमारी इम्यूनिटी यानी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता। हमारा मजबूत इम्यून सिस्टम ही हमें शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचाकर रखता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ अक्सर ये बात बताते रहते हैं कि शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए आपको विटामिन वगैरह की दवाओं की जरूरत नहीं पड़ती है, अगर आप अपनी इम्यूनिटी को प्राकृतिक और घरेलू तरीकों से मजबूत बनाए रखें। इम्यूनिटी मजबूत बनाने के लिए हमें काढ़ा पीने की सलाह दी जाती है, जो इम्यूनिटी बूस्टर का काम करता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसे आयुर्वेदिक काढ़ा के बारे में, जो आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाते हुए कई तरह की बीमारियों से बचाता है।
{"_id":"5f4e4b1d8ebc3e54720041e0","slug":"how-to-boost-immune-system-by-giloy-juice-ginger-tulsi-immunity-booster-ayurvedic-kadha-protect-you-from-all-diseases-health-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बस 15 मिनट में ऐसे तैयार करें 'इम्यूनिटी बूस्टर', कई बीमारियों से बचाता है ये आयुर्वेदिक काढ़ा","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
बस 15 मिनट में ऐसे तैयार करें 'इम्यूनिटी बूस्टर', कई बीमारियों से बचाता है ये आयुर्वेदिक काढ़ा
Tue, 01 Sep 2020 08:44 PM IST
निलेश कुमार
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निलेश कुमार
Updated Tue, 01 Sep 2020 08:44 PM IST
विज्ञापन
काढ़ा
- फोटो : Pixabay
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
- हम इम्यूनिटी बूस्टर काढ़े की बात कर रहे हैं, उसे बनाना बहुत ही आसान है। इस आयुर्वेदिक ड्रिंक को सुबह उठते ही पीना है। ऐसा करने से आपके शरीर की इम्यूनिटी बढ़ती है और शरीर बीमारियों से मुकाबला कर पाने में सक्षम बनता है। इसे घर में ही आसानी से तैयार किया जा सकता है। इसे बनाने में केवल 15 मिनट लगते हैं।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
सबसे पहले ये नोट कर लें कि काढ़ा बनाने के लिए हमें क्या सब चाहिए:
- हल्दी की एक गांठ, अदरक का एक टुकड़ा
- काली मिर्च, 4 से 5 लौंग
- एक टुकड़ा दालचीनी
- गिलोय का कुछ पत्ते
- तुलसी के कुछ पत्ते
- मुनक्क, सौंफ
- शहद या गुड़, नींबू का रस
विज्ञापन
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
काढ़ा बनाने की विधि-
- सबसे पहले हल्दी, अदरक, काली मिर्च, लौंग, और दालचीनी को कूट लें।
- करीब डेढ़ गिलास पानी को पैन में डालकर गैस चूल्हे पर धीमी आंच पर चढ़ा दें।
- जैसे ही पानी गर्म हो जाए तो उसमें ये कूटे हुए मसाले डाल दें।
विज्ञापन
गिलोय
- फोटो : Pixabay
- गिलोय के दो पत्तों को पानी से धोएं और टुकड़े को पानी में डालें।
- तुलसी की पत्तियां, आधा चम्मच सौंफ, 10-12 मुनक्के डालकर अच्छी तरह खौलाएं।
- जब पैन में पानी आधा रह जाए तो इसे छानकर गिलास में डाल लें।
- अब इसे थोड़ा ठंडा यानी हल्का गुनगुना तक होने दें और इसमें नींबू का रस डालकर पी लें।