व्यायाम करना संपूर्ण सेहत के लिए लाभकारी माना जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सभी लोगों को प्रति सप्ताह कम से कम 150 मिनट के मध्यम स्तरीय व्यायाम का लक्ष्य बनाकर पालन करना चाहिए। ऐसा करके आप लाइफस्टाइल में गड़बड़ी के कारण होने वाली कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं के जोखिम को कम कर सकते हैं।
What IF: संपूर्ण फिटनेस के लिए रोजाना 60 मिनट व्यायाम काफी, दिन में 5 घंटे से अधिक व्यायाम करें तो क्या होगा?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कितना व्यायाम पर्याप्त है?
यूनिवर्सिटी ऑफ टेनेसी में एक्सरसाइज साइकॉलजी के प्रोफेसर डेविड बैसेट कहते हैं, व्यायाम शरीर के लिए बहुत लाभकारी भी है और आवश्यक भी। सभी लोगों के लिए नियमित रूप से इसका अभ्यास आवश्यक है। पर इससे पहले कि आप यह निर्णय लें कि आपको कितने समय व्यायाम की आवश्यकता है, आपको अपने व्यायाम के लक्ष्यों पर विचार करना चाहिए।
क्या आप शारीरिक फिटनेस, वजन नियंत्रण या अपने तनाव के स्तर को कम रखने के तरीके के रूप में व्यायाम कर रहे हैं?
सबकी आवश्यकताएं और क्षमता हो सकती है अलग
फिटनेस एक्सपर्ट कहते हैं, सामान्य स्वास्थ्य लाभों के लिए, दैनिक रूप वॉकिंग करना भी पर्याप्त हो सकता है। पर यदि आप विशिष्ट लक्ष्यों जैसे- रक्तचाप को कम करने के लिए, कार्डियोवैस्कुलर फिटनेस में सुधार या वजन कम करने के लिए व्यायाम करते हैं तो आपको अधिक व्यायाम या उच्च तीव्रता वाले अभ्यास की आवश्यकता हो सकती है।
पर सभी के लिए आवश्यक है कि व्यायाम उतना ही किया जाए जितनी आपकी शारीरिक क्षमता हो, इससे अधिक व्यायाम की आदत आपके लिए नुकसानदायक हो सकती है।
क्या हैं व्यायाम के दिशा-निर्देश
अमेरिकी स्वास्थ्य और मानव सेवा विभाग (HHS) के 2019 के दिशानिर्देशों के अनुसार, बेहतर स्वास्थ्य के लिए वयस्कों को प्रत्येक सप्ताह 150 से 300 मिनट की मध्यम शारीरिक गतिविधि या 75 से 150 मिनट की जोरदार-तीव्रता वाली एरोबिक शारीरिक व्यायाम का लक्ष्य रखना चाहिए। एरोबिक व्यायाम कार्डियोरेस्पिरेटरी फिटनेस में सुधार करने के लिए लाभकारी माने जाते हैं।
दौड़ना, तेज चलना, तैरना और साइकिल चलाना सभी एरोबिक व्यायाम के रूप हैं। संपूर्ण फिटनेस के लिए सप्ताह में 5-6 घंटे का व्यायाम पर्याप्त है।
रोजाना अधिक व्यायाम फायदेमंद या हानिकारक?
ज्यादातर फिटनेस एक्सपर्ट्स का मानना है कि रोजाना 60-80 मिनट से अधिक व्यायाम नहीं करना चाहिए, हमारी शरीर की आवश्यकताओं के लिए इतना ही पर्याप्त है। वहीं यदि आप रोज 3-4 घंटे या इससे अधिक व्यायाम करते हैं तो इसके कई नुकसान भी हो सकते हैं। इसके अल्पकालिक और दीर्घकालिक दोनों तरह के दुष्प्रभाव हो सकते हैं।
अधिक व्यायाम करने से मांसपेशियां बहुत थक जाती हैं, जिससे लंबे समय तक आराम की जरूरत हो सकती है। यह सोने में परेशानी, मांसपेशियों में दर्द या अंगों में भारीपन, इंजरी के साथ तनाव और हार्मोनल परिवर्तन को बढ़ा सकते हैं। यह टेस्टोस्टेरोन के स्तर में कमी का भी कारण बन सकती है।
----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।